Most Dangerous Carnivorous Plants: आपने अक्सर जानवरो को पौधे खाते देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी पौधों को जानवरो को खाते हुए देखा है। इस दुनिया कई ऐसे पौधे हैं जो प्राण भक्षी है, खून के प्यासे है और जो जानवरो और कीड़े मकोड़ों का मांस खाते है।
लेकिन हैरानी की बात ये है कि आखिर क्यूं इन पौधों ने अपना आहार छोड़कर कीड़े मकोड़ों और जानवरों को खाना शुरू कर दिया।
Most Dangerous Carnivorous Plants: जानिये आखिर कैसे हुई इन खतरनाक पौधों की उत्पत्ति?
(Most Dangerous Carnivorous Plants) एनिमल्स खाने वाले पौधों की किस तरह से उत्पत्ति हुई यह पता लगाने के लिए Jorg Schultz और उनकी टीम ने पता लगाने की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने तीन मॉडर्न Carnivorous Plants के जीनोम और एनाटॉमी कि तुलना की थी और इस शोध में कई राज खुला।
आज से लगभग 70 मिलियन सालों पहले जब पृथ्वी पर डायनासोर जैसे बड़े जानवर और विशाल जानवर हुआ करते थे उस वक्त कुछ पेड़-पौधे अपने जेनेटिकल चेंज और प्रकृति में आए बदलाव की वजह से या फिर न्यूट्रीशन की कमी के वजह से कीड़े मकोड़े और छोटे- मोटे जानवरों को खाना शुरू कर दिया।
यह ठीक उसी प्रकार था जब किसी खास बीमारी के चलते एक इंसान में जब पोषक तत्वों की कमी हो जाती है तो डॉक्टर उसे कुछ खास तरह की चीज खाने को कहता है जिससे कि वह इंसान जल्द से जल्द ठीक हो सके।
समय के साथ जब पर्यावरण में बदलाव आया तो जाहिर सी बात है पेड़ पौधों को भी खुद को पर्यावरण के हिसाब से अपने खाने की कमी को पूरा करना ही था और इसी वजह से पेड़ पौधों ने भी खुद को नए तरीके में ढालने की कोशिश की।
(Most Dangerous Carnivorous Plants) यही वजह थी कि उनकी पत्तियां और बाकी हिस्सों में भी बदलाव होते गए इस प्रक्रिया को पूरा होने में और पौधों को पूरी तरह से मांसाहारी पौधे होने में हजारों सालों का समय लगा लेकिन इसी दौरान इन पौधों को बहुत सारे फायदे भी हुए क्योंकि यह पौधे बदलाव को बहुत अच्छी तरह से समझ चुके थे।
इनको पता था कि अगर यह खुद में बदलाव नहीं लाएंगे तो शायद यह हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे इन पौधों को जानवरों और कीड़ों को खाने से नए तरह के पोषक तत्व मिलने लगे।
वैसे अगर देखा जाए तो इस दुनिया में बहुत सारे जानवरों को खाने वाले पौधे हैं लेकिन आज हम जिन मांसाहारी पौधों की बात करने वाले हैं उनकी खासियत यह है कि यह अपने शिकार पर हमला करने के लिए मोशन करते हैं यानी कि यह पौधे एक तरह से घात लगाकर अपने शिकार का इंतजार करते हैं और जैसे ही शिकार इनके पास आते हैं तो यह पौधे तुरंत ही उन पर हमला बोल देते हैं।
1. वीनस फ्लाईट्रैप
वीनस फ्लाई ट्रैप कैरोलिना में पाया जाता है जहां की जमीन ह्यूमिड होती है, जो इन पौधों के लिए एकदम सही होती है। आपको यह जानकर बहुत ही ज्यादा हैरानी होगी कि पोकेमोन कार्टून में इस पौधे से इंस्पायर होकर भी कैरेक्टर्स बनाए गए हैं।
खैर पेड़ पौधे किसे पसंद नहीं , खास कर जब वह हरे भरे और खूबसूरत हो पर शायद आपका ध्यान कभी विनस फ्लाईट्रैप के कांटेदार पत्तों पर नहीं गया होगा जो की जानवरों के लिए मौत का कुआं है।
जब इस पौधे की पत्तियां खुली होती है तब अक्सर इस पर कोई छोटा-मोटा कीड़ा मकोड़ा या छिपकली जैसे जानवर आकर बैठ ही जाते हैं। और जैसे ही यह कीड़े मकोड़े इस पौधे के पत्तियों पर आकर बैठते हैं, वह इन्हें अपने कांटेदार पत्तों से जकड़ लेता है और उन्हें हमेशा के लिए मौत की नींद सुला देता है।
2. सनड्यू प्लांट
सनड्यू प्लांट मटर के दाने से लेकर आपके हाथ जितना बड़ा हो सकता है। आपको बता दें इस मांसाहारी पौधे की सर के ऊपर कई छोटे-छोटे और चिपचिपी ड्रॉपलेट्स होते हैं जो की पानी और एक खास तरह के केमिकल से बने होते हैं। यह कीड़े मकोड़े को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक तरह का चारे का काम करते हैं।
कीड़े इन्हीं ड्रॉपलेट्स की वजह से ही इनकी चपेट में आ जाते हैं इससे पहले की यह कीड़े मकोड़े कुछ भी समझ पाए तब तक यह पौधे उन्हें मौत की नींद सुला चुके होते हैं। क्योंकि तब तक यह कीड़े मकोड़े इस चिपचिपी तत्व में पूरी तरह से जकड़ चुके होते हैं।
आपको बता दे इस पौधे की कई सारी प्रजातियां मौजूद हैं जो कि छोटे-मोटे कीड़े मकोड़े को अपनी चपेट में लेते ही पूरी तरह से गला देता है लेकिन इन सब प्रजातियों में से सबसे ज्यादा खतरनाक होती हैं केप सनड्यू नाम की प्रजाति। ऐसा इसलिए क्योंकि केप सनड्यू अपने शिकार के चिपकने के बाद उसे पूरी तरह से कस कर अपने शिकंजे में ले लेते हैं और उसे घंटों अपनी पत्तियां में दबाए रहते हैं।
यह खतरनाक पौधे ऐसा तब तक करते हैं जब तक की ये शिकार को पूरी तरह से निचोड़ कर उनके सारे न्यूट्रिएंट्स चूस नहीं लेते। नेपाली अपने चिपचिपी ड्रॉपलेट्स से सारे पोषक तत्वों को निचोड़ लेते हैं। और यह पौधे अपने शिकार के बारे में यह भी पता लगा लेते हैं कि कौन से कीड़े उनके आसपास भटक रहे हैं। और यह भी पता लगा सकते हैं कि इनका शिकार पोषक तत्वों से भरा हुआ है कि नहीं।
3. पिचर प्लांट
पिचर प्लांट, अपनी मनमोहक और अनोखी मांसाहारी प्रकृति के साथ, सदियों से वनस्पति विज्ञानियों और प्रकृति प्रेमियों को समान रूप से आकर्षित करते रहे हैं। विशिष्ट घड़े के आकार की पत्तियों के साथ, वे अनजाने कीड़ों के लिए घातक जाल के रूप में काम करते हैं।
इन असाधारण पौधों को उत्तरी अमेरिका से लेकर एशिया और ऑस्ट्रेलिया तक दुनिया भर में खोजा जा सकता है, जो पोषक तत्वों की कमी वाले दलदलों से लेकर हरे-भरे ट्रॉपिकल वर्षावनों तक के वातावरण में पनपते हैं।
पिचर प्लांट कई प्रकार के आते हैं, जैसे 150 से अधिक! उनमें से प्रत्येक के अपने विशेष लक्षण और घर हैं। आप इन ठंडे पौधों को अलग-अलग जगहों पर पा सकते हैं, गर्म जंगलों से लेकर कम गर्म क्षेत्रों तक। पिचर प्लांट में घड़े के आकार की पत्तियाँ होती हैं, जो कीड़ों और कीड़ों को फँसा सकती हैं। ये पत्तियाँ विभिन्न आकार और रंगों में आती हैं, जैसे फैंसी जग या सुंदर कलाकृतियाँ।
Image Source: Unsplash
लेटेस्ट पोस्ट: स्विट्जरलैंड की ये 7 बेहतरीन जगहें आपके घूमने के लिए बेस्ट हो सकती हैं।
इसे भी देखें: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुई बस दुर्घटना में 6 बच्चों की दर्दनाक मौत।
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।