TheRapidKhabar

Jalgaon Train Accident News- पुष्पक ट्रेन में आग की अफवाह से ट्रेन से कूदे यात्री, कई लोगों की गई जान

Jalgaon Train Accident News- पुष्पक ट्रेन में आग की अफवाह से ट्रेन से कूदे यात्री, कई लोगों की गई जान

Jalgaon Train Accident News

Jalgaon Train Accident News- महाराष्ट्र से एक ट्रेन हादसे की खबर मिल रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बीच यात्रियों में अफरा तफरी मच गई।

इस दौरान यात्री ट्रेन से कूदने लगे, जिसके कारण दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के जलगांव में हुए इस दर्दनाक हादसे में समाचार लिखे जाने तक 11 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई है।

Jalgaon Train Accident News- पुष्पक ट्रेन में आग की अफवाह से ट्रेन से कूदे यात्री

Jalgaon train accident news

फैली आग की अफवाह

प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के जलगांव में पारधाड़े स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। आग लगने की खबर फैलते ही यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने की कोशिश करने लगे, जिससे कई लोग घायल हो गए।

चेन पुलिंग की वजह से गई जान

आग लगने की अफवाह के बीच कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे। ट्रेन से कूदने की कोशिश में कई यात्री घायल हो गए।

वहीं दूसरे ट्रैक से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 से ज्यादा यात्रियों की मृत्यु हो गई। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शाम में हुआ हादसा

महाराष्ट्र के जलगांव में यह दर्दनाक हादसा शाम 4 से 5 के बीच हुआ। जब हादसा हुआ, उस समय रेलवे के कुछ अधिकारी ट्रैक के पास ही जांच के लिए आए थे। घटना की जानकारी होते ही वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

रेलवे जुटी जांच में

रेलवे के अधिकारियों ने पुष्पक एक्सप्रेस में चेन पुलिंग की बात कही है। उन्होंने अफवाह की घटना पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। अधिकारियों की एक टीम घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं मौके पर मेडिकल टीम के साथ कई एम्बुलेंस भी भेजी गई हैं।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया दुःख

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जलगांव रेल हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सभी घायलों के तुरंत उपचार के लिए स्थानीय प्रशासन को बोला है।

गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने जताया दुःख

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने रेल हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर पीड़ितों को हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर दुःख व्यक्त किया है।


इमेज सोर्स: Twitter 

मारुति E-Vitara को टक्कर देने आई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल