TheRapidKhabar

Heavy Rain Alert Latest News: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना

Heavy Rain Alert Latest News: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना

Heavy Rain Alert Latest News

Heavy Rain Alert Latest News: पूरे भारत में जारी हीटवेव का कहर मानसून आने के बाद कम होता हुआ दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 3–4 दिनों में मानसून को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दिनों में आपको लगातार झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।

Heavy rain alert latest news

Heavy Rain Alert Latest News: मौसम विभाग चेतावनी, अगले कुछ दिनों में भारी बारिश की संभावना

दस्तक दे चुका है मानसून

IMD यानी भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। मानसून के कारण वहां बारिश हो भी रही है। उत्तर भारत के राज्यों के अलावा गुजरात और राजस्थान में अभी उतनी बारिश नहीं हो रही है। परंतु मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भी मानसून के कारण बारिश होने के पूरे आसार बने हुए हैं। आईएमडी ने इन राज्यों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

IMD द्वारा अलर्ट करना

Heavy Rain Alert Latest News: मौसम विभाग जान माल के नुकसान को कम करने के लिए कई तरह के अलर्ट जारी करता है। इसमें येलो अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट मुख्य हैं। आइए जानते हैं कि इन अलर्ट का क्या मतलब होता है जिससे हम मानसून में बच सकें।

क्या है येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार येलो अलर्ट लोगों को मानसून के समय सावधान रहने के लिए जारी किया जाता है। इसमें हल्की बारिश के साथ तेज हवा के चलने की संभावना रहती है। इसके साथ ही कभी कभी 1 से 2 घंटे तक लगातार बारिश भी होने की आशंका बनी रहती है। येलो अलर्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को अलर्ट करके यह बताना होता है कि वे सतर्क रहें क्योंकि हल्की बारिश कभी भी तेज हो सकती है।

Heavy rain alert latest news

क्या है ऑरेंज अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट पहाड़ी क्षेत्रों के लिए खतरनाक हो सकता है। जब यह अलर्ट जारी किया जाता है तो इसका सीधा मतलब है कि पहाड़ी क्षेत्रों में कभी भी भूस्खलन हो सकता है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी जाती है। (Heavy Rain Alert Latest News)

मौसम विभाग द्वारा जारी इस अलर्ट में लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें तेज हवा और आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना ज्यादा होती है। ऑरेंज अलर्ट जारी करने का मतलब होता है कि इसमें लगभग 60 मिमी. से लेकर 200 मिमी. तक तेज बारिश हो सकती है। इसमें IMD लोगों को घरों में ही रहने की सलाह देती है।

Heavy rain alert latest news

क्या है रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट कम ही जारी किया जाता है। लेकिन जब यह अलर्ट जारी होता है तो आप तुरंत समझ जाइए कि तेज आंधी और भारी बारिश होने के आसार बहुत ज्यादा हैं और यह कई दिनों तक हो सकते हैं। इस अलर्ट में तो किसी को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ये सबसे खतरनाक अलर्ट होता है जो मौसम विभाग द्वारा जारी किया जाता है।

Heavy rain alert latest news

कहां जारी किया गया है अलर्ट

आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उड़ीसा में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं दिल्ली, राजस्थान और गुजरात के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अभी वहां तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है।

Heavy rain alert latest news

होगी ज्यादा बारिश

भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जहां जून में बहुत कम बारिश हुई वहीं जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

बारिश का सुहाना मौसम वैसे तो अच्छा लगता है लेकिन हम सभी को मानसून के मौसम में सावधान रहने को भी जरूरत है। इस मौसम में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा भी बना रहता है। इसलिए सतर्क रहते हुए बारिश का आनंद लीजिए।


Image: Pixabay & Pexels 

इसे भी पढ़ें:  भारत के पड़ोसी देश नेपाल के बारे कुछ रोचक फैक्ट्स

लेटेस्ट पोस्ट:  जानिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो की “मोटिवेशन की आग” लगाने वाली कहानी के बारे में

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल