TheRapidKhabar

Indian PM Visit to Austria After 41 Years: पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के दौरे पर, 41 साल बाद हो रहा है किसी प्रधानमंत्री का दौरा

Indian PM Visit to Austria After 41 Years: पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के दौरे पर, 41 साल बाद हो रहा है किसी प्रधानमंत्री का दौरा

Indian PM Visit to Austria After 41 Years

Indian PM Visit to Austria After 41 Years: यूरोप की खूबसूरत आल्प्स की पहाड़ियों में बसा ऑस्ट्रिया एक छोटा और कम आबादी वाला देश है। इसी ऑस्ट्रिया में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दो दिन की यात्रा पर पहुंचे हैं। इससे पहले पीएम मोदी दो दिन की रूस की यात्रा पर थे जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भारत और रूस के रिश्तों को मजबूत करते हुए 9 अलग अलग समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

Indian pm visit to austria after 41 years
पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के दौरे पर

Indian PM Visit to Austria After 41 Years: पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के दौरे पर

ऑस्ट्रिया में भव्य स्वागत

नेहरू, इंदिरा गाँधी के बाद ऑस्ट्रिया जाने वाले पीएम मोदी तीसरे प्रधानमंत्री हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना पहुँचने पर पीएम मोदी का चांसलर कार्ल नेहमर स्वागत किया। चांसलर ने पीएम मोदीके साथ सेल्फी लेते हुए कहा कि आपका स्वागत करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। भारत और ऑस्ट्रिया के संबंधों की राजनीतिक और आर्थिक चर्चा के लिए अत्यंत उत्सुक हूं। उन्होंने इसकी तस्वीरें ट्विटर पर भी पोस्ट की हैं।

41 साल का लंबा अंतराल

नेहरू और इंदिरा गाँधी के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया जाने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं। इससे पहले 1983 में अंतिम बार इंदिरा गाँधी बतौर प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया आयी थी। 41 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत का कोई प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया के दौरे पर है। इतने लम्बे अंतराल के कारण भी पीएम मोदी की यह यात्रा काफी चर्चा में है। हालाँकि इतने वर्षों में कई बार भारत के राष्ट्रपति ऑस्ट्रिया के दौरे पर जा चुके हैं। (Indian PM Visit to Austria After 41 Years)

यूरोप का एक छोटा देश

ऑस्ट्रिया एक छोटा देश है। इसकी आबादी भी लगभग 90 लाख के करीब ही है। क्षेत्रफल में ऑस्ट्रिया भारत के बिहार से भी छोटा है। वहीं इसकी कुल जनसंख्या भारत की राजधानी दिल्ली से बहुत कम है। इस समय ऑस्ट्रिया में लगभग 30 हजार से भी ज्यादा भारतीय रहते हैं। इनमें से अधिकांश पंजाब और केरल के निवासी हैं।

भारत से है पुराना संबंध

ऑस्ट्रिया और भारत का संबंध आज़ादी के पहले से है। विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1921 और 1926 में दो बार वियना की यात्रा की थी। ऑस्ट्रिया को पूरी दुनिया में समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। वियना का इतिहास प्रसिद्ध संगीत और संगीतकारों के लिए मशहूर है।

क्यों महत्वपूर्ण है ऑस्ट्रिया दौरा

भारत और ऑस्ट्रिया के बीच राजनयिक रिश्ते को 75 साल पुरे हो रहे हैं। पीएम मोदी का यह दौरा इस लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत और ऑस्ट्रिया में लंबे समय से ट्रेड होता आ रहा है। भारत की ओर से इलेक्ट्रिकल सामान, मशीनें, रेलवे पार्ट्स, ऑर्गेनिक केमिकल, आयरन और स्टील आदि निर्यात किए जाते हैं।


वहीं, ऑस्ट्रिया से स्टैपल फाइबर, मेडिकल के कई सामान, प्लास्टिक आदि को भारत आयात करता है। उम्मीद है पीएम मोदी के इस दौरे से भारत और ऑस्ट्रिया के संबंधों को मजबूती मिलेगी। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी कई कंपनियों के सीईओ से भी मुलाकात करेंगे, जिससे ट्रेड के बढ़ने की पूरी संभावना है।


लेटेस्ट पोस्ट: उन्नाव में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 9 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

Image Source : Twitter

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल