TheRapidKhabar

Holika Dahan Ke Upaay 2025: जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के लिए खास टोटके।

Holika Dahan Ke Upaay 2025: जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता के लिए खास टोटके।

Holika Dahan Ke Upaay 2025

Holika Dahan Ke Upaay 2025: वैसे तो हिंदू धर्म में आने वाले सभी त्योहारों का बड़ा ही विशेष महत्व होता है लेकिन इन्हीं प्रमुख त्योहारों में से एक होली का त्यौहार है। जिसे हिंदू धर्म में बड़ा ही विशेष महत्व होता है और इसे बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इसके अलावा फागुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन लोग रंग वाली होली खेलते हैं। क्योंकि होली प्रमुख रूप से रंगों का त्यौहार है, साथ ही होली के इस पर्व के मौके पर लोग एक दूसरे से मिलते हैं और उनके चेहरे पर गुलाल लगाते हुए होली की बधाइयां देते हैं।

Holika dahan ke upaay 2025

ऐसे में सभी लोग जीवन में सुख और समृद्धि लाने के लिए और धन ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए होली के दिन तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। आपको बता दे होलिका दहन के इस रात में किए गए उपाय से आपको धन, समृद्धि और सौभाग्य का वरदान मिलता है क्योंकि होलिका दहन की इस रात में किए गए उपाय बेहद ही लाभकारी साबित होते हैं।

मान्यता है कि इस दिन किए गए विशेष टोटके और उपाय व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर कर सुख-समृद्धि, सफलता और सौभाग्य को आकर्षित करते हैं।

इस ब्लॉग में हम आपको कुछ महत्वपूर्ण और प्रभावशाली होलिका दहन के उपाय बताएंगे, जो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे।

Holika Dahan Ke Upaay 2025: प्रभावशाली होलिका दहन के उपाय जो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे।

Holika dahan ke upaay 2025

1. बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचने के लिए उपाय

अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव महसूस हो रहा है, तो होलिका दहन की अग्नि में सरसों के दाने, सूखी मिर्च और सेंधा नमक डालकर उसकी सात बार परिक्रमा करें। इसके बाद यह सामग्री अग्नि में अर्पित कर दें। यह उपाय नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है और घर में सुख-शांति बनाए रखता है।

2. आर्थिक तंगी दूर करने और धन प्राप्ति के लिए उपाय

Holika dahan ke upaay 2025

अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान है, तो होलिका दहन के समय कुछ खास उपाय करने से धन की प्राप्ति और समृद्धि संभव हो सकती है। होलिका दहन के दौरान यह उपाय करें— एक नारियल को लाल कपड़े में बांधकर उसमें गुड़ और एक सिक्का डालें। फिर इसे होलिका की अग्नि में अर्पित करें।

3.ग्रह दोष और कुंडली के अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए उपाय

Holika dahan ke upaay 2025

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष हैं, विशेषकर शनि, राहु और केतु का अशुभ प्रभाव है, तो होलिका दहन के दौरान यह उपाय करें—होलिका दहन के समय गुड़, काले तिल और सरसों के तेल से बनी रोटी अग्नि में अर्पित करें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। काले कपड़े में कोयला, सरसों, नागकेसर और लोहे की कील बांधकर होलिका में डालें।

4.विवाह में आ रही रुकावटें दूर करने के लिए उपाय

अगर किसी व्यक्ति के विवाह में लगातार रुकावटें आ रही हैं, तो होलिका दहन की रात कुछ विशेष उपाय करने से शुभ फल मिल सकते हैं। इस दिन एक नारियल पर कुमकुम लगाकर श्रद्धा भाव से होलिका माता को अर्पित करें, जिससे विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकें।

इसके अलावा, हल्दी और चने की दाल को एक पीले कपड़े में बांधकर होलिका की अग्नि में समर्पित करें, यह उपाय वैवाहिक जीवन में शुभता लाने वाला माना जाता है।

साथ ही, शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध चढ़ाकर भगवान शिव से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करें। इन उपायों को पूर्ण विश्वास और आस्था के साथ करने से शीघ्र ही विवाह के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।

5.घर में सुख-शांति और आपसी प्रेम बढ़ाने के लिए उपाय

Holika dahan ke upaay 2025

अगर घर में बार-बार झगड़े और नकारात्मक माहौल बना रहता है, तो होलिका दहन के समय कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। होलिका की अग्नि में गंगाजल और कपूर डालने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

होलिका की परिक्रमा करते हुए ” ॐ नमो भगवते वासुदेवाय “ मंत्र का जाप करें, इससे घर में शांति बनी रहती है। जलती होलिका में गेहूं की सात बालियाँ डालें और बाद में उसकी राख को घर के मुख्य दरवाजे पर छिड़क दें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा।

6. संतान सुख और संतान की रक्षा के लिए उपाय

जिन दंपतियों को संतान प्राप्ति में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा हो, वे होलिका दहन की रात कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। इस शुभ अवसर पर जलती होलिका में नारियल, चना और गुड़ अर्पित करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।

ऐसा करने के साथ-साथ “संतान गोपाल मंत्र” का श्रद्धा और विश्वास के साथ जाप करने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है और संतान सुख की संभावनाएँ बढ़ती हैं।

इसके अलावा, संतान की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए सात गोमती चक्र होलिका की अग्नि में अर्पित करना भी अत्यंत लाभकारी होता है। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

7.बिजनेस और करियर में सफलता पाने के लिए उपाय

Holika dahan ke upaay 2025

अगर कोई व्यक्ति अपने व्यापार में लगातार नुकसान झेल रहा है या नौकरी में तरक्की नहीं हो रही है, तो होलिका दहन के दिन कुछ विशेष उपाय करने से शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

इस दिन लाल रंग के कपड़े में 5 लौंग, इलायची और चुटकीभर केसर रखकर होलिका में अर्पित करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और व्यापार में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

साथ ही, घर के मुख्य द्वार पर गुड़ और गेहूं का आटा रखकर मां लक्ष्मी से प्रार्थना करें और बाद में इसे होलिका की अग्नि में समर्पित कर दें। इस दिन “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और कार्यक्षेत्र में तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

8. रोगों और शारीरिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए उपाय

अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रसित है, तो होलिका दहन की रात कुछ विशेष उपाय करने से लाभ मिल सकता है। इस दिन एक सूखा नारियल लें और उसमें कपूर व थोड़ा सा गुड़ भरकर जलती हुई होलिका में अर्पित करें। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और रोगों से मुक्ति पाने का प्रभावी तरीका माना जाता है।

इसके साथ ही, रोगी व्यक्ति के ऊपर से सात बार काले तिल और सरसों के दाने वारकर होलिका में डालें, जिससे बीमारी के प्रभाव को कम किया जा सके। इसके बाद “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करें और हनुमान जी की आरती करें, जिससे स्वास्थ्य लाभ और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।

Images: Freepik

जाने क्यूँ मनाया जाता है होलिका दहन और इसका महत्व!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल