Floating Restaurant Gorakhpur: गोरखपुर, एक ऐसा शहर जो कभी विकास की राह देखता था। राजनीति की वजह से यह शहर बहुत पिछड़ा हुआ था। परन्तु अगर मन में जज्बा और जुनून हो तो कही भी विकास किया जा सकता है और इसी बात को सही साबित करके दिखाया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखपुर से अनेकों बार सांसद रह चुके श्री योगी आदित्यनाथ ने।
जब योगी जी पहली बार सांसद बने थे तभी से उन्होंने गोरखपुर के विकास के लिए प्रयास जारी रखें। परन्तु पूर्व की सरकारों द्वारा ध्यान नही दिए जाने के कारण गोरखपुर का उतना विकास नही हो पाया जितना होना चाहिए था। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी जी की सरकार द्वारा गोरखपुर में बहुत ही तेज गति से विकास हुआ।
इमेज क्रेडिट: इंटरनेट मीडिया
अगर आप वर्तमान में गोरखपुर में घूमें तो आप पायेंगे कि बीते कुछ वर्षों में बहुत ही तेजी से सड़कों का निर्माण, पानी निकासी की व्यवस्था, मेडिकल क्षेत्र , सफाई , बिजली और मूलभूत जरूरतों को पूरा करने का काम हुआ है।
इसी क्रम में गोरखपुर के एक छोर पर स्थित रामगढ़ताल की सफाई और उसे एक पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने पर भी काम किया गया है। पहले रामगढ़ताल के किनारे लोगों को शाम के बाद जाने में डर लगता था, परन्तु अब पुलिस प्रशासन की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बाद आम नागरिक देर रात तक रामगढ़ताल क्षेत्र के किनारे घूमता रहता है और खुद को सुरक्षित महसूस करता है।
Floating Restaurant Gorakhpur: इसी विकास क्रम में मुंबई, गोवा की तरह ही अब गोरखपुर के लोग रामगढ़ताल (RamgarhTaal) में क्रूज (Cruise) और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (Floating Restaurant) का आनंद ले सकते हैं। अब उन्हें इस प्रकार के आनंद लेने के लिए उत्तर प्रदेश से बाहर जाने और बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है।
Floating Restaurant Gorakhpur: जानें क्या है स्पेशल
रामगढ़ताल के बारे में
रामगढ़ताल, जो हरियाली और पेड़-पौधों से घिरी हुई एक सुंदर झील है। यहाँ आपको प्रकृति के हरे-भरे दृश्यों को देखकर एक रोमांचक अनुभूति होती है। यह उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी और सबसे खूबसूरत झीलों में से एक है और इसे विभिन्न सुविधाओं और गतिविधियों के साथ एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है।
क्रेडिट: https://www.inextlive.com/uttar-pradesh/gorakhpur/
इस स्थान पर आकर आपके अंदर स्वादिष्ट भोजन को खाने का मन कर देगा। इसी मनोभाव को ध्यान में रखकर यहाँ फ्लोटिंग रेस्टोरेंट चलाने का निर्णय किया गया। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बोट का उद्घाटन हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था।
चुनाव से पहले इस फ्लोटिंग बोट को पब्लिक के लिए चालू कर दिया जायेगा। अभी इसमें कुछ काम बाकी है और उसको बहुत ही तेजी से पूरा किया जा रहा है।
Floating Restaurant Gorakhpur: इसमें लगभग 100 से भी ज्यादा लोग बैठ सकते हैं। इस फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में आपको कई तरह के स्नैक्स, ड्रिंक्स और खाने के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन मिलेंगें। इसके टॉप फ्लोर के ओपन एरिया से आप रामगढ़ताल के आस-पास के सुन्दर दृश्यों को देख सकेंगें।
फ्लोटिंग बोट की कुछ प्रमुख विशेषताएं निम्न हैं:
- एक हेलीपैड जो आपको ऊपर से आस-पास के दृश्यों का आनंद लेने का शानदार अनुभव प्रदान करता है।
- एक डांस फ्लोर जो आपको म्यूजिक पर थिरकने और अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती करने का अनोखा मौका देता है।
- एक बड़ा हॉल जिसमें लगभग 100 से ज्यादा लोग बैठ सकते हैं।
- इसमें एक फ्लोटिंग किचन भी है जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किये जाते हैं।
- इस फ्लोटिंग बोट में विभिन्न प्रकार की छोटी पार्टियों का आयोजन किया जा सकता है और वो भी बजट के अंदर।
गोरखपुर के लोगों के लिए ये बहुत ही अद्भुत और मनोरंजक है। इसके अलावा देसी-विदेशी सैलानियों के लिए भी ये एक आकर्षण का केंद्र है। इसके द्वारा गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न प्रकार के रोजगार उपलब्ध कराये जा रहे हैं और गोरखपुर का निरंतर विकास किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें: Arcadia Droptail: रोल्स-रॉयस ने बनाई दुनिया की सबसे महंगी कार, कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे।
लेटेस्ट पोस्ट: Upcoming Car Launches In March 2024: मार्च के महीने भारत में लांच होगी ये नई गाड़ियां
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।