Importance Of World Mental Health Day (World Mental Health Day 2024): प्रतिवर्ष आज यानी 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर मानसिक स्वास्थ्य मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
साथ ही यह दिवस मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहे लोगों को सहायक प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हम सब एक हेल्दी और हैप्पी लाइफ जीना चाहते हैं और इसके लिए अपनी फिजिकल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने की पूरी कोशिश भी करते हैं।
लेकिन क्या हम अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल भी रख पाते हैं, क्या आप जानते हैं मेंटल हेल्थ हमारी इमोशंस और साइकोलॉजी से रिलेटेड होती है और हेल्दी और हैप्पी लाइफ के लिए फिजिकल हेल्थ जितनी जरूरी होती है।
उतनी ही ज्यादा जरूरी मेंटल हेल्थ भी होती है, आज हम जानेंगे विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day 2024) क्यों मनाया जाता है और इसके इतिहास के बारे में।
Importance Of World Mental Health Day: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का इतिहास।
मेंटल हेल्थ एक ऐसा विषय है जो हमारे जीवन में बेहद अहमियत रखता है। फिर भी ज्यादातर लोग इसके अनदेखा करते हैं। मेंटल स्ट्रेस, डिप्रैशन, एंजायटी से लेकर हिस्टीरिया फोबिया जैसे कई मानसिक बीमारियां हैं जो पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहे हैं।
दरअसल दुनिया में पहली बार वर्ष 1992 में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया गया था। यूनाइटेड नेशंस के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन मेंटल हेल्थ की पहल पर सबसे पहले इस दिन को मनाया गया था। वर्ल्ड फेडरेशन का मेंटल हेल्थ डेढ़ सौ से अधिक सदस्य देश वाला एक वैश्विक मानसिक स्वास्थ्य संगठन है।
1994 में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन महासचिव यूजीन ब्रॉडी ने एक थीम तय कर इस दिवस को मनाने की सलाह दी। इसके बाद ही प्रति वर्ष 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर दुनिया भर में तरह-तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं।
क्यों मनाया जाता है मानसिक स्वास्थ्य दिवस (World Mental Health Day 2024)

हमारे जीवन शैली में बदलाव अपने आप में उलझे रहना और सामाजिक जीवन से दूरी ,चिंता और तनाव का कारण बनते जा रहे हैं। आगे जाकर यही डिप्रेशन के साथ ही इस तरह की अन्य मानसिक बीमारियों की वजह बन जाती है।
दुनिया में बहुत से लोग सोशल स्टिग्मा, डिमेंशिया, हिस्टीरिया, एंजायटी कई समस्याओं और बीमारियों से जूझ रहे हैं। इन्हीं सब चीजों से जागरूक करने के लिए मनाया जाता है ।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन के फ़ायदे
• तनाव कम करता है।
• नींद में सुधार करता है।
• ध्यान में सुधार करता है।
• रक्तचाप कम करता है।
• स्मृति हानि को रोकता है ।
लेटेस्ट पोस्ट: रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
यह भी पढ़ें: नवरात्रि व्रत कब खोले अष्टमी या नवमी
इमेज क्रेडिट: Freepik

पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।