Indian Army Accident News: जम्मू कश्मीर के पुंछ में गहरी खाई में भारतीय सेना का वाहन गिरने से 5 जवान शहीद हो गए। तो वहीं कई जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बलनोई इलाके में हुआ है।
खबरों के मुताबिक शाम के समय भारतीय सेना से भरा वाहन LOC से ड्यूटी करके अपनी यूनिट पर वापस आ रहा था और धुंध के कारण भारतीय सेना से भरा वाहन खाई में जा गिरा जिससे बड़ा हादसा हो गया और भारतीय सेना के पांच जवान इस हादसे में शहीद हो गए तो वहीं कई जवानों के गंभीर रूपसे घायल होने की खबर है।
पुंछ में खाई में गिरी सेना की गाड़ी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
जानकारी के लिए बता दे जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के बलनोई इलाके में भारतीय सेना की गाड़ी खाई में गिरी और इस हादसे में पांच जवान शहीद हो गए।
बड़ी खबर 🚨
जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके में आर्मी का ट्रक करीब 150 फुट नीचे खाई में गिरा।
5 जवान शहीद 💔#Poonch pic.twitter.com/tK7NElmzGV
— Rahul Yadav (@Rahulyadav249) December 24, 2024
बताया जा रहा है कि 150 फीट गहरी खाई में भारतीय सेना की वाहन स्लीप करके गिर गई जिस वजह से यह बड़ा हादसा हुआ। पुंछ के लाइन ऑफ कंट्रोल के पास यह बड़ा हादसा हुआ है जहां आर्मी ने जवानों का रेस्क्यू ऑपरेशन को जारी कर दिया हैं और इलाज के लिए उन्हें हॉस्पिटल भेजा जा रहा है.
11 मराठा रेजीमेंट के हैं सभी जवान।
Breaking News 🚨
जम्मू कश्मीर के पुंछ इलाके से बहुत बुरी खबर आई है।
हमारे आर्मी जवानों का ट्रक 150 फीट नीचे खाई में गिर गया है ।
जिसमें हमारे 5 जवान शहीद हो गए🙏🏻#Poonch pic.twitter.com/WWtGGfyGGQ
— sinh Jayshree ( हिन्दू) (@SinhJayshr29800) December 24, 2024
बता दे इस हादसे का शिकार हुए भारतीय सेना के सभी जवान 11 मराठा रेजीमेंट के हैं। जानकारी के लिये बता दें कि फिलहाल इस में शिकार हुए सभी जवानों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। शहीद हुए जवानों के साथ घायल हुए जवानों को भी रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है जहां उनका इलाज किया जा सके।
Image: Freepik
25 दिसंबर को ही क्यों मनाया जाता हैं क्रिसमस!!
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।