Happy Makar Sankranti 2025: जब कोई ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे राशि परिवर्तन कहा जाता है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है लेकिन ग्रहण के राजा सूर्य धनु राशि से निकलकर जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं।
तो इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। लेकिन कई जगहों पर इसे खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है इसके पीछे की धार्मिक मान्यता क्या है आइए जानते हैं।
Happy Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति को खिचड़ी पर्व क्यों कहा जाता है?
मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है, जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश और उत्तरायण होने का प्रतीक है। इस दिन से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। पर्व पर स्नान, दान, और खिचड़ी का विशेष महत्व है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन सूर्य देव अपने पुत्र शनिदेव के घर जाते हैं, जिसे पिता-पुत्र के मिलन का प्रतीक माना जाता है। खिचड़ी में उपयोग होने वाली सामग्री का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व है, जैसे उड़द की दाल शनिदेव से, चावल चंद्रमा से, हल्दी गुरु से, और घी सूर्य से जुड़ा है।
भारत में यह त्योहार विभिन्न नामों और रूपों में मनाया जाता है, जैसे उत्तर भारत में खिचड़ी पर्व, दक्षिण में पोंगल, और असम में बिहू। तिल, गुड़, खिचड़ी और वस्त्रों का दान पुण्यकारी माना जाता है। मकर संक्रांति न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और सकारात्मकता का संदेश भी देती है।
मकर संक्रांति पर क्यों है पतंग उड़ाने की परंपरा?
धार्मिक मान्यता की बात की जाए तो इसके पीछे एक पौराणिक कथा है, जिसके अनुसार मकर संक्रांति के दिन भगवान राम ने आकाश में पतंग उड़ाई थी यही कारण है कि इस दिन मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाई जाती है इससे अलग ये भी कहा जाता है कि भगवान राम द्वारा उड़ाए गए पतंग इंद्रलोक चले गए थे। ऐसे में इस दिन पतंग उड़ाने की प्रथा शुरू हो गई थी।
वहीं अगर वैज्ञानिक मान्यताओं की बात की जाए तो मकर संक्रांति के दिन यदि पतंग उड़ाई जाए तो इससे व्यक्ति को सूर्य से शक्ति प्राप्त होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दियों में सूर्य की रोशनी सेहत के लिए उपयोगी होती है इससे पतंग उड़ाते वक्त न केवल दिमाग का इस्तेमाल होता है बल्कि व्यक्ति शरीर और हाथ का भी इस्तेमाल करता है। ऐसे में व्यायाम हो जाता है ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
Image: Freepik
Makar Sankranti 2025 Muhurat: कब हैं मकर संक्रांति?
पल्लवी को लाइफस्टाइल की अच्छी समझ है, वह हेल्थ, लाइफस्टाइल, मनोरंजन से संबंधित पोस्ट लिखना पसंद करती हैं।