TheRapidKhabar

Most Dangerous Bridges In The World: दुनिया के 7 सबसे खतरनाक दिल दहला देने वाले ब्रिज

Most Dangerous Bridges In The World: दुनिया के 7 सबसे खतरनाक दिल दहला देने वाले ब्रिज

Dangerous Bridges: दुनिया में बहुत सी घूमने फिरने वाली जगह है जो की मजेदार होने के साथ खतरनाक भी है। अगर बात करें ब्रिज के बारे में, तो दुनिया में बहुत से ब्रिज है जिन्हें पार करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

कुछ ऐसे ही एडवेंचर से भरे ब्रिज के बारे में आज हम बात करेंगे, जिन पर चलना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती होती है लेकिन फिर भी एडवेंचर के शौकीन लोग अपने डर को किनारे रख इन ब्रिज पर आते ही रहते हैं। जानते हैं दुनिया के 7 ऐसे ब्रिज के बारे में जिन्हें देखकर अच्छे से अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं।

Most Dangerous Bridges In The World: दुनिया के 7 सबसे खतरनाक दिल दहला देने वाले ब्रिज

1. Drachenwand Klettersteig Bridge, Austria

Dangerous bridges
Image by shutterstock

इस Bridge पर जाना मतलब अपनी जान से खेलना है क्योंकि यह ब्रिज 1176 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है। इससे भी ज्यादा खतरनाक बात यह है कि इस ब्रिज पर आपको कोई भी सेफ्टी नहीं मिलती। आपको अपनी सेफ्टी खुद ही करनी पड़ती है।

यह ब्रिज दो पहाड़ों को जोड़ता है जो की लकड़ी और रस्सी के सहारे पर टिका हुआ है। इस ब्रिज के नीचे देखने पर केवल आपको एक गहरी खाई दिखाई देगी इतना खतरनाक होने के बावजूद भी इस ब्रिज पर एडवेंचर के शौकीन लोग आते ही रहते हैं।

2. Gap Bridge, China

Dangerous bridges
Image source: ichongqing

Dangerous Bridges: यह पांच सौ फीट की ऊंचाई पर बना ब्रिज चाइना में है, जो कि लोगों के डर को खोलने के लिए बनाया गया है। इस ब्रिज पर अच्छे से अच्छे लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। जब लोग इस ब्रिज पर चलते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे हवा में उड़ रहे हैं।

इस ब्रिज में हर कदम पर बहुत ज्यादा गैप है जिससे गिरने के चांसेस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इसलिए इस ब्रिज पर सेफ्टी बेल्ट लगाई गई है लेकिन इसके साइड में आपको कोई भी सपोर्ट नहीं मिलता। इस ब्रिज पर हर साल लाखों में टूरिस्ट का आना-जाना लगा ही रहता है।

3. Trift Bridge, Switzerland

Dangerous bridges
Image: wikipedia

इस ब्रिज का नाम सबसे खतरनाक ब्रिज में आता है जो कि स्विट्जरलैंड में है। यह ब्रिज दो ग्लेशियर को जोड़ने का काम करता है। यह ब्रिज दुनिया के सबसे लंबे केबल सस्पेंशन ब्रिज में से एक है। इस ब्रिज की टोटल लंबाई 560 फिट है और यह ब्रिज 330 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है।

इस ब्रिज पर कमजोर दिल वाले ना जाए तो अच्छा है क्योंकि यह ब्रिज हवा से हर टाइम हिलता रहता है जो कि किसी की भी दिल की धड़कन बढ़ा देता है। लेकिन फिर भी एडवेंचर के शौकीन लोग इस ब्रिज पर आते ही रहते हैं।(Dangerous Bridges)

4. Capilano Suspension Bridge

Dangerous bridges
Image: wikipedia

यह ब्रिज कनाडा में है जिस पर चलने भर से ही लोगों की धड़कन तेज हो जाती है क्योंकि यह ब्रिज बहुत ही ज्यादा हिलता और डगमगाता रहता है। यह ब्रिज 460 फीट लंबा है और 230 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। इस ब्रिज से एक टूरिस्ट की गिरकर मौत भी हो चुकी है जिसके बाद से बहुत से कम लोग ही इस ब्रिज को पार करने की हिम्मत जुटा पाते हैं।(Dangerous Bridges)

5. Langkawi Sky Bridge, Malaysia

Dangerous bridges
Image: wikipedia

यह ब्रिज दुनिया का सबसे लंबा कर्व केबल ब्रिज है जिसकी लंबाई 125 मीटर है और यह ब्रिज 660 मीटर की ऊंचाई पर बना है। यह ब्रिज मलेशिया के दो पहाड़ों को जोड़ता है।

इस ब्रिज पर जाने के लिए आपको केबल कार लेनी पड़ेगी। इस ब्रिज से आपको बहुत ही सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं हर साल लाखों में टूरिस्ट यहां पर आते जाते रहते हैं।

6. Royal Gorge Bridge, USA

Dangerous bridges
Image: wikipedia

USA का यह ब्रिज दुनिया के सबसे उंचे सस्पेंशन ब्रिज में से एक है यह ब्रिज 1929 में बना था। इस ब्रिज के बीच में कोई भी सपोर्ट नहीं है यह ब्रिज उनके लिए नहीं बना, जिन्हें ऊंचाई से डर लगता है क्योंकि यह ब्रिज 955 फीट की ऊंचाई पर बना हुआ है।

इतनी ऊंचाई पर बना यह ब्रिज किसी का भी दिमाग हिला देता है। इसकी ऊंचाई ही इस ब्रिज को सबसे खतरनाक Bridge में शामिल करती है।

7. Eshima Ohashi Bridge, Japan

Dangerous bridges
Image: mybestplace

Dangerous Bridges: यह दुनिया का सबसे खतरनाक ब्रिज है जो कि जापान में मौजूद है यह ब्रिज बिल्कुल सीधा खड़ा है जिसकी वजह से इस ब्रिज को दुनिया के सबसे खतरनाक ब्रिज की लिस्ट में रखा गया है।

यह ब्रिज एक लेक के ऊपर बनाया गया है जो कि दो शहरों को जोड़ता है यह ब्रिज ऐसा इसलिए बनाया है ताकि ब्रिज के नीचे से Ship आसानी से आ-जा सके। अगर आप इस ब्रिज को साइकिल से पार करोगे तो आपके पसीने छूट जाएंगे क्योंकि यह ब्रिज इतना ज्यादा सीधा बनाया गया है।

Latest Post: World Tuberculosis Day Theme 2024: टी.बी. के लक्षण और बचाव

इसे भी पढ़ें: बनाये अपनी किडनी को स्वस्थ मजबूत और रोग मुक्त प्राकृतिक घरेलू उपचार से।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To