The Rapid Khabar

India Issues Travel Advisory As Thailand Cambodia- कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध के कारण भारत ने जारी की एडवाइजरी, जानें पूरी खबर

India Issues Travel Advisory As Thailand Cambodia- कंबोडिया और थाईलैंड के बीच युद्ध के कारण भारत ने जारी की एडवाइजरी, जानें पूरी खबर

India Issues Travel Advisory As Thailand Cambodia- थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद खतरनाक रूप लेता जा रहा है। दोनों देशों के बीच जारी युद्ध के कारण इंडियन एंबेसी ने सभी नागरिकों के लिए विशेष ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

India Issues Travel Advisory As Thailand Cambodia-

क्या है एडवाइजरी में

India issues travel advisory as thailand cambodia

भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए विशेष सूचना जारी करते हुए कहा है कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच जारी युद्ध के कारण भारत के नागरिकों को इन देशों की यात्रा करने से बचना चाहिए। भारतीय नागरिक थाईलैंड या कंबोडिया किसी भी देश में ट्रैवल करने या बॉर्डर के पास भी जाने से बचें।


इंडियन एंबेसी ने अपने X हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत के नागरिकों को युद्ध से प्रभावित थाईलैंड के कई पर्यटन स्थलों पर जाने से फिलहाल बचना होगा। इसके अलावा जो भी यात्री कंबोडिया में हैं या जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें एंबेसी में सूचित करना अनिवार्य है। एंबेसी की अनुमति के बाद ही यात्रियों को उन दोनों देशों में ट्रैवल करने दिया जायेगा।

क्या है विवाद

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarcasm (@sarcastic_us)

दरअसल पूरे विवाद की जड़ दो प्राचीन मंदिर प्रीह विहियर मंदिर और ता मुएन थॉम मंदिर को माना जा रहा है। दोनों ही देश इस मंदिर को अपने क्षेत्र में बता रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक थाईलैंड और कंबोडिया के बीच इस मंदिर से सटा सीमा विवाद है जो अब इन मंदिरों पर आकर ठहर गया है।

11वीं शताब्दी के दौरान बना यह प्राचीन हिंदू मंदिर प्रीह विहियर मंदिर डैंगरेक पर्वत श्रृंखला पर स्थित है और ऐतिहासिक रूप से खमेर साम्राज्य का हिस्सा रहा है। इस मंदिर की सीमा कंबोडिया के साथ-साथ थाईलैंड के कुछ हिस्सों तक फैली थीं, जो अब विवाद की मुख्य वजह बनकर सामने आ रही है।

1962 में, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) ने इस मंदिर को कंबोडिया का हिस्सा घोषित किया था। हालांकि, थाईलैंड ने इस फैसले स्वीकार ना करके उस पर अपना दावा बरकरार रखा है।

यूनेस्को की लिस्ट में भी है शामिल

साल 2008 में कंबोडिया ने प्रीह विहियर मंदिर को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता देने की मांग की थी। उसके बाद दोनों देशों में फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि मंदिर को यूनेस्को की प्रमुख धरोहर लिस्ट में शामिल कर लिया गया, लेकिन दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ता ही गया।

India issues travel advisory as thailand cambodia

लाखों लोगों को हटाया गया

पिछले तीन चार दिनों से जारी तनाव और सैन्य कार्रवाई के कारण अब तक थाईलैंड और कंबोडिया ने अपने अपने बॉर्डर से सटे लाखों लोगों को दूसरी जगह पहुंचाया है। युद्ध लगातार खतरनाक होता जा रहा है। थाईलैंड और कंबोडिया एक दूसरे पर मिसाइलों से लगातार हवाई हमले कर रहे हैं।

दुनिया के कई देश चिंतित

दोनों देशों के बीच जारी इस युद्ध से भारत सहित कई अन्य देश चिंतित हैं। अमेरिका और चीन ने तो सहायता की पेशकश भी की, लेकिन थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ने ही मदद लेने से इनकार कर दिया है। वियतनाम और मलेशिया भी लगातार कंबोडिया और थाईलैंड के बीच जारी युद्ध पर नजर रखे हुए हैं।

आसियान देशों के साथ हो रही है बातचीत

थाईलैंड और कंबोडिया के बीच तेजी से बढ़ते इस युद्ध से पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ साथ आसियान देशों के लिए भी एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इस युद्ध के कारण दोनों देशों के बीच के व्यापार मार्ग बंद हो सकते हैं।

इसका सीधा असर भारत पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा युद्ध का असर थाईलैंड और कम्बोडिया दोनों ही देश की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिल सकता है। आसियान देशों के थाईलैंड और कंबोडिया दोनों के साथ ही व्यापारिक संबंध हैं और युद्ध से व्यापार के साथ समुद्र मार्ग भी प्रभावित हो सकता है।

थाईलैंड और कंबोडिया दोनों ही देश बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं, लेकिन उनके बीच का ऐतिहासिक और सीमा विवाद उन्हें युद्ध की ओर धकेल रहा है। फिलहाल, थाईलैंड और कंबोडिया के बॉर्डर पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

दोनों देशों ने बॉर्डर को सील करके सीमावर्ती अपने नागरिकों को वहां से निकालना शुरू कर दिया है। अब आने वाले दिनों में यह देखना जरूरी होगा कि क्या संयुक्त राष्ट्र दोनों देशों के बीच बातचीत का की रास्ता निकाल पाता है या नहीं।


इमेज सोर्स: X (ट्विटर)

कब है नागपंचमी ? जानें पूजा विधि और त्योहार का महत्त्व

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To