TheRapidKhabar

Margashirsha Amavasya 2024 Date: मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि।

Margashirsha Amavasya 2024 Date: मार्गशीर्ष अमावस्या तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि।

Margashirsha Amavasya 2024 Date

Margashirsha Amavasya 2024 Date: हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। कहा जाता है इस दिन स्नान दान करने से कई गुना फलों की प्राप्ति होती है। अमावस्या के दिन पितरों की भी पूजा की जाती है इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या पर आयुष्मान और घृति योग बनने से यह तिथि बेहद ही शुभ होने वाली है। आज हम आपको साल 2024 के मार्गशीर्ष अमावस्या की तिथि पूजा मुहूर्त अमावस्या का स्नान-दान मुहूर्त इत्यादि, के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

Margashirsha amavasya 2024 date

Margashirsha Amavasya 2024 Date: जानिए मार्गशीर्ष अमावस्या 2024 कब है?

Margashirsha amavasya 2024 date

वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष अमावस्या 1 दिसंबर रविवार को है।

  • मार्गशीर्ष अमावस्या प्रारंभ- 30 नवंबर सुबह 10:29 मिनट पर।
  • मार्गशीर्ष अमावस्या का समापन- 1 दिसंबर सुबह 11:50 मिनट पर।
  • स्नान दान मुहूर्त-सुबह 5:20 मिनट से सुबह 6:08 मिनट तक।
  • अभिजीत मुहूर्त-सुबह 11:54 मिनट से दोपहर 12:37 मिनट तक।

मार्गशीर्ष अमावस्या 2024 पूजा विधि।

Margashirsha amavasya 2024 date

पुराणों के अनुसार मार्गशीर्ष का महिना भगवान कृष्ण का बेहद प्रिय महीना माना जाता है। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या पितरों के तर्पण, स्नान-दान और ज्योतिष उपाय की दृष्टि से अधिक फलदाई मानी जाती है।

मान्यताओं के अनुसार अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित होता है। कहा जाता है इस दिन यदि संभव हो तो पवित्र नदी या घर पर गंगाजल हो तो उसे स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देकर पितरों के निमित्त तर्पण व दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

इस दिन भगवान विष्णु की आराधना करने का नियम है और शाम के समय पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं। इतना ही नहीं अमावस्या के दिन अधिक से अधिक भगवान विष्णु के मित्रों का जाप करना बेहद फलदाई माना जाता है।

मार्गशीर्ष अमावस्या 2024 पर इन उपायों से मिलेगा लाभ।

Margashirsha amavasya 2024 date

1.अमावस्या के दिन स्नान के बाद पितरों को जल में काला तिल डालकर तर्पण करने का विधान है।
2.इस दिन पितरों के लिए भोजन बनाकर गाय, कौवा, कुत्ता और चींटियों को खिलाना भी बेहद शुभ माना जाता है।
3.अमावस्या के दिन अपने सामूर्थ के अनुसार ब्राह्मण को भोजन कर कर दान दक्षिण देना भी उचित माना गया है कहा जाता है इससे आर्थिक तंगी दूर होती है।
4. मार्गशीर्ष मास भगवान कृष्ण को समर्पित है ऐसे में इस मास की अमावस्या पर “ओम कृष्णाय नमः” मंत्र का अधिक से अधिक जाप करना बहुत फालदायक माना जाता है।
5. इस दिन गुड़ का दान करने से भी व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

Image: Unsplash

दिल्ली के कई इलाको में AQI लेवल 500 के पार, राजधानी में लॉकडाउन लगने के आसार

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To