Healthy Fruit Juice For Children- अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। देश के अलग अलग हिस्सों में गर्मी भी पड़ने लगी है। कुछ ही दिनों के बाद स्कूलों में बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां होने वाली हैं। गर्मियों के मौसम का बच्चों पर ज्यादा असर ना हो और वे एनर्जी से भरे रहे, इसके लिए उन्हें पोषक तत्वों से युक्त आहार देना चाहिए।
हालांकि आजकल के बच्चे खाने को कम अहमियत देते हैं। ऐसे में माता पिता को उनके स्वास्थ्य की ज्यादा चिंता होती है। इसके लिए बच्चों को आसानी से घर पर बनाए गए जूस को पिलाना चाहिए। ये जूस बच्चों की सेहत को तो ठीक रखते ही हैं, उन्हें एनर्जी भी देते हैं।
चूंकि ये जूस घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं, इसलिए इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। इस पोस्ट में हम घर पर बने कुछ ऐसे ही जूस के बारे में बता रहे हैं जिनको आसानी से बनाया जा सकता है और ये बच्चों की सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।
Healthy Fruit Juice For Children- गर्मियों में बच्चों को पिलाएं घर पर बने हेल्दी जूस
तरबूज का जूस
गर्मियों का मौसम हो और तरबूज की बात ना हो, ये हो ही नहीं सकता। तरबूज गर्मियों में खाया जाने वाला सबसे पॉपुलर फल है। बच्चों के लिए इसका जूस बनाते समय आप इसमें नींबू को मिक्स करें।
इससे जूस में हल्का मीठा और हल्का खट्टा टेस्ट आयेगा। जो बच्चों को काफी अच्छा लग सकता है। तरबूज और नींबू के इस जूस (Fruit Juice For Children) में विटामिन ए, बी 6, विटामिन सी के साथ लाइकोपिन भरपूर होता है, जो बच्चों के शरीर में आवश्यक तत्वों की कमी को पूरा करता है।
खीरे और पुदीने का जूस
गर्मियों में हमारे शरीर में पानी की ज्यादा कमी होती है। ऐसे में खीरा खाने या इसके जूस को पीना काफी फायदेमंद होता है। गर्मी में ठंडक के साथ एनर्जी देने में खीरे और पुदीने के जूस का कोई विकल्प नहीं है।
इसके लिए खीरे के टुकड़े के साथ पुदीने की कुछ पत्तियां और नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिलकर जूस (Healthy Fruit Juice For Children) बनाएं। ये आपके बच्चों में पानी की कमी को तो दूर करेगा ही, भरपूर एनर्जी भी देगा। इससे आपका बच्चा ताजगी का अनुभव करेगा।
नारियल पानी
नारियल पानी को हर मौसम में पीया जा सकता है। मुख्य रूप से दक्षिण भारत में पाया जाने वाला नारियल अब पूरे भारत में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। गर्मियों के मौसम में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी से बेहतर ऑप्शन नहीं है।
यह पानी की कमी को तो पूरा करता ही है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। बच्चों से लेकर बड़ों, सभी को नारियल पानी पीना चाहिए।
आम का जूस और पना
फलों का राजा कहा जाने वाला आम अपने आप में कई खनिज पदार्थ के साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है। विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट के साथ आम काफी रसदार भी होता है। हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में आम बहुत ही कारगर साबित होता है।
बच्चों को पके आम का जूस तो दिया ही जा सकता है। उनको कच्चे आम का पना भी पुदीने के साथ बनाकर गर्मी में पीला सकते हैं। आप चाहें तो पक्के आम को छीलकर उसके गूदे को जमा भी सकती हैं। ये खाने में बच्चों को बहुत मजा आएगा।
एबीसी जूस
सेब, चुकंदर और गाजर का जूस एक पॉवरहाउस का काम करता है। तीन फलों के मिलने से इस जूस (Fruit Juice For Children) में सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं जो हमारे साथ साथ बच्चों के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं। इम्युनिटी को मजबूत करने में यह जूस बहुत लाभकारी माना जाता है।
स्मूदी
दूध और कई अन्य पदार्थों से बनने वाला स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चिप्स आदि की जगह पर बच्चों को अलग अलग टेस्ट की स्मूदी बनाकर दी जा सकती है। हर दिन बच्चों को स्मूदी का नया टेस्ट काफी अच्छा लगेगा और उनके अंदर एनर्जी भी आएगी।
स्मूदी बनाने के लिए आप अपने बच्चे का फेवरेट फ्रूट, दही या दूध और आइसक्रीम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें टेस्ट के हिसाब से सूखे मेवे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
नींबू पानी
जब भी हमारे शरीर में पानी की कमी होती है तो सबसे पहले नींबू पानी ही पिलाया जाता है। गर्मियों में तो यह बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। नींबू पानी के अलावा गर्मियों में शिकंजी भी बहुत ताजगी देता है। तुरंत एनर्जी के लिए इससे बेहतर विकल्प मौजूद नहीं है।
गुलकंद मिल्कशेक
बच्चों के अंदर थोड़ी शरारत और नटखट पन रहता है और गर्मियों में छुट्टियों के दौरान यह काफी बढ़ भी जाता है। वे दिन भर या शाम में धूप में खेलते हैं, जिससे उनके शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
View this post on Instagram
ऐसे में गुलकंद का मिल्कशेक पानी की कमी को पूरा करने का एक बढ़िया विकल्प है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। गुलाब की पंखुड़ियों वाले जैम, गुलकंद और दूध को मिलाकर इस मिल्कशेक को बनाया जा सकता है।
गुलकंद मिल्कशेक एसिडिटी को कम करने के साथ ब्लड को शुद्ध करने और हमारी भूख बढ़ाने का काम करता है। बच्चों के लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन है।
छाछ
हर मौसम में पीने के लिए छाछ का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे आसान और सस्ते में अगर कोई पेय पदार्थ (Healthy Fruit Juice For Kids)है तो वो छाछ है। दही के पानी, नमक, काली मिर्च और पुदीने से छाछ को घर पर बड़े आराम से बनाया जा सकता है। यह प्यास दूर करने के साथ साथ शरीर में ताजगी प्रदान करता है।
आखिर क्यों दें घर का बना जूस
आजकल बाजार में हर तरह के जूस बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती। लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार के इन डिब्बों में पैक जूस की तुलना में घर का बना जूस काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि क्यों घर का बना जूस देना बेहतर होता है–
- ताजा सबसे अच्छा: बाजार के पैक जूस कई दिनों या महीनों पहले बनाए जाते हैं जबकि घर पर जूस को तुरंत बनाकर पिला दिया जाता है। इसके अलावा चीनी या अन्य सामग्री को हम घर के जूस में स्वाद या जरूरत के अनुसार डाल सकते हैं।
- पर्याप्त पोषक तत्व: मशीनों से बनाए जा रहे पैक जूस में फलों को पूरी तरह से निचोड़ लिया जाता है, जबकि घर पर फलों के छिलकों और गूदे को पूरा नहीं निचोड़ा जाता, जिससे फाइबर और अन्य पोषक तत्व नष्ट नहीं होते। ये बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं
- सामग्री कम या ज्यादा इस्तेमाल करने का विकल्प: फैक्ट्री में बनने वाले पैक्ड जूस में हर सामग्री को एक बराबर अनुपात में मिलाया जाता है, जबकि घर पर बने जूस में आप अपनी सुविधानुसार सामग्री को मिला सकते हैं। इससे एक्स्ट्रा फैट या चीनी आपके बच्चों के शरीर में नहीं जायेगी।
ताजे जूस को बच्चों को पिलाने के लिए आपको कई तरह की एक्टिविटी भी करनी पड़ सकती है। चूंकि बच्चे थोड़े शरारती होते हैं और अपनी ही मस्ती में मस्त रहते हैं, इसलिए पेरेंट्स को ही उनके खाने पीने का ध्यान रखना पड़ता है।
View this post on Instagram
यदि आप चाहते हैं कि बच्चे घर के बने जूस (Healthy Fruit Juice For Kids) को आसानी से पी लें, तो जूस को हमेशा ठंडा करके पिलाएं। अट्रैक्टिव दिखाने के लिए हमेशा रंग बिरंगे कप और स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें।
इससे अलावा आप जूस को आइसक्रीम की तरह जमा भी सकती हैं। इससे बच्चे आसानी से घर के बने जूस को अलग अलग तरीके से पीने का मजा लेंगे, जो उनके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद भी साबित होगा। इन गर्मियों में ऊपर के कुछ जूस को जरूर ट्राई करें।
इमेज क्रेडिट: Freepik
साउथ की पांच बड़ी फिल्में जो अप्रैल के महीने में आने वाली हैं !
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।