The Rapid Khabar

30 Seconds Micro Exercise At Home- सिर्फ 30 सेकंड की एक्सरसाइज बदल देगी आपका स्वास्थ्य, जानें कौन सी है वह एक्सरसाइज

30 Seconds Micro Exercise At Home- सिर्फ 30 सेकंड की एक्सरसाइज बदल देगी आपका स्वास्थ्य, जानें कौन सी है वह एक्सरसाइज

Micro Exercise At Home

30 Seconds Micro Exercise At Home- भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में खुद के लिए भी समय निकालना आज मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में ऑफिस जाने वाले प्रोफेशनल के साथ अधिकतर लोग एक्सरसाइज के लिए समय बिल्कुल नहीं मैनेज कर पा रहे हैं। वर्तमान परिस्थितियों में समय और सेहत दोनों ही हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी है।

समय और स्वास्थ्य के बेहतर तालमेल से ही हम अपनी जिंदगी में खुश रह सकते है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए कुछ सेकंड्स की कई एक्सरसाइज काफी मददगार साबित होती है। इस पोस्ट में हम ऐसी ही कुछ छोटी लेकिन काम की कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जिनको हर रोज कुछ सेकंड्स करके हम अपनी सेहत को अच्छा बना सकते हैं।

30 seconds micro exercise

Micro Exercise At Home- सिर्फ 30 सेकंड की एक्सरसाइज बदल देगी आपकी पर्सनालिटी

स्टार जंप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CH Boxing & Fitness (@chboxing1)

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपने घुटने मोड़कर बैठें। उसके बाद तेजी से उठते हुए हवा में छलांग लगाएं। इस एक्सरसाइज के दौरान हाथ पैर से स्टार बनता है। इसीलिए इसे स्टार जंप कहते हैं। इस एक्सरसाइज को कम से कम 3 से 5 बार जरूर करना चाहिए।

फायदा: डेली स्टार जंप करने से हमारा दिल और शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। बार बार कूदने से फेफड़े भी मजबूत होते हैं और सांस फूलना कम होता है।

स्क्वॉट्स

हार्मोन और बॉडी वेट के लिए सबसे बढ़िया एक्सरसाइज स्क्वॉट मानी जाती है। इसे किसी समतल जगह पर ही करना चाहिए। इसमें पैरों को अपने कंधे के बराबर फैला कर सीधे खड़े हो जाय। इसके बाद सीने को आगे की तरफ करते हुए धीरे धीरे घुटनों तक झुकें और कुछ देर बाद फिर सीधे खड़े हो जाएं। ऐसा कम से कम 30 सेकंड तक करें।

फायदा: रोज 30 सेकंड की इस एक्सरसाइज (30 Seconds Micro Exercise) से ही आपके हार्ट और फेफड़े मजबूत होने लगते हैं। स्क्वॉट्स से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है। साथ ही पैरों की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

स्कॉर्पियन प्लैंक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tony Marchegiani (@tonymarchegiani)


प्लैंक पूरे शरीर को मजबूत बनाने वाली बेहतरीन एक्सरसाइज है। इसे करने से हाथों के साथ कमर, पैर भी मजबूत होते हैं। स्कॉर्पियन प्लैंक करने के लिए सबसे पहले खुद को पुश अप की पोजीशन में लाएं।

उसके बाद अपने हाथों की मदद से पूरे शरीर को हवा में उठा कर रखें। इसके बाद अपने बाएं पैर को उठाकर दाईं तरफ ले जाए और कुछ सेकंड के बाद दाएं पैर को बाईं तरफ ले जाएं। ऐसा 30 सेकंड से लेकर 2 मिनट तक कर सकते हैं।

फायदा: स्कॉर्पियन प्लैंक करने से हाथ, पैर के साथ साथ पूरा शरीर मजबूत बनता है। कमर मजबूत और फ्लेक्सिबल होती है, जिससे हम तेजी से दौड़ सकते हैं।

वॉल सिट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yana Strese | Running (@running.yana)

पैरों की मजबूती के लिए इससे बेहतर कोई एक्सरसाइज नहीं है। इसको करने के लिए सबसे पहले किसी दीवार के सहारे खड़े हो जाय। पैरों को एक से डेढ़ फीट तक फैला लें। उसके बाद कुर्सी पर बैठने की पोजीशन में शरीर को ले आएं।

याद रखें कि आपकी कमर बहुत नीचे तक ना आए। लगभग 30 सेकंड तक रुकते हुए फिर सीधे खड़े (30 Seconds Micro Exercise) हो जाएं। ऐसा 4 से 5 बार करें।

फायदा: वॉल सिट एक्सरसाइज करने से पैरों के जोड़ बहुत मजबूत होते हैं। पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए भी इस एक्सरसाइज को किया जाता है।

इंच वॉर्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarah Woods (@sly.moves)

हाथ और पैरों की मांसपेशियों के लिए इंचवार्म बेहतरीन एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए धीरे धीरे झुककर अपनी हाथों की अंगुलियों से जमीन को छूते हैं। फिर हाथों को आगे बढ़ाते हुए शरीर को पुश अप पोजीशन में ले जाते हैं। थोड़ी देर उसी पोजीशन में रहने के बाद वापस हाथों को पैरों के पास लाते हैं और अंत में सीधे खड़े हो जाते हैं।

फायदा: इंच वॉर्म एक्सरसाइज से हमारे शरीर के साथ हाथ, पैर और हिप्स की भी एक्सरसाइज हो जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़िया होने लगता है।

क्रॉस क्रॉल मार्च


ब्रेन को एक्टिव करने और फोकस बढ़ाने के लिए इस एक्सरसाइज का इस्तेमाल किया जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों को खुला और ढीला रखें। अब अपने दाएं घुटने को ऊपर उठाएं और उसे अपने बाएं हाथ से छुएं। ऐसे ही अब बाएं घुटने को ऊपर उठाकर उसे दाएं हाथ से छुएं। ऐसा आप कम से कम 1 से 2 मिनट तक तेजी से करें।

फायदा: रोजाना इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस से दिमाग की क्षमता बढ़ती है। साथ ही हमारी मेमोरी और फोकस में भी सुधार होता है। ब्रेन के स्वस्थ रहने पर हमारी प्रोडक्टिविटी बढ़ती है और हम किसी भी काम को तेजी से पूरा कर पाते हैं।

30 seconds micro exercise at home

ये कुछ ऐसी एक्सरसाइज (30 Seconds Micro Exercise) हैं जिनको रोज 30 सेकंड करने से ही शरीर स्वस्थ होने लगता है। इन एक्सरसाइज को आप अकेले या किसी के साथ मिलकर भी कर सकते हैं। इन छोटी छोटी एक्सरसाइज से आप अपनी मेंटल हेल्थ, फिजिकल हेल्थ के अलावा इमोशनल हेल्थ को भी सुधार सकते हैं।


इमेज क्रेडिट: Freepik

Tata Harrier EV बनी भारत की पहली डुअल मोटर इलेक्ट्रिक SUV

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To