TheRapidKhabar

Former US President Jimmy Carter Passes Away: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन

Former US President Jimmy Carter Passes Away: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन

Jimmy Carter Passes Away

Jimmy Carter Passes Away:  अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। खबरो के मुताबिक जिमी कार्टर का निधन आज सुबह उनके गृहनगर प्लेन्स, जॉर्जिया में हुआ। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, जिन्होंने 1977 से 1981 तक अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया, अपने जीवन के आखरी समय में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

Jimmy Carter Passes Away: प्रेरणादायक रहा जिमी कार्टर का जीवन।

Jimmy carter passes away

जिमी कार्टर का जन्म 1 अक्टूबर 1924 को जॉर्जिया के छोटे से शहर प्लेन्स में हुआ था। एक साधारण किसान परिवार में पले-बढ़े जिमी कार्टर ने नेवल अकादमी से स्नातक करने के बाद नौसेना में सेवा की। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जॉर्जिया सीनेट से की और बाद में राज्य के गवर्नर बने।

1977 से 1981 तक अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने मानवाधिकारों, शांति स्थापना, और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए। कैंप डेविड समझौता उनकी सबसे बड़ी कूटनीतिक सफलता मानी जाती है।

बताया जाता है की जिमी कार्टर अपने परिवार के प्रति समर्पित थे। उन्होंने 1946 में अपनी पत्नी रोजालिन से विवाह किया, और उनका विवाह 77 वर्षों तक चला। उनके चार बच्चे, कई पोते-पोतियां, और परपोते हैं। अपने निजी जीवन में भी, जिमी कार्टर ने साधारण और विनम्र जीवनशैली को अपनाया। वे अपने जीवन के अधिकांश समय प्लेन्स, जॉर्जिया में अपने फार्महाउस में रहे।

राष्ट्रपति पद के बाद मानवता की सेवा।

राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद, कार्टर ने मानवता की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने ‘कार्टर सेंटर’ की स्थापना की, जो दुनिया भर में लोकतंत्र, मानवाधिकार, और स्वास्थ्य सुधारों के लिए कार्य करता है। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्यक्त किया शोक।

अमेरिका और विश्वभर से उनके निधन पर शोक व्यक्त किया जा रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने शोक संदेश में कहा, “जिमी कार्टर ने न केवल एक राष्ट्रपति के रूप में बल्कि एक महान मानवतावादी के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।”

बता दें जिमी कार्टर के निधन से अमेरिका ने एक महान नेता और मानवतावादी को खो दिया है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं और शोक संदेशों का तांता लगा हुआ है। उनके कार्यों और उनकी विचारधारा को दुनिया भर में सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

Image: Twitter

साल 2025 में लांच होने वाली इलेक्ट्रिक कारें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल