Mahatma Gandhi Jayanti 2024: महात्मा गांधी को कौन नहीं जानता है उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर के गुजरात में हुआ था। महात्मा गांधी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पितामह थे। साथ ही साथ विदेशों में लोगों के अध्ययन का भी विषय है। तो चलिए आज हम आपको गांधी जी के बारे में कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताएंगे।
Mahatma Gandhi Jayanti 2024: 2 अक्टूबर को ही क्यों मनाई जाता है गांधी जयंती?
हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है इस दिन हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म हुआ था और इस साल महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती मनाई जा रही है। अहिंसा आंदोलन के जरिए देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी जी ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इसके बाद से उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए पूरे भारत में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इतना ही नहीं 2 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में गांधी जी के सिद्धांतों और वैश्विक महत्व को उजागर करने के लिए भी मनाया जाता है।
जानिए गांधी जी के जीवन से जुड़े कुछ रोचक बातें।
- गांधी जी की मातृभाषा: महात्मा गांधी की मातृभाषा गुजराती थी, जो उनके जीवन और कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती थी।
- शिक्षा: गांधी जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अल्फ्रेड हाई स्कूल, राजकोट से प्राप्त की थी। यह स्कूल उनके जीवन के प्रारंभिक वर्षों में शिक्षा का प्रमुख केंद्र था।
- जन्मदिन: महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर को हुआ था। इस दिन को राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है, जो उनके अहिंसा के सिद्धांतों को सम्मानित करता है।
- परिवार: गांधी जी अपने माता-पिता के सबसे छोटे संतान थे। उनके दो बड़े भाई और एक बहन थी, जो उनके परिवार का हिस्सा थे।
- पिता का धर्म और जाति: गांधी जी के पिता धार्मिक रूप से हिंदू थे और जाति से मौध बनिया थे। यह उनके पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि को दर्शाता है।
- निजी सचिव: गांधी जी के निजी सचिव माधव देसाई थे, जो उनके कार्यों और गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
- हत्या: महात्मा गांधी की हत्या बिरला भवन के बगीचे में हुई थी। यह घटना भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण और दुखद घटना है।
- लियो टॉलस्टॉय के साथ पत्र व्यवहार: गांधी जी और प्रसिद्ध लेखक लियो टॉलस्टॉय के बीच लगातार पत्र व्यवहार होता था। यह उनके विचारों और सिद्धांतों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।
- टॉलस्टॉय फॉर्म: गांधी जी ने दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह संघर्ष के दौरान जोहांसबर्ग से 21 मील दूर, 1100 एकड़ की छोटी सी कॉलोनी टॉलस्टॉय फॉर्म स्थापित की थी। यह उनके संघर्ष और सामुदायिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था।
लेटेस्ट पोस्ट: जानिए ‘देवरा’ फिल्म के अबतक रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन के बारे में।
इसे भी पढ़े:जानिए कब शुरू हो रहा है शारदिय नवरात्री? जानें कलशस्थापना मुहूर्त और महत्व।
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।