Google Doodle Celebrates Hamida Banu: भारत में महिला पहलवानों का इतिहास बहुत पुराना है। आजादी से पहले भी एक ऐसी महिला पहलवान हुई जिन्हें हिंदुस्तान की पहली महिला पहलवान कहा जाता है जिसे आज तक कोई पुरुष जीत नहीं सका था। जब तक वह जीवित रही तब तक उन्होंने हमेशा अपनी जीत ही हासिल की। जी हां, हम बात कर रहे हैं हमीदा बानो की।
Google Doodle Celebrates Hamida Banu: जानिये कौन है हमीदा बानो?
उत्तर प्रदेश की रहने वाली हमीदा बानो भारत की पहली महिला पहलवान थी। जिन्होंने 300 से भी ज्यादा दंगल में जीत हासिल की थी। न केवल महिला पहलवानों के साथ बल्कि पुरुष पहलवानों को भी उन्होंने अपने पहलवानी से ध्वस्त कर दिया था। कहा जाता है कि हमीदा बानो जब 32 साल की उम्र की हुई तब उन्होंने मर्द पहलवानों के सामने एक चुनौती रखते हुए कहा था कि “जो मुझे दंगल में हरा देगा वह मुझसे शादी कर सकता है”।
हमीदा बानो इस चुनौती के बाद ही फरवरी 1954 में दो चैंपियन मर्द पहलवानों को पहले ही हरा चुकी थी, जिसमें से एक पटियाला का था और एक कोलकाता का।
प्रसिद्ध बाबा पहलवान को भी हराया
आज के ही दिन साल 1954 के मई में अपने तीसरे दंगल में ही वह बड़ौदा की यात्रा करने निकली थी और उनकी यात्रा के दौरान शहर में एक सनसनी फैल गए थी।उस समय में बड़ौदा के रहने वाले तमाम लोग बताते हैं उस वक्त के अखबार के रिपोर्ट में छपा था की बाबा पहलवान और हमीदा बानो के बीच मात्र 1 मिनट 34 सेकंड तक मुकाबला चला और हमीदा बानो ने बाबा पहलवान को हरा दिया था।
जिससे बाबा पहलवान की हमीदा बानो से शादी करने की संभावना खत्म हो गई थी। इसी के साथ दांव पेंच के शिकार बाबा पहलवान ने यह घोषणा कर दी थी कि अब आगे कभी कुश्ती नहीं लड़ेंगे।
बाद में भारत की पहली महिला पहलवान के रूप में मशहूर होने वाली हमीदा बानो अपनी अपनी दिलेरी से देश की उस पारंपरिक कहानी को पलट रही थी जिनमें महिलाओं को कमजोर जाना जाता था। उस दौर में कुश्ती को खास तौर पर मर्दों का खेल समझा जाता था लेकिन हमीदा ने इस बात को गलत साबित कर दिया और बड़े-बड़े महिला पहलवानों के साथ-साथ पुरुष पहलवानों को भी चित कर दिया था।
जानिये कैसा था हमीदा बानो का खानपान?
Google Doodle Celebrates Hamida Banu: उस समय अखबारों में खूब खबर छपते थे कि उनका वजन तकरीबन 107 किलो था और कद 5 फुट 3 इंच था और उनकी रोजाना की डाइट थी 5 किलो दूध, साढ़े तीन किलो सूप और सवा लीटर फलों का जूस, एक मुर्गा और एक किलो मटन, 450 सौ ग्राम मक्खन 6 अंडे, 1 किलो बादाम, दो बड़ी रोटियां और दो बिरयानी की प्लेट शामिल हुआ करती थी। इतना ही नहीं उसे दौरान के खबरों के अनुसार यह भी कहा गया है कि वह 9 घंटे सोती थी और लगभग 6 घंटे लगातार व्यायाम करती थी।
जानिये हमीदा बानो के लिए गूगल डूडल ने क्या लिखा?
गूगल ने लिखा “यह डूडल भारतीय पहलवान हमीदा बानो का जश्न मनाता है, जिन्हें व्यापक रूप से भारत की पहली पेशेवर महिला पहलवान माना जाता है।” बेंगलुरु स्थित अतिथि कलाकार दिव्या नेगी द्वारा चित्रित, आज के डूडल में हमीदा को स्थानीय वनस्पतियों और जीवों से घिरा हुआ दिखाया गया है।
Image Credit: Google
इसे भी देखें: आखिर क्यों इतना प्रसिद्ध है केदारनाथ मंदिर, जानें इसके प्रसिद्ध होने के पीछे के अद्भुत रहस्य
और देखें: अक्षय तृतीया पर जरूर करें ये काम, जानें पूजा विधि और इसका महत्व।
लेटेस्ट पोस्ट: किशमिश खाने के 7 अद्भुत फायदे,जानिए किशमिश खाने के सही तरीकों के बारे में।
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।