TheRapidKhabar

World Bee Day 2024: क्या आप जानते हैं मधुमक्खी के बिना हम नहीं उगा पाएंगे फल, सब्जी और अनाज ।

World Bee Day 2024: क्या आप जानते हैं मधुमक्खी के बिना हम नहीं उगा पाएंगे फल, सब्जी और अनाज ।

World Bee Day 2024: मधुमक्खी, जिसके बिना हम फल, सब्जियां, अनाज प्राप्त नहीं कर सकते।ये एक छोटा सा जीव जो अपने परागण से हमें भोजन प्राप्त करता है। मधुमक्खी के ही वजह से मानव का जीवन इस पृथ्वी पर संभव है मधुमक्खी से हमें शहद भी प्राप्त होते हैं लेकिन हम मनुष्यों के गतिविधियों से इन मधुमक्खियां का जीवन संकट में है, तो मनुष्यों के जीवन में इनके महत्व को समझाने के लिए हर साल यह दिवस मनाया जाता है।

World bee day 2024

World Bee Day 2024: जानिये विश्व मधुमखी दिवस का महत्व।

आपको बता दे आज विश्व मधुमक्खी दिवस है यानी वर्ल्ड बी डे है, हर साल 20 मई को संपूर्ण विश्व में विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है। यह दिवस मधुमक्खियां एवं परागणको के महत्व तथा संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।

World bee day 2024

मधुमक्खी और अन्य परागणों वाले जंतुओ जैसे तितलियां ,चमगादड़ और हमिंग बर्ड का जीवन मानवीय गतिविधियों के कारण खतरे में हैं।यह दिवस 18वीं शताब्दी में आधुनिक मधुमक्खी पालन की तकनीक का नेतृत्व करने वाले एंटोन जनसा के जन्मदिन 20 मई के उपलक्ष में मनाया जाता है।

विश्व मधुमक्खी दिवस का इतिहास

विश्व मधुमक्खी दिवस का इतिहास स्लोवेनिया के बिकीपर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्रीय के सम्मुख 20 मई को प्रतिवर्ष विश्व मधुमक्खी दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव को 7 जुलाई 2017 को इटली में आयोजित संयुक्त राष्ट्रीय के खाघ एवं कृषि संगठन में 40वें में सत्र में अनुमोदित किया गया था। पहला विश्व मधुमक्खी दिवस 20 मई 2018 को मनाया गया था।

जानें मधुमक्खी के बारे में और मनुष्य के जीवन में इनके महत्व के बारे में ।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पेड़-पौधे हम इंसानों की तरह चल-फिर नहीं सकते और एक-दूसरे के पास नहीं जा सकते। इसीलिए इनकी प्रजनन प्रक्रिया में मधुमक्खियां बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। दरअसल जब मधुमक्खियां इन पेड़-पौधों और फूलों की पत्तियों पर बैठी होती हैं तो उस पौधे के नर हिस्से पर मौजूद परागण उस मधुमक्खी के शरीर से चिपक जाते हैं।

World bee day 2024

फिर जब ये मधुमक्खियां उड़कर उस पौधे के मादा हिस्से में जाती हैं तो उनके शरीर पर चिपके नर हिस्से के वो परागण मादा अंग यानी अंडाशय से मिलते हैं जिससे उस पौधे में प्रजनन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। और इस पूरी प्रक्रिया को क्रॉस परागण कहते हैं।

आपको बता दें कि आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि हमारे भोजन में इस्तेमाल होने वाली 70% से ज्यादा फसलें हमें क्रॉस परागण प्रक्रिया की वजह से ही प्राप्त होती हैं। यानी इसका सीधा सा मतलब है कि हमारा 70% से ज्यादा भोजन इन मधुमक्खियों पर निर्भर करता है।

मधुमक्खियों से हमें क्या क्या प्राप्त होते हैं ।

1.सब्ज़ियाँ

World bee day 2024

पूरी दुनिया में सब्जियों को इंसानों का मुख्य आहार माना जाता है। और आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में खाई जाने वाली हर सब्जियाँ जैसे खीरा, गाजर, फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज और बैंगन और कई अन्य महत्वपूर्ण सब्जियाँ हमें मधुमक्खियों द्वारा परागण के कारण ही प्राप्त होती हैं।

2.फल

World bee day 2024

सिर्फ सब्जियां ही नहीं, बल्कि कई महत्वपूर्ण फल जैसे तरबूज, खरबूजा और यहां तक ​​कि फलों का राजा आम भी हमें मधुमक्खियों के माध्यम से ही प्राप्त होते हैं।

3. कॉफ़ी

World bee day 2024

दुनिया भर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉफी भी हमें मधुमक्खियों के परागण से ही प्राप्त होते हैं।

4. ड्राई फ्रूट

World bee day 2024

हम इंसानों को कई तरह के महत्वपूर्ण न्यूट्रीशन जैसे की फाइबर, प्रोटीन और विटामिन हमे ड्राई फ्रूट से ही प्राप्त होते हैं और हमें ये ड्राई फ्रूट मधुमक्खियां के परागण से ही प्राप्त होते हैं ।

Image Credit: Freepik

लेटेस्ट पोस्ट: Top 10 Tourist Places in Ajmer: अजमेर में घूमने के लिए 10 प्रमुख स्थान।

इसे भी देखें: Must have Gadgets for Every Laptop Users: कुछ बेहद जरुरी गैजेट्स जो हर लैपटॉप यूज़र के पास होने चाहिए

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल