International Yoga Day 2024: हर साल 21 जून को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। वैसे तो योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा होता है लेकिन हर साल विश्व स्तर पर 21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाना है।
तो आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आखिर योग हमारे शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों है? इसके साथ इससे जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स के बारे में भी बताएंगे जो पहले आपने नहीं सुना होगा।
International Yoga Day 2024: जानिये हमारे शरीर के लिए क्यों जरुरी है योग?
जून 2014 में पहली बार योग दिवस को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मान्यता दी गई थी। और योग दिवस को 21 जून, 2015 को पहली बार मनाया गया था। आपको बता दें इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हमारे जीवन में योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
योग का हमारे जीवन में बहुत ही अधिक महत्व है। योग न सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम है बल्कि, एक समग्र अनुशासन है जो हमारे मन शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाने का कार्य करता है।
योग कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है जैसे कि तनाव कम करना, लचीलापन बढ़ाना, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करना जिससे हमारा शरीर विभिन्न प्रकार के रोगों से दूर रहता है।
इसके अलावा योग का हमारे जीवन में और भी कई तरह के योगदान देता है जैसे की योग करने से मानसिक शांति मिलती है जिसके कारण सकारात्मक जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
जानिये क्या है International Yoga Day 2024 की थीम?
वैसे तो हर साल योग दिवस का अलग-अलग थीम होता है लेकिन इस बार इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 (International Yoga Day 2024) की थीम महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 में “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” का थीम रखा गया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स।
1.अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उत्पत्ति
आपको बता दे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का विचार भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान प्रस्तावित किया था जिसके बाद उनके इस प्रस्ताव को भारी समर्थन मिला और उसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मंजूरी दे दी गई।
2. 21 जून का महत्व
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को 21 जून को ही मनाने के के पीछे एक बड़ा कारण है। मान्यता है कि 21 जून ग्रीष्म संक्रांति का प्रतीक है जो उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। इसके अलावा 21 जून भारतीय परंपराओं के अनुसार बहुत ही आध्यात्मिक महत्व भी रखता है।
3. विश्व भर की भागीदारी
21 जून को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लगभग 190 से भी अधिक देशों में मनाया जाता है। आपको बता दें भारत योग के मामले में विश्व गुरु माना जाता है, जो योग दिवस की लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर उजागर करता है। इस दिन अलग-अलग देश में अलग-अलग उम्र के लोग योग कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एक साथ इकट्ठा होते हैं।
4. हर साल के लिए थीम
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए हर साल एक विशिष्ट थीम के साथ मनाया जाता है जिसका उद्देश्य जागरूकता को बढ़ावा देने और योग के विभिन्न लाभों के प्रति जागरूकता फैलाया जाता है।
5.गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
आपको बता दे साल 2018 में अब तक के सबसे बड़े योग सत्र के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया था, जिसमें भारत के कोटा में आयोजित एक कार्यक्रम में 1 लाख से भी अधिक लोगों ने भाग लेकर योग के प्रति लोकप्रियता और जागरूकता का प्रदर्शन किया था।
Image Source: Freepik And Wikipedia
इसे भी देखें: महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, टाटा से भी ज्यादा हुई महिंद्रा कंपनी की वैल्यूएशन
लेटेस्ट पोस्ट: जापान में फैला बैक्टीरिया का संक्रमण
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।