Landslide in Vaishno Devi Route- जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी मंदिर के मार्ग पर भूस्खलन हो गया है। इसकी वजह कुछ यात्री घायल हो गए है। वहीं पहाड़ों से पत्थरों के गिरने के बाद यात्रा को रोक दिया गया है।
Landslide in Vaishno Devi Route- वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, कई लोग घायल
कब हुआ लैंडस्लाइड
प्राप्त जानकारी के मुताबिक त्रिकुटा पर्वत के बीच स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर सुबह लगभग 9 बजे के करीब यह घटना घटी। पहाड़ों से पत्थर बाण गंगा के पास गिरे, जहां से यात्री अपनी यात्रा शुरू करते हैं। कटरा और आस पास के क्षेत्रों में हो रही तेज बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की घटना घटी।
कुछ लोग हुए जख्मी
सुबह सुबह लैंडस्लाइड होने की वजह से कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आई है। इन सभी को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया है। इसके अलावा वहां तैनात सेना के जवान और श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने कुछ लोगों के दबे होने की आशंका भी व्यक्त की है।
राहत और बचाव कार्य जारी
#WATCH || Jammu and Kashmir: Landslide hits Mata Vaishno Devi Yatra route in Katra; 9 injured. pic.twitter.com/p64ViNcY4a
— KNS (@KNSKashmir) July 21, 2025
पहाड़ों से अचानक पत्थरों के गिरने के तत्काल बाद सेना और श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों के साथ पिट्ठू, पालकी वालों ने लोगों को घटनास्थल से बाहर निकालना शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक दुकानों के शेड को हटाने के साथ रास्ते को साफ करने का काम जारी है।
रोकी गई यात्रा
वैष्णो देवी मंदिर के यात्रा मार्ग पर अचानक हुए लैंडस्लाइड के बाद यात्रा को रोक दिया गया है। श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक यह फैसला सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रख कर लिया गया है। फिलहाल जब तक मौसम ठीक नहीं हो जाता, तब तक यात्रा पूरी तरह चालू नहीं की जा सकती है।
View this post on Instagram
हो रही है तेज बारिश
Shri Mata Vaishno Devi Yatra suspended till 1 pm today after heavy landslide and injuries to 7 people: Satish Sharma, Deputy CEO, Mata Vaishno Devi Shrine Board@smvdsbkatra @diprjk @DMReasi pic.twitter.com/RULiocgFWD
— DD NEWS JAMMU | डीडी न्यूज़ जम्मू (@ddnews_jammu) July 21, 2025
मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर के साथ उत्तर भारत में बारिश को लेकर पहले ही रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। जिस समय लैंडस्लाइड की घटना हुई, उस समय भी कटरा और आस पास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही थी।
हालांकि जम्मू और वैष्णो देवी मार्ग पर बारिश होना आम बात है, लेकिन श्राइन बोर्ड के कर्मचारी लगातार सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं। जम्मू में तेज बारिश होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी यात्रियों से सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतने को कहा है।
इमेज सोर्स: Twitter
दिल्ली-यूपी में भारी बारिश का रेड अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।