TheRapidKhabar

Immunity Booster Food for Monsoon: मानसून के मौसम में कैसे करें अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग

Immunity Booster Food for Monsoon: मानसून के मौसम में कैसे करें अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग

Immunity Booster Food for Monsoon

Immunity Booster Food for Monsoon: बारिश का मौसम सभी को अच्छा लगता है। मानसून का मौसम हमें मई, जून की तेज गर्मी से राहत देता है। इसके अलावा मानसून में होने वाली बारिश का अलग ही मज़ा है। बारिश में भीगने का जो आनंद मिलता है वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। बारिश में भीगने के बाद गर्मागर्म चाय या काफी पीने का एक अलग ही मज़ा है। इसके साथ यदि पकौड़े मिल जाय तो क्या कहना।

परन्तु मानसून का मौसम जितना सुहाना होता है, उतना ही खतरनाक भी होता है। बारिश के इस मौसम में कई तरह की बीमारियां होने का खतरा अन्य मौसम की अपेक्षा अधिक होता है। इसकी मुख्य वजह वातावरण में ज्यादा नमी और लोगों द्वारा खान-पान में ध्यान ना देना होता है।

Immunity booster food for monsoon

हम सभी को मानसून के मौसम में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे हमारी इम्युनिटी भी मजबूत हो और बारिश के मौसम में बीमार पड़ने की संभावना बहुत ही कम हो जाय। इस पोस्ट में कुछ ऐसे ही पोषक तत्व से युक्त खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं जिनको खाने से मानसून के मौसम में भी आपकी इम्युनिटी मजबूत होगी और आपके बीमार होने की संभावना ना के बराबर हो जाएगी।

Immunity Booster Food for Monsoon: मानसून में बनायें अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग

हल्दी

हल्दी का इस्तेमाल वैसे तो हर मौसम में किया जाता है। परन्तु मानसून के मौसम में आपको हल्दी का सेवन ज्यादा करना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। हल्दी का रोज उपयोग करके आप इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं।

Immunity booster food for monsoon

आप हल्दी को दूध के साथ या सब्जियों के साथ ले सकते हैं। हल्दी के नियमित इस्तेमाल से आप डिप्रेशन, टाइप 2 डायबिटीज, कई तरह वायरल इंफेक्शन के अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल, घुटने के दर्द, प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम, सिरदर्द से खुद को बचा सकते हैं।

अदरक

हम सभी अदरक का इस्तेमाल चाय में करते हैं। जब भी हमें सिरदर्द या जुखाम होता है अदरक वाली चाय पीने से हमें आराम मिलता है। इसके अलावा छोटे बच्चों को सर्दी होने पर अदरक और शहद मिलाकर देने से काफी लाभ मिलता है। अदरक एक ऐसी प्राकृतिक औषधि का काम करती है जो कई दवाइयां नहीं कर पाती हैं।

Immunity booster food for monsoon

अदरक में कई तरह का एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसके कारण यह मानसून में सर्दी और फ्लू से बचाने में बहुत मदद करता है। इसके अलावा अदरक कई तरह के हानिकारक बैक्टीरिया से बचाने, ब्लड शुगर कम करने और महिलाओं में पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को भी कम करने का काम करता है।

दही

दही को एक प्रोबायोटिक फ़ूड माना जाता है। यह हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ और मजबूत करने का करता है। दही में पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया हमारे पाचन को सही करने के साथ – साथ शरीर की इम्युनिटी भी बढ़ाने का काम करते हैं। दही खाने से हमारे शरीर में होने वाले कई तरह से इंफेक्शन से आराम मिलता है। हालांकि दही खाना सभी को पसंद नहीं होता है। इसलिए यदि आपको दही पसंद नहीं है तो आपको खाने के दूसरे विकल्पों को भी जरूर आजमाना चाहिए।

Immunity booster food for monsoon

लहसुन

आज कल अधिकतर घरों में लहसुन का उपयोग एक इम्युनिटी बूस्टर के रूप में ही किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला एलिसिन हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह हमें कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है। लहसुन के इस्तेमाल से सर्दी – जुखाम, अल्सर, हार्ट से जुड़ी समस्या, स्किन को निखारने के अलावा वजन कम करने, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Immunity booster food for monsoon

विटामिन सी युक्त फल

मानसून का मौसम शुरू होते ही हम सभी को खट्टे फलों के सेवन को प्राथमिकता देनी चाहिए। खट्टे फलों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो बारिश के मौसम में हमारे शरीर के लिए इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। कुछ फल जैसे संतरा, नींबू और अंगूर में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में मिलता है।

Immunity booster food for monsoon

विटामिन सी हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी होता है, क्यूकि इससे हमारे शरीर में वाइट ब्लड सेल्स यानि सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। यह सेल्स कई तरह के संक्रमण से लड़ने के लिए बहुत जरुरी है। चूँकि मानसून में नमी ज्यादा होती है और कई प्रकार की बीमारियों के होने का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए इस मौसम में विटामिन सी का उपयोग करना बहुत जरुरी होता है।

बादाम

विटामिन ई का सबसे अच्छा स्रोत माना जाने वाला बादाम अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों से शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाता है। बादाम में पाया जाने वाला विटामिन ई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के अलावा ब्रेस्ट कैंसर में भी उपयोगी होता है। कई शोधों में यह पाया गया है कि यदि आप सही मात्रा में बादाम का उपयोग करते हैं तो आपका ब्लड शुगर और वजन भी कंट्रोल किया जा सकता है।

Immunity booster food for monsoon

बादाम के इस्तेमाल में यह ध्यान देना होगा कि एक बार में 3-4 बादाम का ही सेवन करें। अगर ज्यादा बादाम खाते हैं तो यह हमारे शरीर को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान कर सकता है।

मशरूम

मानसून के मौसम में आप मशरूम भी खा सकते हैं। इसमें कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। मशरूम में लिनॉलिक एसिड के अलावा कई एंजाइम और न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Immunity booster food for monsoon

मानसून में मशरूम के इस्तेमाल से कैंसर, शुगर लेवल को कम करने के अलावा दिल से सम्बंधित बीमारियों और कब्ज, गैस, एसिडिटी की प्रॉब्लम में कमी आती है।

इसके अलावा आप मानसून के मौसम में पालक, ब्रोकली, कई तरह के सूप और तुलसी का उपयोग कर सकते हैं। इन सभी में कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है, जिससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।


इमेज सोर्स: Freepik & Pixabay 

इसे भी पढ़ें: सनरूफ के साथ आने वाली भारत की 10 सबसे affordable कारें

लेटेस्ट पोस्ट: गुजरात सहित कई राज्यों में हैजा का प्रकोप

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

ऑटोमोबाइल