Former Indian Prime Minister Manmohan Singh passed away at 92: पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी आर्थिक नीतियों के लिए जाने जाने वाले राजनेता मनमोहन सिंह का आज नई दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। वह 92 वर्ष के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
Manmohan Singh passed away at 92: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार
शाम को हो गए थे बेहोश
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम में बेहोश होने पर उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पहले भी कई बार स्वास्थ्य समस्याओं के चलते एम्स में भर्ती हो चुके थे।
आर्थिक मामलों के थे जानकार
वर्तमान में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के एक गांव में जन्मे मनमोहन सिंह की अर्थशास्त्र, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मजबूत पकड़ थी। इन विषयों पर अच्छी समझ होने के कारण ही उन्होंने भारत को आर्थिक मंदी से भी बचाया था। पूरी दुनिया में उनकी आर्थिक नीतियों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता था।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से कल होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द किये जायेंगे। कल सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया… pic.twitter.com/BAmzLeWjsH
— India TV (@indiatvnews) December 26, 2024
भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व योगदान
पूर्व पीएम और अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय राजनीति और विकास के लिए जरूरी आर्थिक बदलावों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 90 के दशक में जब पूरी दुनिया में मंदी का माहौल था, उस समय मनमोहन सिंह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का काम किया।
यादों में डॉ. मनमोहन सिंह
Watch : https://t.co/a73ow232qu#ManmohanSingh #Congress #AIIMS #Bharat24Digital@PMOIndia @narendramodi @AmitShah @JPNadda @BJP4India @RahulGandhi @priyankagandhi @INCIndia @A_suryavanshi_ pic.twitter.com/O7ZDnIVeeT
— Bharat 24 – Vision Of New India (@Bharat24Liv) December 26, 2024
आज हम सभी को जो विकास दिखाई देता है, कहीं ना कहीं इसके पीछे डॉ. मनमोहन सिंह की आर्थिक सुधारों वाली नीतियां शामिल हैं। वर्तमान सरकार के अलावा पिछली कई केंद्र सरकारों ने मनमोहन सिंह की नीतियों पर ही काम किया है और उसके फलस्वरूप ही आज भारत दिनों दिन विकास कर रहा है।
वित्त मंत्री से प्रधानमंत्री तक
वर्ष 1971 से भारतीय राजनीति में सक्रिय मनमोहन सिंह पहले सरकार में आर्थिक सलाहकार के रूप में जुड़े। उन्होंने सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर वर्षों तक काम किया। इनमें फाइनेंस मिनिस्ट्री के सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, आरबीआई के गवर्नर, कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के सलाहकार जैसे पद शामिल हैं।
1990 के बाद से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भारत के फाइनेंस मिनिस्टर का पद संभाला। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुधारों के लिए आर्थिक नीतियां लागू की। मंदी के समय में भी मनमोहन सिंह की नीतियों को पूरे विश्व में सम्मान मिला।
वर्ष 2004 में मनमोहन सिंह जी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। मनमोहन सिंह जी दो बार भारत के पीएम रहे। 2008 में आई भयंकर मंदी को मनमोहन सिंह जी ने अपनी बेहतरीन आर्थिक नीतियों से काबू में किया। जिसके3 बाद इनकी समझ और नीतियों की चारों ओर तारीफ हुई।
Former Prime Minister #ManmohanSingh passes away at the age of 92 in AIIMS Delhi pic.twitter.com/hlZqLu1NkW
— DD News (@DDNewslive) December 26, 2024
रात 10 बजे के करीब हुई मृत्यु
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जी को एम्स के इमरजेंसी में रात लगभग 8 बजे के करीब लाया गया। जहां डाक्टरों की एक टीम ने उन्हें बचाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन वे अपनी कोशिशों में सफल नहीं हो सके। एम्स के डाक्टरों ने रात 9 बजकर 50 मिनट के करीब मनमोहन सिंह को मृत घोषित कर दिया।
राजनेताओं ने प्रकट की शोक संवेदना
आर्थिक मामलों के जानकार डॉ. मनमोहन सिंह जी की मृत्यु से सभी राजनीतिक पार्टियों के अलावा देश में शोक की लहर है। एक तरफ जहां कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं तो वहीं कई राजनीतिक पार्टियों के नेता डॉ. मनमोहन सिंह की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि वे एक बेहतरीन अर्थशास्त्री थे। उनकी कई आर्थिक नीतियों ने भारत के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। बेहद सादगी पूर्वक रहने वाले मनमोहन सिंह जी के निधन से देश की राजनीति को गहरा सदमा लगा है। ईश्वर उनकी आत्म को शांति प्रदान करे। ॐ शांति !!
India mourns the loss of one of its most distinguished leaders, Dr. Manmohan Singh Ji. Rising from humble origins, he rose to become a respected economist. He served in various government positions as well, including as Finance Minister, leaving a strong imprint on our economic… pic.twitter.com/clW00Yv6oP
— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2024
वहीं कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने लिखा कि मैने अपना गुरु खो दिया है। कांग्रेस के साथ साथ बीजेपी और अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेता श्रद्धांजलि देने एम्स पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने एम्स में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
इमेज सोर्स: Twitter
राजस्थान के जोधपुर में स्थित, मेहरानगढ़ किले के कुछ अनसुने रहस्य
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।