TheRapidKhabar

Howler Monkey Facts: हाउलर बंदरों के बारे में 10 रोचक तथ्य

Howler Monkey Facts: हाउलर बंदरों के बारे में 10 रोचक तथ्य

Howler Monkey Facts

Howler Monkey Facts: आपने बंदरों की कई प्रजातियां देखे होंगे लेकिन आज हम एक ऐसे बंदर के प्रजाति के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आप सुनकर हैरान हो जाएंगे। जी हां, हम हाउलर मंकी के बारे में बात कर रहे हैं।

हाउलर मंकी एक ऐसे बंदर जो पूरे प्लेनेट पर सबसे तेज आवाज निकालने के लिए जाने जाते हैं। हाउलर मंकी बेहद रोमांचक और रहस्य पूर्ण प्राइमेट है जो की साउथ और मध्य अमेरिका के जंगलों में पाए जाते। आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम हाउलर मंकी के बारे में 10 रोचक फैक्ट बताएंगे जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

Howler monkey facts

Howler Monkey Facts: हाउलर बंदरों के बारे में 10 रोचक तथ्य

1. दुनिया का सबसे तेज़ आवाज़ वाला प्राणी

Howler monkey जो अपने सबसे तेज और अनोखे आवाज के लिए जाना जाता है। यह दुनिया का सबसे ज्यादा शोर मचाने वाला प्राणी है।  इतना ही नहीं इसकी आवाज इतनी तेज है कि एक या दो किलोमीटर नहीं बल्कि 5 किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई देती है‌ .हालांकि यह बंदर अपनी तेज आवाज से अपनी समूह को पुकारने और बातचीत करने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

2. एक खास तरह की पूंछ

Howler monkey facts:

Howler monkey के एक बेहद खास तरह की पूंछ होती है जिसे अंग्रेजी में “prehensile tail’ कहते हैं जो इन्हें किसी भी वस्तु या फिर पेड़ की टहनी को मजबूती से पकड़ने में मदद करती है।

Prehensile tail वाले बंदर मुख्य रूप से वृक्षवासी होते हैं, जिसका अर्थ है और अधिकांश जीवन पेड़ों में रहते हैं। अपने लंबे और शक्तिशाली अंगों और प्रीहेंसाइल पूंछ के साथ, वे जंगल के चारों ओर नेविगेट करने में सक्षम होते हैं।

3. विशिष्ट आहार

Brown howler monkey 6

बड़े शरीर और धीमी गति से चलने वाले हाउलर बंदर इस दुनिया में एकमात्र ऐसे बंदर है जो कैनोपी के पत्ते और फल खाते हैं। हालांकि इन पत्तों में उन्हें किसी भी प्रकार का पोषण नहीं मिलता है लेकिन इसके बावजूद अपनी जीवन यापन पत्तियों को खाकर ही करते ‌हैं।

4. हाउलर बन्दर की विविध प्रजातियां

Howler Monkey Facts:अपने तेज आवाज से पहचाने जाने वाले हाउलर मंकी विविध प्रजातियां हैं जिसमें से 15 से भी अधिक प्रजातियां जिसमें coiba island howler, mantled howler, Guatemalan black howler, ursine howler, red handed howler, spix’s red handed howler, brown howler, Amazon black howler, Bolivian red howler, और black howler इत्यादि, को मान्यता दी गई है।

5. उत्तम तैराकी

Howler monkey facts:

हाउलर बंदर, जो कि मुख्य रूप से वृक्षवासी होते हैं, कुशल तैराक होते हैं। इन्हें पानी में नेविगेट करने के लिए वे अपने मजबूत अंगों और पूंछ का सहारा लेते हैं, जिससे वे नदियों और जलाशयों को सफलतापूर्वक पार कर सकते हैं।

6. सुनने को क्षमता

Howler monkey की एक विशेषता ये भी है कि जंगलों में रहते हुए भी इनकी सुनने की क्षमता उत्तम होती है। ये बंदर छोटी छोटी आवाजों को भी बड़े आसानी से सुन सकते हैं।

इससे इन्हें बाकी जानवरो और शिकारियों से खुद को सतर्क रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इसके द्वारा इन्हें अपने समूह की ध्वनि को सुनकर उनकी बात समझने में मदद मिलता है।

7. रंगीन बालों वाले बंदर

इन बंदरों की खासियत यह है कि इनकी विविध प्रजातियां इनके पास रंगीन बाल के साथ साथ रंगीन चेहरे भी होते हैं जैसे कि लाल, काला, भुरा, नारंगी इत्यादि।

8. जीवनकाल

Howler monkey facts:

हाउलर बंदरों का जीवनकाल उनके प्राकृतिक आवास में लगभग 20 से 25 वर्ष होता है। फिर भी, ऐसे उदाहरण हैं जहां कुछ की आयु 30 वर्ष से अधिक हो गई है, विशेषकर अनुकूल परिस्थितियों वाले वातावरण में।

9. समूह में रहना

हाउलर बंदरों की अधिकांश प्रजातियाँ आम तौर पर छह से 15 व्यक्तियों के समूह बनाती हैं, जिनमें एक से तीन वयस्क नर और कई मादाएँ शामिल होती हैं। हालाँकि, मेन्टल्ड हाउलर बंदर इस पैटर्न से विचलित हो जाते हैं। ये अक्सर 15 से 20 व्यक्तियों के बड़े समूहों में रहते हैं, जिनमें तीन से अधिक वयस्क नर होते हैं।

10. लुप्तप्राय प्रजाति

हाउलर बंदरों की कई किस्मों को वर्तमान में लुप्तप्राय के रूप में वर्गीकृत किया गया है, मुख्य रूप से निवास स्थान के नुकसान, वनों की कटाई और अवैध शिकार के कारण।

इन उल्लेखनीय प्राणियों की सुरक्षा और उनके प्राकृतिक आवासों को संरक्षित करने के लिए संरक्षण पहल पर ध्यान देना जरूरी है।


इसे भी देखें: OSCAR Awards 2024 in Hindi: जानें कुछ महत्वपूर्ण फैक्ट्स

लेटेस्ट पोस्ट: Abdominal Bloating: 5 तरीके जिससे पेट फूलना होगा बंद।

Images Credit Goes To: Wikipedia, Pixabay & Unsplash

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To