Jabalpur Ordnance Factory Blast News: भारतीय सेना में कई तरह के हथियार और गोला बारूद का इस्तेमाल किया जाता है। इन हथियारों, बमों को देश के अलग अलग राज्यों में स्थित फैक्ट्रियों में बनाया जाता है।
सेना के लिए हथियार बनाने वाली फैक्ट्री को ऑर्डिनेंस फैक्ट्री कहते हैं। इन फैक्ट्रियों में कई तरह के घातक बम और अन्य हथियारों को बनाया जाता है। देश के कई राज्यों में सेना की ऐसी फैक्ट्रियां हैं, जहां हथियार बनाए जाते हैं। इन फैक्ट्रियों में सुरक्षा के बेहद खास इंतजाम होते हैं।
ऐसी ही एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी स्थित है। आज जबलपुर की इस ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के एक हिस्से में बम बनाते समय ब्लास्ट हो गया। इससे लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए हैं।
Jabalpur Ordnance Factory Blast News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट से दर्जनों घायल, दो की हुई मौत
कब हुआ ब्लास्ट
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के खमरिया में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की एक बिल्डिंग में सुबह बम ब्लास्ट हो गया। बम ब्लास्ट सुबह करीब 11 बजे हुआ। इस भयानक हादसे में करीब दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए। सभी को नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे में दो कर्मचारियों के मरने की भी खबर है।
गिर गई बिल्डिंग
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जिस F6 सेक्शन की बिल्डिंग में ब्लास्ट हुआ, वो बिल्डिंग ब्लास्ट के बाद मलबे में बदल गई। इससे बिल्डिंग के मलबे में भी कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर से बम बनाया जाता था। इस बम का इस्तेमाल भारतीय वायुसेना द्वारा किया जाता है।
कैसे हुई दुर्घटना
जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के अधिकारियों ने बताया है कि यह दुर्घटना एक रशियन मिसाइल में बम भरने के समय ही घटित हुई। पिचोरा नाम की इस मिसाइल को जब बॉयलर स्टेज से पास किया जा रहा था, तभी यह ब्लास्ट हुआ। इससे इस बिल्डिंग में काम कर रहे कर्मचारी ही घायल हुए हैं। फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी सुरक्षित हैं।
Madhya Pradesh: Several people injured in an explosion at an ordnance factory in Jabalpur’s Khamaria earlier today. Injured being brought to a hospital in Jabalpur. More details awaited.#Jabalpur #Ordinancefactory #Explosion pic.twitter.com/YQkAKHgbDc
— Deccan Chronicle (@DeccanChronicle) October 22, 2024
जांच के लिए बनाई गई कमेटी
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के अधिकारियों ने सुरक्षा की वजह से घटना की ज्यादा डिटेल नहीं बताते हुए कहा कि हमने एक जांच कमेटी बना दी है। पूरी घटना की सही तरह से जांच होने के बाद ही मीडिया को कुछ बताया जा सकता है।
आप ऐसे ही कुछ भी अंदाजा मत लगाए और किसी भी प्रकार की गलत सूचना को मत फैलाए। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भारतीय सेना से जुड़े हथियार बनाए जाते हैं। इसलिए हम आपको अधिक जानकारी नहीं दे सकते।
सीनियर ऑफिसर पहुंचे घटनास्थल पर
घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के कई सीनियर ऑफिसर घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ नेता भी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री पहुंचने लगे थे, जिनको सुरक्षा कारणों से फैक्ट्री के अंदर नहीं जाने दिया गया।
Images Source: Twitter
यह भी पढ़ें: धनतेरस कब हैं, 29 या 30 अक्टूबर जाने,सही तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त, नियम के बारे में
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।