TheRapidKhabar

Kedarnath Temple Closed For Winter Season: बंद हुए केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट, 6 महीने बाद कर सकेंगे दर्शन

Kedarnath Temple Closed For Winter Season: बंद हुए केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट, 6 महीने बाद कर सकेंगे दर्शन

Kedarnath Temple Closed For Winter Season: भारत के उत्तराखंड के चारों धामों बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में से केदारनाथ एक प्रमुख धाम है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। आमतौर पर दीवाली के बाद उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इन्हीं में से एक केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह लोगों के दर्शन के लिए बंद कर दिए गए।

Kedarnath Temple Closed For Winter Season: बंद हुए केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट

Kedarnath temple closed for winter season

गाजे बाजे के साथ हुई अंतिम आरती

केदारनाथ में आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे के करीब भारतीय सेना के बैंड और मंदिर के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोचारण और पूजन के साथ कपाट बंद कर दिए गए। इस मंगल आरती में केदारनाथ की विशेष पूजा की गई और मंदिर की परिक्रमा भी की गई।

उत्सव डोली मुखीमठ के लिए रवाना

केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली मुखीमठ के लिए रवाना हो गई। अब अगले 6 महीनों तक केदारनाथ की उत्सव डोली मुखीमठ में ही रहेगी। कपाट बंद होने तक केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना होती रहेगी। वहीं मंदिर में आम दर्शनार्थियों के आने जाने पर पाबंदी रहेगी।

फूलों से सजा था महाकाल का मंदिर

Kedarnath Temple Closed For Winter Season: दीपावली के मौके पर केदारनाथ मंदिर को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। एक अनुमान के मुताबिक मंदिर को सजाने में 10 क्विंटल से ज्यादा फूलों का इस्तेमाल किया गया था। प्रमुख केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद से ही उत्तराखंड के चारों धामों के अलावा पंच केदार के कपाट भी कुछ दिनों के अंदर बंद हो जाएंगे।

यमुनोत्री के कपाट हुए बंद

प्राप्त जानकारी के मुताबिक दोपहर में यमुनोत्री के भी कपाट विधि पूर्वक पूजन के बाद बंद कर दिए गए। हर साल भाई दूज के समय से ही उत्तराखंड के चारों धामों के कपाट बंद होने की शुरुआत हो जाती है।

Kedarnath temple closed for winter season

बद्रीनाथ के भी कपाट जल्द होंगे बंद

मंदिर कमेटी की तरफ से मिली सूचना के मुताबिक बद्रीनाथ मंदिर के कपाट अभी 17 नवंबर तक खुले रहेंगे। 17 तारीख के बाद विधिपूर्वक पूजन के बाद बद्रीनाथ के भी कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

मंदिर संचालन के प्रमुख अजेंद्र अजय ने बताया कि दिनोंदिन बाबा केदार के दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ केदारनाथ आती है। इस बार जबसे कपाट खुले थे, तब से लेकर अब तक रिकॉर्ड 16 लाख से ज्यादा दर्शनार्थी बाबा केदार के दर्शन के लिए यहां आए हैं।

Kedarnath Temple Closed For Winter Season: लोगों की आस्था का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि आज कपाट बंद होने के समय भी बाबा केदार के दर्शन के लिए 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे।

सीएम ने जताया आभार

केदारनाथ की यात्रा को सकुशल संपन्न बनाने के लिए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने सेना के जवानों के अलावा, एनडीआरफ की टीमों को धन्यवाद दिया। सीएम ने केदारनाथ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की भी प्रशंसा की।


इमेज सोर्स: Twitter  & Instagram 

ग्लोबली डेब्यू करने जा रही है मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार EVX

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल