INS Arighat to be Commissioned Today: भारतीय नौसेना लगातार अपनी ताकत में इजाफा कर रही है। विश्व के विभिन्न देशों में इस समय युद्ध की स्थिति के बीच भारतीय नौसेना द्वारा नए जंगी जहाजों, पनडुब्बियों और सैन्य सामानों को बेड़े में शामिल करना एक अच्छा कदम माना जा रहा है। इनमें रक्षा उपकरणों से सम्बंधित कई डील भी शामिल हैं। इसके अलावा भारत स्वदेश में ही जहाजों और पनडुब्बियों को तेजी से बना रहा है।
इसी क्रम में भारतीय नौसेना में एक नई परमाणु पनडुब्बी शामिल होने जा रही है। इस पनडुब्बी का नाम आईएनएस अरिघात (INS ARIGHAT) है। स्वदेश में बनी इस परमाणु पनडुब्बी में कई खासियत हैं।
INS Arighat to be Commissioned Today: भारत की दूसरी परमाणु सबमरीन आईएनएस अरिघात आज होगी नौसेना में शामिल
विशाखापत्तनम में बनी INS ARIGHAT में है विशेष खूबियां
आईएनएस अरिघात को विशाखापत्तनम के नेवी शिप बिल्डिंग सेंटर में बनाया गया है। इस परमाणु पनडुब्बी को बनाने के बाद कई चरणों में इसकी टेस्टिंग की गयी है। इसके अलावा आईएनएस अरिघात कई मिसाइलों से लैस है जिनकी मारक क्षमता 750 किलोमीटर के करीब है।
India’s Second Nuclear-Powered Submarine INS Arighat to be Commissioned Soon
India’s second nuclear-powered ballistic missile submarine, INS Arighat, is set to be commissioned on August 29 in Visakhapatnam, marking a significant advancement in India’s naval capabilities and… pic.twitter.com/5xc3HMGKsb
— CRUXX | News App (@CRUXX_Ind) August 29, 2024
बेहद खतरनाक हथियारों से लैस है आईएनएस अरिघात
इस पनडुब्बी में सोनार सिस्टम, टॉरपीडो ट्यूब और एक न्यूक्लियर रिएक्टर भी है जो आईएनएस अरिघात को दूसरी पनडुब्बियों के मुकाबले ज्यादा खतरनाक बनाता है। 100 मीटर से ज्यादा लम्बी इस पनडुब्बी में बेहद खतरनाक K-15 सागरिका सबमरीन बैलिस्टिक मिसाइलों को लगाया गया है। इन मिसाइलों की सबसे ख़ास बात यह है कि इनसे समुद्र के अंदर से ही 700 किलोमीटर से भी दूर किसी जगह पर हमला किया जा सकता है।
#INSArighat: India’s second nuclear submarine.
What is the country’s new submarine? @JyotsnaKumar13 tells you more.#INSArighatSubmarine pic.twitter.com/hHvlObIfa7
— WION (@WIONews) August 29, 2024
आईएनएस अरिहंत का अपग्रेडेड वर्ज़न
आईएनएस अरिघात को आईएनएस अरिहंत से कई मामलों में बेहतर और अपग्रेड तकनीक का इस्तेमाल करके बनाया गया है। इस पनडुब्बी को बनाने का काम वर्ष 2017 में शुरू किया गया था। उसके बाद से अभी तक नौसेना को कमीशन करने से पहले इसकी लगातार टेस्टिंग हो रही थी। फाइनल टेस्टिंग के बाद आज इसको नौसेना के युद्धक बेड़े में शामिल कर लिया जायेगा।
India to boost underwater strategic power: Second nuke-powered submarine Arighat to be commissioned today #INSArighat #INSArihant #Nuclear #NuclearSubmarine #IndianNavy https://t.co/3ibFXTxOkS
— IndiaTV English (@indiatv) August 29, 2024
आईएनएस अरिघात की स्पीड समुद्र की सतह पर लगभग 12 से 15 नॉट्स और समुद्र की गहराई में 24 नॉट्स यानि लगभग 40 किलोमीटर से ज्यादा की बताई जा रही है। इसके अलावा लगभग 6 हजार टन वजनी इस पनडुब्बी की सबसे ख़ास बात है कि यह महीनों तक समुद्र के अंदर डूबी रह सकती है।
इसमें लगे परमाणु रिएक्टर से इसको अपनी बैटरियों को रिचार्ज करने के लिए हर दो से तीन दिन में सतह पर नहीं आना पड़ेगा। ये रिएक्टर ही बैटरियों को चार्ज करने का काम करेंगे जिससे आईएनएस अरिघात महीनों तक समुद्र की गहराइयों में डूबी रह सकती है।
राजनाथ सिंह करेंगे नौसेना को कमीशन
विशाखापत्तनम में आयोजित नौसेना के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नौसेना के कई अधिकारियों के साथ दूसरी बेहद खतरनाक परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिघात को आज नौसेना को सौपेंगे।
इमेज सोर्स: Twitter
लेटेस्ट पोस्ट: Pavel Durov के गिरफ्तारी के बाद एक्शन में भारत सरकार, टेलीग्राम जल्द हो सकता है भारत में बैन
इसे भी पढ़ें: जानें गणेश चतुर्थी कब है 6 या 7 सितंबर को, जानें शुभ मुहूर्त और इसका महत्व
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।