TheRapidKhabar

Most Powerful Passports List 2024: कौन से देश का पासपोर्ट है कितना पॉवरफुल, जानें हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट से

Most Powerful Passports List 2024: कौन से देश का पासपोर्ट है कितना पॉवरफुल, जानें हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की रिपोर्ट से

Most Powerful Passports List 2024

Most Powerful Passports List 2024: पासपोर्ट सिर्फ एक देश से दूसरे देश में सफर करने और उस देश में रहने के लिए ही नहीं होता है। किसी भी देश के पासपोर्ट से उस देश की आर्थिक और विश्व में उसकी मजबूत स्थिति का भी पता चलता है। किसी देश का पासपोर्ट कितना पॉवरफुल होता है, इसको तैयार करने में कई तरह के आकड़ों को ध्यान में रखना पड़ता है और उसके बाद यह तय किया जाता है कि किस देश का पासपोर्ट पूरे विश्व में सबसे पॉवरफुल है। इन देशों की रैंकिंग को हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा निर्धारित किया जाता है।

Most powerful passports list 2024

इस पोस्ट में जानते हैं कि आखिर हेनले पासपोर्ट इंडेक्स कैसे तय करता है कि किस देश का पासपोर्ट सबसे पॉवरफुल है और दुनिया के टॉप 10 देश कौन से हैं जिनके पासपोर्ट को सबसे पॉवरफुल माना जाता है।

क्या होती है पासपोर्ट रैंकिंग

किसी भी देश के पासपोर्ट से उस देश की ग्लोबल प्रेज़ेंस पता चलती है। इसके अलावा हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा रैंकिंग बनाई जाती है जिसके आधार पर ही किसी देश के पासपोर्ट को नंबर वाइज रैंकिंग मिलती है। इस रैंकिंग से ही किसी भी देश के पासपोर्ट की मजबूती का पता चलता है। रैंकिंग में देश की आर्थिक स्थिति के साथ साथ उस देश की सुरक्षा व्यवस्था को भी चेक किया जाता है।


हेनले पासपोर्ट इंडेक्स पासपोर्ट की एक ग्लोबल रैंकिंग तय करता है। इसमें दुनिया के सभी देशों के पासपोर्ट की रैंकिंग बताई जाती है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार किसी भी देश के पासपोर्ट के पॉवरफ़ुल होने से यह पता चलता है कि उस देश का नागरिक अधिकतम कितने देशों में बिना वीजा के घूम सकता है। जिस देश की जितनी अच्छी रैंकिंग होती है उस देश के नागरिकों को सबसे ज्यादा देशों में बिना वीजा के घूमने का अधिकार मिलता है।

टॉप 10 पॉवरफुल पासपोर्ट वाले देश

दुनिया में कुल 195 देश हैं। इन सभी 195 देशों के पासपोर्ट की अलग-अलग रैंकिंग तय की गयी है। इसमें विश्व के टॉप 10 पॉवरफुल पासपोर्ट निम्न हैं –

  • सिंगापुर पूरे विश्व का सबसे पॉवरफुल पासपोर्ट सिंगापुर का है। इस देश के नागरिक पूरे विश्व के 195 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं।
  • फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन – दूसरा सबसे पॉवरफुल पासपोर्ट फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और स्पेन का बताया गया है। इन देशों के लोग 192 देशों में बिना वीजा के ट्रैवेल कर सकते हैं।
  • ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन – इन देशों के नागरिकों को 191 देशों में बिना वीजा के घूमने का अधिकार प्राप्त है।
  • बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, स्विट्जरलैंड, यूनाइटेड किंगडम – हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ग्लोबल रैंकिंग के अनुसार बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नार्वे, यू.के. जैसे देशों का पासपोर्ट इस्तेमाल करके वहां के नागरिक 190 से ज्यादा देशों में घूम सकते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल – रैंकिंग में प्राप्त स्थान के आधार पर ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल के नागरिक 189 देशों में बिना वीजा के ट्रैवेल कर सकते हैं।
  • ग्रीस, पोलैंड – पासपोर्ट इंडेक्स की रैंकिंग के मुताबिक ग्रीस और पोलैंड जैसे देश भी भारत से काफी आगे हैं। इन देशों के नागरिक 188 देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं।
  • कनाडा, चेकिया, हंगरी, माल्टा – कनाडा और हंगरी जैसे देशों का स्थान भी इस रैंकिंग में अच्छा है। कनाडा, चेकिया, हंगरी और माल्टा जैसे देशों के नागरिकों को 187 देशों में बिना वीजा के आने जाने का अधिकार मिला हुआ है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका – अमेरिका जैसे विकसित देश की रैंकिंग भी इस इंडेक्स में कम हुई है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की लेटेस्ट रैंकिंग के मुताबिक अमेरिका के लोग विश्व के 186 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं।
  • एस्टोनिया, लिथुआनिया, संयुक्त अरब अमीरात – यू.ए.ई. और एस्टोनिया जैसे देशों के नागरिकों को इस रैंकिंग के अनुसार 185 देशों में आने जाने की छूट है।
  • आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया – हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में 10वें नंबर पर आइसलैंड, स्लोवाकिया जैसे देशों के पासपोर्ट को रखा गया है। इन देशों के पासपोर्ट लेकर 184 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं।
Most powerful passports list 2024
भारत से वीजा फ्री वाले देश

भारत की क्या है रैंकिंग

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की ग्लोबल रैंकिंग में भारत ने काफी सुधार किया है। वर्तमान में भारत इस रैंकिंग में 82वें नंबर पर है। भारत का पासपोर्ट को लेकर विश्व के 58 देशों में बिना वीजा के यात्रा की जा सकती है। भारत के पासपोर्ट को लेकर आप इंडोनेशिया, थाईलैंड, कज़ाकिस्तान, बोलीविया, अंगोला, तंजानिया, केन्या और ज़िम्बाम्बे जैसे देशों की यात्रा बिना वीजा के कर सकते हैं।


पूरी डिटेल चेक करें: हेनले ऑफिसियल वेबसाइट 

आपको बता दें, हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत के पड़ोसी देशों की रैंकिंग कम है। रैंकिंग में  भूटान 87वें नंबर पर, श्रीलंका 93वें नंबर पर, बांग्लादेश 97वें नंबर पर, नेपाल 98वें नंबर पर और पाकिस्तान 100वें नंबर पर हैं। जिस देश की जितनी ज्यादा रैंकिंग होती है उस देश का पासपोर्ट उतना ही कमजोर माना जाता है। इस ग्लोबल इंडेक्स रिपोर्ट से देश की इकॉनमी का भी पता चलता है।


इमेज सोर्स: हेनले वेबसाइट & Twitter 

लेटेस्ट पोस्ट:  नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान, केबिन क्रू मेंबर्स के अलावा कुल 18 लोगों की मौत

इसे भी पढ़ें:  Mahindra Thar Roxx Launch

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल