TheRapidKhabar

Filipino Actress Nora Aunor Passed Away- फिलीपींस की सुपरस्टार अभिनेत्री नोरा ऑनोर का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Filipino Actress Nora Aunor Passed Away- फिलीपींस की सुपरस्टार अभिनेत्री नोरा ऑनोर का निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Filipino Actress Nora Aunor Passed Away

Filipino Actress Nora Aunor Passed Away- फिलीपींस की पॉपुलर एक्ट्रेस नोरा ऑनोर का निधन हो गया है। 71 वर्षीय नोरा लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रही थीं। उन्हें फिलीपींस की सुपरस्टार के रूप में जाना जाता था।

Filipino Actress Nora Aunor Passed Away-फिलीपींस की सुपरस्टार अभिनेत्री नोरा ऑनोर का निधन

फिलीपींस सिनेमा में था विशेष योगदान

Filipino actress nora aunor passed away

नोरा ऑनोर को फिलीपीनी सिनेमा में उनके दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता था। फिल्म और टेलीविजन के अपने दशकों लंबे कैरियर के दौरान नोरा (Filipino Actress Nora Aunor) ने कई बेहतरीन शो और फिल्में की, जिससे वे फिलीपींस के लोगों के दिलों में छा गई। दमदार अभिनय के जरिए नोरा ऑनोर ने ना सिर्फ लोगों के दिलों में जगह बनाई, बल्कि फिलीपींस के घर घर में मशहूर हो गई।

लंबे समय से थीं बीमार

Filipino actress nora aunor passed away

ऑनोर की मौत की खबर सोशल मीडिया के जरिए देते हुए उनके बेटे इयान डी लियोन ने बताया कि हमारी प्यारी मां नोरा अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। मां (Filipino Actress Nora Aunor) लंबे समय से कई बीमारियों से ग्रसित थीं और मनोरंजन जगत से दूर थीं।

पूरे फिलीपींस के घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली सुपरस्टार अब हमारे बीच नहीं रही। उनकी बेटी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कई अवॉर्ड से हुई थीं सम्मानित

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kervin Lao (@divastar_klao)

छोटे कद की प्रसिद्ध एक्ट्रेस नोरा ऑनोर ने फिलीपींस के साथ पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था। इसी कारण उन्हें फिलीपींस के सुपरस्टार के अलावा कई पुरस्कार मिले। इसमें हांगकांग में एशियाई फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी शामिल है।

नोरा ऑनोर ने कई पॉपुलर फिल्मों में भी काम किया, जिनमें हिमाला, Bulaklak Sa City Jail, द फ्लोर कॉन्टेम्प्लेसियन स्टोरी और Tatlog Taong Walang Diyos मुख्य फिल्में थीं। इनमें उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई।


फिलीपींस की इस सुपरस्टार (Filipino Actress Nora Aunor) के निधन पर फिलीपीनी सिनेमा में दुःख का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके अभिनय को याद भी कर रहे हैं। फिलीपींस एंटरटेनमेंट जगत की लीजेंड नोरा ऑनोर अब हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्मों और कला के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।


इमेज सोर्स: Twitter

गर्मियों में चेहरे पर चंदन लगाने के अद्भुत फायदे

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To