The Rapid Khabar

Karva Chauth Vrat 2024 Date And Muhurat: 20 या 21 कब हैं करवाचौथ जाने सही तारीख,मुहूर्त,पूजा विधि।

Karva Chauth Vrat 2024 Date And Muhurat: 20 या 21 कब हैं करवाचौथ जाने सही तारीख,मुहूर्त,पूजा विधि।

Karva Chauth Vrat 2024 Date And Muhurat: पति की लंबी उम्र और सुखद भविष्य के लिए सनातन धर्म में करवा चौथ के व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। हर साल करवा चौथ के व्रत का विवाहित महिलाएं बड़ी बेसब्री से इंतजार करती है।

Karva chauth vrat 2024 date and muhurat

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती है,और शाम को चंद्रमा के दर्शन करके चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती है। करवा चौथ के व्रत में करवामाता और संपूर्ण शिव परिवार का पूजन किया जाता हैं।

चलिए आपको बताते हैं इस साल 2024 में करवा चौथ का व्रत कब रखा जाएगा। इस दिन कौन-कौन से शुभ मुहूर्त बन रहे हैं और चंद्रोदय का समय कब रहेगा।

Karva Chauth Vrat 2024 Date And Muhurat: करवा चौथ व्रत शुभ मुहूर्त 2024

साल 2024 में करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर रविवार को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि प्रारंभ 20 अक्टूबर प्रातः काल 6:46 मिनट से 21 अक्टूबर प्रातः काल 4:16 तक रहेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर सायंकाल 05:46मिनट से 7:02 मिनट तक। चंद्रोदय का समय रात्रि 7:54 मिनट पर।

करवा चौथ व्रत पूजा विधि।

Karva chauth vrat 2024 date and muhurat

करवा चौथ वाले दिन व्रती महिलाओं को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करने के बाद सरगी का सेवन करना चाहिए। दिनभर निर्जला निराहार व्रत रखे। और शाम को 16 श्रृंगार के साथ पूरे विधि विधान से शिव परिवार और करवा माता की पूजा करें।

फिर व्रत की कथा सुन चंद्रोदय के बाद चंद्रमा की पूजा करें। करवे से चांद को अर्ध दें।और फिर छलनी से चांद को देखकर करवा चौथ की पूजा पूर्ण करें।

करवा चौथ व्रत की सामग्री।

  • मिट्टी का करवा।
  • कलश, रोली, कुमकुम, मौली, अक्षत, फल, मिष्ठान ,फूल ,हल्दी ,चावल ,मिठाई।
  • पान का पत्ता, व्रत कथा की पुस्तक, दही, शक्कर का बूरा ,चंदन।
  • देसी घी, इत्र ,नारियल ,जनूऊ का जोड़ा, दक्षिणा, कच्चा दूध।
  • छलनी, कपूर, गेहूं ,बाती ,करवा माता की तस्वीर।
  • दीपक, अगरबत्ती, हलवा 8 पुरिया की अठावरी।
  • सोलह श्रृंगार का सामान।

करवा चौथ का महत्व।

Karva chauth vrat 2024 date and muhurat

शास्त्रों में करवा चौथ सौभाग्य प्राप्ति का और सुहागिन स्त्रियों का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। कहते हैं, भगवान कृष्ण ने इस व्रत के बारे में द्रोपदी को बताया था, और शिव जी ने माता पार्वती को बताया था ।करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।

यह व्रत सुहागन महिलाओं के द्वारा पति के दीर्घायु के लिए रखा जाता है ।इस दिन गणेश, माता पार्वती ,शिव जी, करवा माता और चंद्र देव की पूजा से महिलाओं को अखंड सौभाग्य और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।इस दिन माता पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करने के साथ ही सुहाग का सामग्री के दान का भी विशेष महत्व है।

लेटेस्ट पोस्ट: अजय देवगन की कौन सी फिल्में हो रही हैं रिलीज, जानने के लिए पढ़ें

यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी मंदिर के कुछ अनोखे रहस्य

Image: Freepik

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To