TheRapidKhabar

Morning Rituals To Manifest Wealth: धन से भर जाएगी तिजोरी बस सुबह कर ले ये काम।

Morning Rituals To Manifest Wealth: धन से भर जाएगी तिजोरी बस सुबह कर ले ये काम।

Morning Rituals To Manifest Wealth

Morning Rituals To Manifest Wealth: सनातन धर्म में ब्रह्म मुहूर्त में उठना सर्वोत्तम माना जाता है। सुबह जल्दी उठने के धार्मिक और वैज्ञानिक लाभ भी होते हैं। शास्त्रों के अनुसार सुबह के समय कुछ कामों को करने से मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि सुबह-सुबह किए जाने वाले कार्यों का असर दिन भर के दिनचर्या पर बहुत गहरा असर पड़ता है।

Morning rituals to manifest wealth

इसलिए कहा जाता है कि सुबह उठकर भगवान का नाम लेने के साथ कुछ काम करना चाहिए ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक असर पड़ता है इसके साथ ही जीवन की हर एक परेशानी धीरे-धीरे समाप्त हो जाती है। इसके साथ ही दुर्भाग्य भी सौभाग्य में बदल जाता है। आईए जानते हैं वो कौन से काम है जो सुबह करने से बेहद शुभ होता है।

Morning Rituals To Manifest Wealth:  सुबह कर ले ये काम धन से भर जाएगी तिजोरी।

Morning rituals to manifest wealth

1.सुबह अपने हथेली के दर्शन करें

हिंदू शास्त्र के अनुसार सुबह उठकर सबसे पहले अपने हथेलियों के दर्शन करना चाहिए। ऐसा करने से हमेशा देवी देवता की कृपा बनी रहती है ।

इसके साथ ही धन की देवी लक्ष्मी और विद्या की देवी सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है इसके अलावा सुबह उठते ही सबसे पहले अपने मुख्य द्वार को साफ करना चाहिए और सजाना चाहिए इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है और घर में सुख समृद्धि का भी आगमन होता है।

2. धरती माता को करें प्रणाम

शास्त्रों में धरती पर सुबह बिना प्रणाम किए धरती पर पैर रखना दोषपूर्ण माना जाता है। इसलिए उठने के बाद सीधे ही अपने पैरों को जमीन पर नहीं रखना चाहिए बल्कि पैरों को धरती पर रखने से पहले माता धरती को प्रणाम करके उनसे धरती पर पैर रखने की माफी मांगे।

3. अपनी परछाई ना देखें।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि सुबह उठते ही किसी भी व्यक्ति को दूसरे किसी व्यक्ति या खुद की परछाई नहीं देखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में उल्लेख मिलता है कि यदि आप सूर्य नारायण के दर्शन करते समय पश्चिम दिशा में खुद की परछाई देखते हैं तो इसे अशुभ माना जाता है।

4.ब्रह्म मुहूर्त में करें पूजा।

शास्त्रों के अनुसार सूर्योदय से पहले उठकर सभी कामों से निवृत होकर स्नान करने के बाद देवी देवता की पूजा जरूर करना चाहिए। ब्रह्म समय में देवी देवता की पूजा करने से मानसिक शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलती है।

इसके साथ ही गायत्री मंत्र का जप जरूर करें। इस से भगवान की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ होता है । इससे जीवन में आने वाली बड़ी से बड़ी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे। और साथ ही आपको कुंडली में नवग्रह की शांति भी होगी।

5. गाय की पूजा करें।

प्रतिदिन स्नान ध्यान करने के बाद घर में पूजा करनी चाहिए।इसके बाद गाय की पूजा जरूर करनी चाहिए ऐसा करने से सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद एक साथ मिलता है। जो लोग हर दिन गौ माता की पूजा करते हैं उन पर मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।

उन्हें लाभ ही लाभ होता है इसके अलावा अगर सुबह के समय आपके घर पर गाय आती है या आपके रास्ते में कहीं गाय मिल जाती है तो उसे भगाए नहीं बल्कि उन्हें हाथ जोड़कर नमन करें रोटी दे और उन्हें प्यार से सहलाए। कहते हैं की गाय की सेवा करना लक्ष्मी मां की सेवा करने के बराबर होता है।

6. प्रवेश द्वार को धोएं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह उठकर भगवान का मनन करने के बाद प्रवेश द्वार को शुद्ध पानी से अवश्य धोना चाहिए।

इसके साथ ही प्रवेश द्वार के दोनों ओर आटा से रंगोली जरूर बनाएं कहा जाता है कि ऐसा करने से महालक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं और घर में अवश्य प्रवेश करती हैं। इसके साथ ही उस घर में रहने वाले हर सदस्य हर तरह के संकटों से बचा रहता है।

Image: Wallpapers

जाने क्यों जरूरी है वन नेशन वन इलेक्शन!!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल