First All Women Battalion In CISF: भारत में केंद्र सरकार ने अभी तक महिलाओं के लिए कई ऐसी योजनाएं अमल में लाई है, जिनको पहले की सरकारो ने कभी लागू नहीं किया। वर्तमान केंद्र सरकार लगातार नारी सशक्तिकरण के लिए काम करती रही है। देश की सुरक्षा में भी महिलाओं की प्रमुख भूमिका रही है।
भारतीय सेना में भी विभिन्न पदों पर महिलाएं तैनात हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए आज गृह मंत्रालय ने देश की प्रमुख सुरक्षा बल यानि सीआईएसफ (CISF) में महिलाओं की एक बटालियन को बनाने की मंजूरी दे दी है। आने वाले समय में इस कार्यक्रम को और भी विकसित किया जाएगा।
First All Women Battalion In CISF: महिलाओं की CISF में नई बटालियन का होगा गठन
कब से होगी नई बटालियन की भर्ती
गृह मंत्रालय द्वारा CISF की नई बटालियन की भर्ती अगले साल 2025 में की जाएगी। वर्तमान में सीआईएसफ में 7% के लगभग महिलाएं तैनात हैं। वहीं आर्मी, वायु सेना और नौसेना में भी कई प्रमुख पदों के अलावा महिलाओं की पूरी की पूरी बटालियन है।
देश सेवा में हैं तत्पर
भारत की महिलाएं जब से सेना में शामिल हुई हैं, तभी से उनके जुनून और समर्पण को पीएम मोदी ने सराहा है। पीएम मोदी के अलावा कैबिनेट के की प्रमुख राजनेता भी सेना में महिलाओं की उपस्थिति को अनिवार्य बताते रहे हैं।
उनके अनुसार अगर एक महिला गृहणी बन कर घर के सभी कामों को अच्छे से कर सकती है तो वह सेना में भी देश का प्रतिनिधित्व कर सकती है।
View this post on Instagram
कई देशों में शामिल
विश्व के कई ऐसे देश हैं जहां पर सेना में महिलाओं की प्रमुख भूमिका है। कई मौकों पर अपनी अपनी यूनिट को संभालने का जिम्मा भी दिया जाता है। अगर गौर करें तो अमेरिका, इजराइल, यूके, नॉर्वे, माली, सोमालिया, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, कजाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड, सऊदी, दुबई और सिंगापुर जैसे देशों में भी महिलाएं सेना में शामिल हैं।
कहां सुरक्षा देती है CISF
केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली CISF देश के अलग अलग राज्यों में एयरपोर्ट, सांस्कृतिक इमारतों और प्राचीन भारत की धरोहरों की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। देश में कई छोटे बड़े एयरपोर्ट बनने के साथ ही कई प्राचीन शहरों के नवीनीकरण होने से ऐसी जगहों पर टूरिस्ट की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
ऐसे में पुरुष के साथ महिला जवानों की भी जरूरत पड़ रही है। इसी दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए सीआईएसएफ में महिलाओं की नई बटालियन का गठन किया जा रहा है।
देवउठनी एकादशी 2024 पर व्रत खोलने का सही समय और विधि
लाल किले पर परेड में भी हो चुकी हैं शामिल
पीएम मोदी के पिछले कार्यकाल में सेना में शामिल महिलाओं ने 26 जनवरी को लाल किले पर होने वाली परेड में शामिल होकर देश के सभी वर्ग के लोगों को गौरवान्वित किया था। पीएम मोदी ने भी अपने भाषण में देश की वीर और बहादुर बेटियों की खूब प्रशंसा की थी।
View this post on Instagram
सेना में शामिल भारत की वीर बेटियां और महिलाएं कई मौकों पर अपनी क्षमता का परिचय करा चुकी हैं। उन्होंने संसद भवन के साथ साथ दिल्ली के लाल किला, ताजमहल, जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अपने नेतृत्व कौशल का परिचय दिया है।
इमेज सोर्स: Twitter
मारुति डिजायर 2024 सिर्फ इतनी कीमत पर हुई लॉन्च
ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।