Kharmas 2024 Ke Niyam: शास्त्रों के अनुसार सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास प्रारंभ हो जाता हैं। देखा जाए तो साल में दो बार खरमास का समय आता है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब-जब सूर्य बृहस्पति की राशि धनु और मीन में प्रवेश करते हैं तब तब खरमास लगता है। वही खरमास की शुरुआत पौष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार पौष कृष्ण पक्ष की शुरुआत 16 दिसंबर से हो गई हैं। इस दिन सुबह 7:40 पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश किए ।वही 14 जनवरी 2025 तक सूर्य इसी राशि में रहेंगे इसलिए 16 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक का समय खरमास होगा। आईए जान लेते हैं खरमास 2024 में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
Kharmas 2024 Ke Niyam: खरमास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खरमास में आत्मा ऊर्जा और शक्ति के कारक सूर्य की स्थिति कमजोर होने से इनके शुभ प्रभावों में भी कमी आ जाती है।
इसके कारण इस दौरान किए गए कार्यों में स्थायित्व की कमी आ जाती है। इसी कारण खरमास में विवाह ,गृह प्रवेश नए व्यापार या किसी प्रकार की नई शुरुआत पर रोक रहती है। क्योंकि खरमास में इन कार्यों की सफलता की संभावना कम होती है।
2. खरमास में हवन ,विवाह चर्चा, गृह प्रवेश, भूमि पूजन, द्विरागमन ,यज्ञोपवीत, विवाह या अन्य कर्मकांड आदि तक का निषेध रहता है।
3. खरमास में पूजा का खास महत्व है खासकर सूर्य देव की पूजा से आपको लाभ होगा रोज सुबह उठकर सूर्य देव को जल चढ़ाएं और सूर्य मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहेगी और भाग्य मजबूत होगा।
4. सर्द मौसम सभी लोगों के लिए एक जैसा नहीं होता इस मौसम में कई लोगों की चुनौतियां बढ़ जाती है। विशेष कर जिन लोगों के पास मौलिक संसाधनों की कमी है उनका जीवन बहुत कष्टकर होता है इसलिए खरमास के सर्द दिनों में गरीब जरूरतमंद और पशु पक्षियों को अन्नदान करना चाहिए।
5. खरमास में भगवान विष्णु की पूजा करने से बहुत लाभ होता है और ग्रहों की स्थिति अच्छी रहती है खरमास के दौरान भगवान विष्णु को पीले भोजन का भोग लगाना चाहिए। और उनकी विधिवत पूजा करनी चाहिए ऐसा करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है साथ ही भजन कीर्तन करने से मन और शरीर में ऊर्जा आती है।
6.. हिंदू धर्म में दान पुण्य को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि दान पुण्य करने से हमारे अच्छे कर्म बढ़ाते हैं और इसका फल हमें मृत्यु के बाद ही मिलता है खास तौर पर खरमास में जब शुभ काम करने की मनाही होती है तब दान पुण्य जरूर करना चाहिए इससे जीवन में सुख समृद्धि आती है।
7. खरमास में मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। लेकिन भजन कीर्तन करने का विशेष महत्व है। खरमास में भजन कीर्तन करते हुए भगवान को स्मरण रखना चाहिए। इसके अलावा शाम के समय घर के मंदिर में दीपक जरूर जलाना चाहिए।
8. खरमास 2024 में तुलसी जी की पूजा करनी चाहिए और हर दिन शाम में दीपक भी जलाएं घर में सुख शांति बनी रहती है।
9. बिस्तर पर सोने की बजाय फर्श पर बिस्तर बिछाकर सोना चाहिए। इतना ही नहीं इस पूरे महीने प्लेट की बजाय पत्तल में भोजन करने को शुभ माना गया है।
10. खरमास 2024 में सूर्य देव की कृपा प्राप्ति के लिए आपको लाल कपड़े ,गुड़, मूंगफली ,काले चने आदि का दान करना चाहिए।ऐसा करने से साधक की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। जिससे साधक के लिए धन वैभव में वृद्धि के योग बनने लगते हैं।
Image: Wallpapers
महाकुंभ से जुड़े अनोखे तथ्य जो आपको कर देंगे हैरान!!
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।