TheRapidKhabar

Gold-Silver Price Today in Hindi: मई के महीने में सस्ता हुआ सोने और चांदी की कीमत, जाने आपके शहर के सोने के भाव?

Gold-Silver Price Today in Hindi: मई के महीने में सस्ता हुआ सोने और चांदी की कीमत, जाने आपके शहर के सोने के भाव?

Gold-Silver Price Today in Hindi

Gold-Silver Price Today in Hindi: मई का महीना शुरू हो गया है और सोने-चांदी के खरीदारों के लिए यह महीना बहुत शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस महीने के लगातार दूसरे दिन सराफा बाजार से सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिले हैं। आज 2 में 2024 को सोने के भाव में गिरावट आई। गुरुवार को देश के ज्यादातर शहरों में 24 और 22 कैरेट गोल्ड के रेट में ₹1000 तक की गिरावट आई है।

Gold-silver price today in hindi

24 कैरेट गोल्ड का रेट 71,500 प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। वहीं पिछले 1 मई 2024 को 22 कैरेट सोने के भाव की कीमत 66,690 तो वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 72,740 थी। सोने का भाव अपने 75000 के लेवल से काफी नीचे आ गया है और अब ज्यादातर सोना खरीदने वालों के मन में यही सवाल है की सोने का भाव और कितना नीचे तक जाएगा।

Gold-Silver Price Today in Hindi: जाने सोने और चांदी के भाव क्यों गिर रहे हैं?

Gold-silver price today in hindi

मई का महीना सोने व चांदी के खरीदारों के लिए बहुत ही शुभ है क्योंकि सोने और चांदी की कीमत अब लगातार कम देखने को मिल रही है। आपको बता दे सोना 75,000 प्रति 10 ग्राम के पिक लेवल पर पहुंचने के बाद लगातार गिर रहा है। इसके पीछे के कारण है हाल ही में मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के संकेत और घरेलू फैक्टर के कारण सोना अपने पिक से लगातार नीचे गिर रहा है।

Gold-silver price today in hindi

दिल्ली में 1 किलोग्राम गोल्ड का रेट 72,740 रुपए है और चांदी का भाव 82,900 प्रति किलोग्राम है सोने के भाव में कल की तुलना में आज ₹500 में कमी आई है गोल्ड के साथ सिल्वर में भी करेक्शन आ रहा है।

जानिए देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के लेटेस्ट भाव।

Gold-silver price today in hindi

दिल्ली में 22 कैरेट सोने के भाव की कीमत है 65,690 वही 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,650 प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही अगर मुंबई की बात करें तो मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 65,540 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 71,500 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इसी तरह से अहमदाबाद में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत ₹65,590 प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा बाकी शहरों में जैसे कि चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,340 रुपए प्रति 10 ग्राम है, 24 कैरेट 72,370 प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 65,540 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट 71,500 प्रति 10 ग्राम है। गुरुग्राम में 22 कैरेट का भाव 65,690 रुपए प्रति 10 ग्राम और 71,650 रुपए प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट के लिए है। लखनऊ में 65690 रुपए प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट के लिए है तो वही 24 कैरेट के लिए 71650 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

वहीं बेंगलुरु में सोने के भाव की बात करें तो 22 कैरेट के लिए 65540 रुपए प्रति 10 ग्राम है तो वही 24 कैरेट के लिए 71500 प्रति 10 ग्राम है। जयपुर में 22 कैरेट सोने के भाव की कीमत 65690 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 71650 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं पटना की बात करें तो 22 कैरेट के लिए 65590 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट के लिए 71550 रुपए प्रति 10 ग्राम।

भुवनेश्वर में 65540 रुपए प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट के लिए तो वही 715 00 प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट के लिए। हैदराबाद में 65540 प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट के लिए और 24 कैरेट के लिए 71500 प्रति 10 ग्राम। तो यह थे भारत के कुछ प्रमुख शहरों में सोने के लेटेस्ट भाव।

जाने चांदी के भाव में कितनी कमी आई है?

सोने के भाव के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है आपको बता दे बुधवार को चांदी की कीमत में ₹500 की कमी देखी गई थी जिसके बाद इसका भाव 83,000 प्रति किलो हो गई थी। तो वहीं आज 2 मई 2024 की बात करें तो इसमें ₹500 का इजाफा हुआ है।

कैसे जाने सोने की शुद्धता?

Gold-silver price today in hindi

चलिए बात करते हैं कि आप किस तरह से सोने की प्योरिटी यानी की शुद्धता को चेक कर सकते हैं। आपको बता दे ISO ( Indian Standard Organization) के द्वारा सोने की शुद्धता पहचान के अलग-अलग हॉलमार्क दिए जाते हैं।

जिसमें 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है लेकिन ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट का सोना या फिर 18 कैरेट का सोना बेचते हैं।

आपको बता दे कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता है और जितना ज्यादा कैरेट होगा सोना उतना ही ज्यादा शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर कैसे पहचाने?

आपको बता दे 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है तो वही 22 कैरेट गोल्ड लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में बाकी 9% अलग-अलग तरह के धातु जैसे कि तांबा, चांदी और जिंक मिलकर 22 कैरेट की ज्वेलरी तैयार की जाती है।

जानकारी के लिए आपको यह भी बता दे की 24 कैरेट की ज्वेलरी कभी भी नहीं तैयार की जा सकती क्योंकि वह बहुत ही ज्यादा नाजुक होता है इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

इसके साथ ही जब भी आप सोना खरीदने जाएं तो सोने की शुद्धता और हॉलमार्क का निशान देखकर ही सोना खरीदे, हॉलमार्क सोने की गारंटी होती है।

Image Source: Unsplash

लेटेस्ट पोस्ट: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची अयोध्या, रामलला के दर्शन के साथ सरयू आरती में हुई शामिल

इसे भी देखें: सेगमेंट की सबसे बड़ी सनरूफ के साथ भारत में लांच हुई महिंद्रा की XUV 3XO, मिलेंगे ये शानदार फ़ीचर्स

 

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल