Happy Independence Day 2024: 15 अगस्त 1947, यानी हमारे देश की आजादी का दिवस, एक लंबी लड़ाई और हमारे देश के बहुत से वीरों की शहादत की वजह से हमें आजादी मिली थी। और 15 अगस्त 1947, से लेकर आज तक हमारे देश ने बहुत से बदलाव देखे, बहुत से विकास किए हैं और बहुत सी तरक्की भी हासिल की है। इन सब के साथ आज भी यदि हम आजादी का किस्सा सुनते हैं तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है।
इसी प्रकार जब हम किसी देश के झंडे या फिर नेशनल फ्लैग के बारे में बात करते हैं तो ये हमेशा ही स्वतंत्रता और संप्रभुता का प्रतीक होता है। किसी भी देश का पहचान होता है उस देश का झंडा। भारत के नेशनल फ्लैग को “तिरंगा” यानी ट्राई कलर फ्लैग कहते हैं।
आज हम आपको तिरंगे के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जो देश का नागरिक होने के नाते आपको जरूर पता होने चाहिए।
Happy Independence Day 2024: तिरंगा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य।
1.देश और देशवासियों दोनों की स्वतंत्रता का प्रतीक है ये झंडा।
भारत का राष्ट्रीय अथवा राज्य भारतीय नागरिकों के साथ-साथ स्वतंत्रता के लिए लंबे संघर्ष का भी प्रतिनिधित्व करता है प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने कहा था की “एक ध्वजा यानी की झंडा न सिर्फ हमारी स्वतंत्रता बल्कि देशवासियों के स्वतंत्रता का भी प्रतीक है”।
2. राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन।
आपको पता ही होगा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का डिजाइन आंध्र प्रदेश में रहने वाले पिंगली वेंकैया ने किया था, जिसे भारत के संविधान सभा ने 22 जुलाई 1947 को अपनाया था।
3.भारत का पहला ध्वज 1904 से 1906 के बीच बनाया गया।
#HarGharTiranga #IndependenceDay2024pic.twitter.com/3qWWf8Jsnx
— PRO Nagpur, Ministry of Defence (@PRODefNgp) August 12, 2024
आपको बता दे भारत का पहला ध्वज 1904 से 1906 के बीच में स्वामी विवेकानंद की एक शिष्य निवेदिता ने बनाया था, जिसे दो रंगों में बनाया गया था लाल और पीला।
लाल रंग स्वतंत्रता संग्राम को दर्शाता था और पीला रंग जीत को इस ध्वज में बंगाली भाषा में “वंदे मातरम” कमल का फूल और इंद्र देवता की वज्र का प्रयोग किया गया था।
उसके बाद 1906 में एक और ध्वज को डिजाइन किया गया जिसको कोलकाता ध्वज या कमल ध्वज कहा जाता है इस ध्वज में तीन रंगो नारंगी पीला और हरे रंग का प्रयोग किया गया था।
ऐसा माना जाता है कि इसे सचिंद्र प्रसाद बोस और सुकुमार मित्र ने डिजाइन किया था, जिसका ध्वजारोहण 7 अगस्त 1906 में भारत की एकता और अखंडता को दर्शाने के लिए किया गया था।
4. तीन रंगों से बना राष्ट्रीय ध्वज।
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से बना ध्वज है जिसमें सबसे ऊपर है केसरिया, बीच में सफेद और नीचे है गहरा हरा रंग। ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का होता है, जिसमें केसरिया रंग साहस, बलिदान और त्याग को दर्शाता है।
सफेद रंग सच्चाई और शांति का प्रतीक है और यह विचारों की स्वतंत्रता को दर्शाता है इसके साथ ही गहरा हरा रंग जो जीवन की समृद्धि का प्रतीक है।
इसके अलावा सफेद पट्टी के मध्य में जो चक्र है वह जीवन की प्रगति और गतिशीलता को दर्शाता है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा में बना चक्र अशोक चक्र से लिया गया है जो कि नीले रंग का होता है और इसमें 24 तिलियां होती हैं।
5. दुनिया के सबसे ऊंची चोटी पर फहराया गया।
भारत के राष्ट्रीय ध्वज को दुनिया के सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 29 मई 1958 को फहराया गया था। इतना ही नहीं भारत का राष्ट्रीय ध्वज 1984 में अंतरिक्ष में भी गया था और इसे अंतरिक्ष में फहराने का श्रेय जाता है विंग कमांडर राकेश शर्मा को।
Image: Freepik
लेटेस्ट पोस्ट: स्वतंत्रता दिवस से पहले जम्मू में सेना को मिली सफलता, 4 आतंकवादियों को मार गिराया
इसे भी पढ़ें: तेलुगू मूवी कंगुवा का ट्रेलर हुआ रिलीज़
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।