TheRapidKhabar

Hemant Soren Oath Ceremony News: 28 नवंबर को दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

Hemant Soren Oath Ceremony News: 28 नवंबर को दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

Hemant Soren Oath Ceremony News: झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने शानदार जीत दर्ज अपने नाम कराने के बाद हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर हेमंत सोरेन नई सरकार के लिए शपथ  ग्रहण करेंगे।

Hemant soren oath ceremony news

बताया जा रहा है की हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर 28 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह में नई सरकार के लिए शपथ लेंगे। ऐसे में इस शपथ ग्रहण समारोह (Hemant Soren Oath Ceremony) में कई पक्ष-विपक्षीय दलों के बड़े नेता भी शामिल होंगे। चलिए जान लेते हैं कौन-कौन से बड़े नेता झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नई सरकार की गठन के शपथ ग्रहण समारोह (Hemant Soren Oath Ceremony) में शामिल होने वाले हैं।

Hemant Soren Oath Ceremony News: कौन-कौन से बड़े नेता हो रहे शामिल?

Hemant soren oath ceremony news

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद झारखंड में एक बार फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनने जा रही है। 28 नवंबर की तारीख को हेमंत सोरेन नई सरकार का शपथ ग्रहण (Hemant Soren Oath Ceremony) करेंगे।

इस शपथ ग्रहण समारोह (Hemant Soren Oath Ceremony) में कई विपक्षीय दल के बड़े नेता जैसे की तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, और लेफ्ट के नेता दीपांकर भट्टाचार्य जैसे बड़े नेता शामिल होंगे।

बिना मेकअप के खूबसूरत कैसे दिखें?

JMM गठबंधन की शानदार जीत।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन ने विधानसभा की 81 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज करके बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। तो वहीं भाजपा के एनडीए को सिर्फ 24 सीटें मिली। ग़ौरतलब है कि JMM ने 43 सीटों पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीती।

कांग्रेस ने 16 सीटें, RJD ने 4 सीटें, भाकपा ने 2 सीटें वहीं भाजपा ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। हेमंत सोरेन ने इस जीत के लिए झारखंड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ये लोकतंत्र की परीक्षा थी जिसमें हम सफल रहे, मैं जनता के समर्थन के लिए उनका धन्यवाद करता हूं!”

“मैया सम्मान योजना” बनी हेमंत सोरेन की जीत का आधार।

आपको बता दे झारखंड सरकार की मैया सम्मान योजना ने इस चुनाव में JMM गठबंधन की जीत में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के लिए आपको बता दे इस योजना के तहत 18 से 50 साल की आयु वर्ग की महिलाओं को ₹1000 कि वित्त सहायता दी जा रही है और चुनाव के दौरान गठबंधन ने इसे ₹2500 प्रतिमाह करने का वादा किया है। वर्तमान में लगभग 57 लाख महिलाएं इस योजना का पूरा-पूरा लाभ भी उठा रही हैं।

Image: Twitter

संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुआ बवाल!!

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल