The Rapid Khabar

Mizoram Landslide News- मिज़ोरम में लैंडस्लाइड से कई मकान हुए तबाह, तेज बारिश का कहर जारी

Mizoram Landslide News- मिज़ोरम में लैंडस्लाइड से कई मकान हुए तबाह, तेज बारिश का कहर जारी

Mizoram Landslide News

Mizoram Landslide News- पूर्वोत्तर राज्यों में अभी मानसून पहुंचा नहीं है लेकिन वहां जबरदस्त बारिश हो रही है। भीषण बारिश के कारण असम, मिजोरम में घरों में पानी घुस गया है। खबर मिल रही है कि मिजोरम में भयंकर बारिश के कारण लैंडस्लाइड होने से कई मकान ध्वस्त हो गए हैं।

Mizoram Landslide News- मिज़ोरम में लैंडस्लाइड से कई मकान हुए तबाह

कब की है घटना

Mizoram landslide news

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश हो रही है। इस बारिश से असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

मिजोरम के शहर लॉन्गटलाई में लैंडस्लाइड होने से कई मकान गिर गए हैं। इनमें एक होटल भी है। घटना शुक्रवार की रात 10 से 11 बजे के करीब की बताई जा रही है। इस हादसे में कुछ लोग फंसे हुए हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

मिजोरम सहित पूर्वोत्तर भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। मिजोरम में हुई घटना के बाद फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि प्रशासन और बचाव कर्मियों को तेज बारिश की वजहबी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वाईएलए भी बचाव कार्य में जुटे


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिजोरम में NDRF के जवान तो बचाव कार्य में जुटे ही हैं। लॉन्गटलाई शहर के सामाजिक संगठन वाईएलए ( Young Layi Assosiation) के लोग भी राहत और बचाव कार्य में लगे हैं और लोगों की सहायता कर रहे हैं।

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के चलते जिलों में पानी भर गया है। स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई है। तीस्ता नदी के उफान पर होने के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। कई जगह सड़क पर बड़े पत्थर गिरने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

आईएमडी ने जारी किया है रेड अलर्ट

मानसून की स्थिति को देखते हुए IMD ने भी भयंकर बारिश की चेतावनी देते हुए बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर के 5 राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है।

Mizoram landslide news

ये राज्य असम, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश हैं। IMD की यह भी चेतावनी है कि अगले 24 घंटे के दौरान इन राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। सभी लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।


इमेज सोर्स: Twitter

जून की गर्मी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To