TheRapidKhabar

Karnataka CM SM Krishna Passed Away: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्ण का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।

Karnataka CM SM Krishna Passed Away: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्ण का 92 वर्ष की उम्र में हुआ निधन।

Karnataka CM SM Krishna Passed Away

Karnataka CM SM Krishna Passed Away: पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा का निधन हो गया है। आज यानी मंगलवार को आधी रात 2:45 मिनट पर बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

Karnataka cm sm krishna passed away

एसएम कृष्णा 92 वर्ष के थे और तीन बार केंद्रीय मंत्री भी रहे उन्होंने 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे एसएम कृष्ण के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

Karnataka CM SM Krishna Passed Away: जाने कैसा रहा एसएम कृष्णा का जीवन।

Karnataka cm sm krishna passed away

एसएम कृष्णा जिनका पूरा नाम श्री सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था उनका जन्म 1 मई 1932 को मांड्या जिले के सोमनाहल्ली गांव में हुआ था और उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मैसूर में हासिल की। उन्होंने बेंगलुरु के सरकारी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की।

आपको बता दें SM Krishna अपने जीवन में फूल ब्राइट स्कॉलर रहे और उच्च शिक्षा के लिए वे अमेरिका भी गए जहां से उन्होंने स्नातक करने के बाद अंतरराष्ट्रीय कानून में शिक्षण शुरू किया।

अमेरिका में उनकी सक्रिय राजनीति में रुचि जागी‌ इतना ही नहीं अमेरिका में उन्होंने जॉन एफ कैनेडी के राष्ट्रपति चुनाव का प्रचार भी किया। हालांकि अमेरिका से लौटने के बाद एसएम कृष्णा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत मांड्या से विधायक के रूप में की थी।

महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रह चुके थे एसएम कृष्ण।

Karnataka cm sm krishna passed away

1962 में वह एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते। इसके बाद 29 अप्रैल 1964 को उन्होंने प्रेमा के साथ शादी के बंधन में बंधे। एसएम कृष्णा साल 1999 से 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी रहे और साल 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया और 23 मई 2009 को विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पद्म विभूषण से भी सम्मानित हुए एसएम कृष्ण।

आपको बता दे मार्च 2017 में एस एम कृष्ण कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। और 2023 में सरकार ने एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। एसएम कृष्णा ने अपनी लंबे राजनीतिक जीवन में कई अहम पदों पर काम किया।

वे लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष, कर्नाटक के डिप्टी सीएम और एमएलसी भी रहे। राजनीति में आने से पहले वह जगतगुरु रेणुकाचार्य लॉ कॉलेज बेंगलुरु में अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रोफेसर भी रहे।

बेहद लम्बा रहा SM Krishna का राजनितिक सफ़र।

SM Krishna 1962 से 1967 तक तीसरी कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रहे। 1965 में उन्होंने न्यूजीलैंड में हो रहे राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में हिस्सा भी लिया। 1968 से 1970 तक वे चौथी लोकसभा के सदस्य और 1971 से 1972 तक पांचवी लोकसभा के सदस्य रहे।

1972 से 1977 तक वे कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य रहे इस दौरान उन्होंने कर्नाटक सरकार में वाणिज्य उद्योग और संसदीय कार्य मंत्री के रूप में काम किया। 1982 में संयुक्त राष्ट्र एवं भारतीय प्रतिनिधि मंडल के सदस्य रहे। 1983 और 1984 में केंद्रीय उद्योग राज्य मंत्री और 1984 और 1985 में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रह चुके थे।

तो वहीं 1989 से 1994 तक वे नवीं कर्नाटक विधानसभा के सदस्य और 1989 से 1992 तक विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे। 1992 से 1994 तक एसएम कृष्णा कर्नाटक के डिप्टी सीएम भी रहे और अप्रैल 1996 से अक्टूबर 1999 तक वे राज्यसभा के सदस्य रहे।

11 अक्टूबर 1999 से 20 मई 2004 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में भी कार्य किया। इसके बाद उन्होंने मनमोहन सरकार में विदेश मंत्री के तौर पर काम किया 2004 से 2008 तक वे महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे।

SM Krishna वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सर्विस से भी जुड़े रहे और उन्हें टेनिस खेलना बेहद पसंद था। उन्हें पुरुषों के कपड़े डिजाइन करने और पहनने का भी शौक था। एसएम कृष्णा का निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है।

इमेज: ट्विटर

जेवर एयरपोर्ट पर हुई विमान की लैंडिंग।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल