Interesting Facts About America: एक ऐसा देश जो आज भी दुनिया का सुपर पावर कहलाता है और जहां की टेक्नोलॉजी सब के ऊपर भारी है। एक ऐसा देश जो है सबसे एडवांस और जिसने दुनिया को कंप्यूटर के बारे में बताया है। इतना ही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा ओलंपिक जीतने वाला देश और जहां सबसे ज्यादा हिंदुस्तानी रहते हैं। आपको बता दे यह देश इतना बड़ा है कि पूरा का पूरा यूरोप भी इसमें आ जाए। आज हम आपको दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स बताएंगे।
Interesting Facts About America: अमेरिका के बारे में कुछ रोचक फैक्ट्स
1. 50 राज्यों वाला देश।
संयुक्त राज्य अमेरिका एक संगीत गणराज्य है जिसमें 50 राज्य शामिल है इतना ही नहीं आपको बता दे कि प्रत्येक राज्य की अपनी-अपनी स्वतंत्र सरकार होती है और वह संघीय सरकार के साथ मिलकर काम करते हैं।
2.दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश।
आपको बता दे अमेरिका की जनसंख्या दुनिया में तीसरे नंबर पर है यानी की पूरी दुनिया में चीन और भारत के बाद तीसरा सबसे बड़ा आबादी वाला देश अमेरिका है। अमेरिका में रहने वाले लोगों की जनसंख्या 330 मिलियन से भी अधिक है।
3.सबसे पुराना लिखित संविधान
शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि अमेरिका संविधान आज भी उपयोग में आने वाला सबसे पुराना लिखित संविधान है। आपको बता दे अमेरिका के संविधान को सन 1788 में मंजूरी दी गई थी और यह संविधान अमेरिका के संचालन के सिद्धांतों और कानून को निर्धारित करता है।
4. अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी
अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी गंजा बाज़ है, जो अमेरिका का सिर्फ राष्ट्रीय पक्षी ही नहीं बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतीक भी है। बाज़ राजसी स्वभाव और स्वतंत्रता का प्रतिनिधित्व करने वाला पक्षी है, जिसे आप अमेरिका के मोहर और करेंसी पर भी देख सकते हैं।
5. दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश।
अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश ही नहीं बल्कि सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश भी है। जो दुनिया के कई देशों के मुकाबले में सबसे अधिक है। आपको बता दे अमेरिका की कुल जीडीपी 27 ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक है। यही कारण है कि अमेरिका दुनिया का एकमात्र महाशक्ति है।
6. स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी
अमेरिका में स्थित दुनिया भर में प्रसिद्ध स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी अमेरिका को फ्रांस के द्वारा दिया गया एक उपहार था। जी हां, अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क में स्थित यह प्रतिमा स्वतंत्रता का प्रतीक है।
7. अविष्कारों में सबसे आगे।
संयुक्त राज्य अमेरिका टेक्नोलॉजी और विज्ञान के खोज में सबसे आगे हैं। आपको बता दे इंटरनेट, टेलीफोन, बिजली, प्रकाश, कंप्यूटर, सभी का आविष्कार अमेरिका में ही हुआ।
8. विश्व की सबसे बड़ी सेना
अमेरिका के पास दुनिया की सबसे बड़ी सेना है। आपको बता दे अमेरिका एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में अपनी रक्षा और सुरक्षा के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
लेटेस्ट पोस्ट: Hybrid Cars Vs Electric Cars: जानिए कौन सी कार है आपके लिए बेहतर और क्या है इनमे अंतर
इसे भी पढ़ें: Upcoming OTT Releases in July 2024
Image: Freepik
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।