TheRapidKhabar

Interesting Facts About Nepal: भारत के पड़ोसी देश नेपाल के बारे कुछ रोचक फैक्ट्स जो आपको जरूर पता होने चाहिए।

Interesting Facts About Nepal: भारत के पड़ोसी देश नेपाल के बारे कुछ रोचक फैक्ट्स जो आपको जरूर पता होने चाहिए।

Interesting Facts About Nepal

Interesting Facts About Nepal: एक ऐसा खूबसूरत देश जहां दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला मौजूद है। दुनिया के सभी देशों से बिल्कुल अलग इस देश में रविवार को छुट्टी होने के जगह शनिवार को आधिकारिक छुट्टी दी जाती है और ये दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां कुंवारी लड़कियों को देवी की तरह पूजा जाता है।

Nepal facts

इतना ही नहीं बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध का जन्म भी इसी देश में हुआ। ऐसे ही सैकड़ो रहस्यों और प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए यह है हमारा पड़ोसी देश ‘नेपाल’। आज हम आपको नेपाल के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनके बारे में अपने पहले कभी नहीं सुना होगा।

Interesting Facts About Nepal: नेपाल के बारे कुछ रोचक फैक्ट्स

नेपाल में आपको चारों ओर बर्फ से ढके खूबसूरत पहाड़ देखने को मिलेंगे, नेपाल अपने प्राकृतिक सुंदरता और हिमालय के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इतना ही नहीं नेपाल एक ऐसा देश है जिसकी सीमाओं की सुरक्षा खुद हिमालय करता है और यह दुनिया के सबसे पुराने देशों में एक इस देश की संस्कृति और परंपरा सबसे अलग है। आज हम आपको हिमालय के गोद में बसे बहुत ही सुंदर देश नेपाल के बारे में आपको बताएंगे।

1.स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाना

Interesting facts about nepal
Interesting facts about nepal

नेपाल का इतिहास 2000 सालों से भी अधिक पुराना है नेपाल एक लैंडलॉक देश है जो अपनी सीमाएं भारत और चीन के साथ साझा करता है। दो शक्तिशाली देश के बीच स्थित होने के बावजूद नेपाल एक ऐसा देश है जो आज तक किसी अन्य देश का गुलाम नहीं हुआ।

वैसे तो नेपाल में न जाने कितने राजाओं ने शासन किया है लेकिन हिमालय के चोटियों के से घिरे होने के कारण विदेशी ताकत नेपाल को अपना गुलाम नहीं बना पाई। इसीलिए नेपाल में कोई भी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है।

2.दुनिया के गरीब देशों में से एक

नेपाल का क्षेत्रफल 147516 वर्ग किलोमीटर है और क्षेत्रफल के लिहाज से यह विश्व में 93 स्थान पर आता है वहीं नेपाल की जनसंख्या की बात कर तो वर्तमान में इसकी कुल आबादी 3 करोड़ के आसपास है। आबादी के मामले में ये दुनिया का 49वां सबसे बड़ा देश है। नेपाल की गिनती दुनिया के कई गरीब देशों में की जाती है।

देश की कुल जीडीपी केवल 127 बिलियन डॉलर के आसपास है। नेपाल की आधी से अधिक आबादी पूरे दिन का $1 से भी कम कमाई कर पाते हैं। इसलिए बड़ी संख्या में नेपाली लोग भारत आकर नौकरी और व्यवसाय करते हैं।

3.देश का नाम

Interesting facts about nepal
Interesting facts about nepal

नेपाल देश का नाम एक महान संत ‘ने’ के नाम पर रखा गया है। आपको बता दे दुनिया की सभी देशों के झंडे जहां चार कोन के होते हैं वहीं नेपाल का झंडा दो त्रिकोण से मिलकर बना है जो माउंट एवरेस्ट को बयां करते हैं और इस पर लगे दो चांद और तारे यहां पर रहने वाले विभिन्न धर्मो के एकता का परिचय देते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के 10 सबसे बड़े चोटियों में से 8 चोटियां नेपाल में ही स्थित है। यह देश समुद्र से काफी अधिक ऊंचाई पर स्थित है और इस लिए इस दुनिया की छत भी कहा जाता है।

4. Country of glory

Interesting facts about nepal
Interesting facts about nepal

आपको बता दे नेपाल को “कंट्री ऑफ ग्लोरी” के नाम से जाना जाता है क्योंकि यहां के प्राकृतिक सुंदरता को जो एक बार देख ले उसका दिल हमेशा के लिए यही बस जाता है। दुनिया में एकमात्र हिंदू राष्ट्र नेपाल को ही कहा जाता है वैसे तो भारत में नेपाल से अधिक संख्या में हिंदू रहते हैं.

लेकिन भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और इसलिए हमारे देश को कभी हिंदू राष्ट्र के तौर पर मानता नहीं दी गई लेकिन नेपाल एक हिंदू राष्ट्र हुआ करता था लेकिन साल 2007 में नेपाल के संविधान में संशोधन कर इसे हिंदू राष्ट्र से बदलकर धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र कर दिया गया।

5.हिन्दुओं का राष्ट्र

आपको बता दे नेपाल की 81 प्रतिशत आबादी हिंदू धर्म को मानते हैं तो वहीं 9% आबादी बौद्ध धर्म को मानते हैं, नेपाल में 4% मुस्लिम समुदाय के लोगों की है और साथ ही कई अन्य धर्म के लोग भी नेपाल में रहते हैं।नेपाल अपने मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है यह हिंदुओं और बौद्ध धर्म के आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है यहां के मंदिर सैकड़ो वर्ष प्राचीन है जिनकी बनावट देखकर श्रद्धालुओं का हृदय गदगद हो जाता है.

इसे साउथ एशिया का सबसे पुराना देश कहा जाता है। और महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी भी नेपाल में ही स्थित है।नेपाल भी भारत की तरह विभिन्नताओं में एकता वाला देश है छोटे से इस देश में 123 भाषाएं बोली जाती है। आपको बता दे नेपाल का पूरा नाम फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ नेपाल है।

6.पर्यटन का मुख्या केंद्र

Interesting facts about nepal
Interesting facts about nepal

पर्यटन नेपाल के अर्थव्यवस्था का प्रमुख हिस्सा है यहां आपको घूमने के लिए ढेर सारी जगह मिल जाएंगे। काठमांडू शहर अपने आप में बड़ा इतिहास समेटे हुए हैं। इस शहर में 7 यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट शामिल है अगर आप कुछ समय शांति के साथ व्यतीत करना चाहते हैं तो पोखरे के झीलों का रुख कर सकते हैं। यह जगह 900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जहां से आपको खूबसूरत नेपाल और हिमालय के वादियों के दर्शन होते हैं।

7.भगवान शिव का मंदिर

Interesting facts about nepal
Interesting facts about nepal

पशुपतिनाथ मंदिर के बारे में तो आप सभी ने सुना होगा इसे नेपाल की शान माना जाता है इस मंदिर के दर्शन के लिए हर साल लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं। यह भगवान शिव के आठ प्रमुख धामों में से एक माना गया है।

इस मंदिर के चारों ओर चांदी के दरवाजे लगे हुए हैं सावन के महीने में पशुपतिनाथ मंदिर का अद्भुत नजारा किसी का भी दिल जीतने के लिए काफी है।इसके अलावा नेपाल में एक स्तूप भी बना हुआ है जिसे बुद्ध की आंखें भी कहां जाता है। यह जगह भी बहुत है श्रद्धालुओं के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है।

8. नेपाल का राष्ट्रीय खेल

Interesting facts about nepal
Interesting facts about nepal

नेपाल का राष्ट्रीय खेल बहुत ही समय तक गली और डंडा हुआ करता था गिली डंडा किसी देश का राष्ट्रीय खेल भी हो सकता है यह सुनकर शायद आपको हैरानी जरूर हुई होगी लेकिन जून 2017 में वॉलीबॉल को नेपाल का राष्ट्रीय खेल घोषित कर दिया गया।इतना ही नहीं हाथी पोलो खेल की शुरुआत भी नेपाल से ही हुई थी। इसके अलावा कबड्डी क्रिकेटर और फुटबॉल जैसे खेल भी खेले जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के 5 सबसे अमीर देश

लेटेस्ट पोस्ट:  बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 शुरू, जानें सभी प्रतियोगियों के नाम

Image: Unsplash

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल