Miguel Uribe Turbay Shot in Bogota- कोलंबिया में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इस बीच एक चुनावी रैली के दौरान राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर अचानक गोलीबारी की गई। इस हमले में मिगुएल उरीबे बुरी तरह घायल हो गए हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
Miguel Uribe Turbay Shot in Bogota- राष्ट्रपति उम्मीदवार मिगुएल उरीबे पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक
कब हुआ हमला
प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण अमेरिका में स्थित कोलंबिया में अगले साल 2026 में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी पार्टियां रैली और प्रचार कर रही हैं। कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में शनिवार को ऐसी ही एक चुनावी रैली के दौरान डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर मिगुएल उरीबे टर्बे पर ताबड़तोड़ गोलीबारी (Miguel Uribe Turbay Shot) की गई। इस गोलीबारी के दौरान गोली उनके सिर में लगी है, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए हैं।
बुरी तरह हुए जख्मी
🔴 | Precandidato presidencial colombiano sufre 4t3ntado en pleno evento 🇨🇴
🚨 Miguel Uribe Turbay, senador y aspirante del Centro Democrático, fue 4tacado a b4lazo5 durante un acto de campaña en el barrio Modelia, en Bogotá.
⚪ Recibió al menos dos d1spar0s en la cabeza.
— AD Noticias (@ADNoticiasMex) June 8, 2025
राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे टर्बे पर हुए जानलेवा हमले (Miguel Uribe Turbay Shot) के बाद उन्हें तत्काल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई गई है।
एक शूटर हुआ है अरेस्ट
Un niño de 15 años totalmente asustado.
Que pesar como utilizan a los más necesitados, jamás volverá a ver su libertad 🫠
“Lo hice por plata” pic.twitter.com/2PL04LMehP— SEBASTIAN HOZMAN (@HOZMAN2001) June 8, 2025
बोगोटा के मेयर कार्लोस गैलन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए बताया कि पुलिस ने एक संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। इस हमले में कुछ और लोगों के भी शामिल होने की बात की जा रही है। पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
कौन हैं मिगुएल उरीबे टर्बे
अगले साल 2026 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए खुद ही अपनी दावेदारी पेश करने वाले मिगुएल उरीबे डेमोक्रेटिक पार्टी के एक तेजतर्रार सदस्य हैं। 39 वर्षीय मिगुएल उरीबे टर्बे कोलंबिया के पूर्व राष्ट्रपति जूलियो टर्बे के पोते हैं।
Un niño de 15 años totalmente asustado.
Que pesar como utilizan a los más necesitados, jamás volverá a ver su libertad 🫠
“Lo hice por plata” pic.twitter.com/MLTQEUFoVt— Hazlo Tendencia (@HazloTendencia) June 8, 2025
उनकी मां डायना टर्बे एक पॉपुलर जर्नलिस्ट थीं। 1991 में उन्हें आतंकवादी संगठनों ने किडनैप कर लिया था, जहां रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मिगुएल उरीबे तुर्बे ने अपनी पढ़ाई कोलंबिया और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से की है।
90 के दशक के बाद यह पहला मौका है कि किसी हाई प्रोफाइल पॉलिटिशियन पर गोलीबारी की गई है। फिलहाल मिगुएल उरीबे तुर्बे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
इमेज सोर्स: Twitter
हाई बीपी से पड़ता है बच्चो की आंखों पर असर
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।