TheRapidKhabar

Famous Places to Visit in Gorakhpur in 2024: घूमें गोरखपुर की टॉप जगहों पर

Famous Places to Visit in Gorakhpur in 2024: घूमें गोरखपुर की टॉप जगहों पर

Famous Places to Visit in Gorakhpur

Famous Places to Visit in Gorakhpur: गोरखपुर, पूर्वांचल का एक ऐसा जिला जो अपने आप में एक बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है। नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ यह जिला पूर्वोत्तर रेलवे, गीताप्रेस, गोरखनाथ मंदिर, मुंशी प्रेमचंद की कर्म-स्थली और आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध चौरी-चौरा के लिए पूरे भारत में फेमस है।

Famous places to visit in gorakhpur-gita-press

गीताप्रेस की किताबों और विश्व के सबसे बड़े रेलवे प्लेटफार्म के लिए गोरखपुर पूरे वर्ल्ड में फेमस है। इसके अलावा यहाँ पर कुछ और भी महत्वपूर्ण स्थान हैं जोकि किसी के लिए भी घूमने के अनुभव को रोमांचक बना सकते हैं। इस पोस्ट में गोरखपुर के कुछ ऐसे ही स्थानों के बारे में बता रहे हैं। आप इन स्थानों पर घूम कर पूर्वांचल की आधुनिक और सांस्कृतिक विरासत को जान और समझ सकते हैं।

Famous Places to Visit in Gorakhpur: घूमें गोरखपुर की टॉप जगहों पर

अगर हम घूमने वाली जगहों के बारे में बात करें तो कुछ प्रमुख स्थानों की लिस्ट नीचे दी गयी है। ये गोरखपुर के वह स्थान हैं, जहाँ कभी भी घूमने का आनंद लिया जा सकता है।

  • गोरखनाथ मंदिर
  • विष्णु मंदिर
  • गीता वाटिका
  • आरोग्य मंदिर
  • गीता प्रेस
  • इमामबाड़ा
  • रामगढ ताल
  • बौद्ध संग्रहालय
  • वीर बहादुर सिंह तारामंडल
  • रेल म्यूजियम
  • नीर निकुंज (वाटर पार्क)
  • विध्यवासिनी पार्क
  • इंदिरा बाल विहार
  • विनोद वन
  • बाबा मुंजेश्वर नाथ मंदिर
  • गोरखपुर चिड़ियाघर
  • चौरी चौरा शहीद स्मारक

आइए इन सभी स्थानों के बारे में प्रसिद्ध कुछ विशेषताओं को जानते हैं।

गोरखनाथ मंदिर

प्रसिद्ध नाथ संप्रदाय के एक संत गोरखनाथ के नाम पर इस मंदिर का नाम पड़ा। पूर्वांचल में सबसे बेहतरीन और आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक महत्वपूर्ण मंदिर है। वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी इसी मंदिर से जुड़े हैं और वर्तमान में इसके उत्तराधिकारी हैं।

Famous places to visit in gorakhpur-gorakhnath-temple
इमेज क्रेडिट: विकिपीडिया

विष्णु मंदिर

पाल राजवंश के द्वारा बनवाया हुआ यह विष्णु मंदिर बहुत ही पुराना है। इस मंदिर में भगवान विष्णु और उनके अवतार के चार मंदिर हैं। यह असुरन चौक के पास स्थित है।

Famous places to visit in gorakhpur-vishnu-temple
इमेज क्रेडिट: विकिपीडिया

गीता वाटिका

भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित यह स्थान अत्यंत शांत है। यहाँ का वातावरण बहुत ही शांत है। गीता वाटिका में आपको निरंतर भगवद गीता का पाठ सुनाई पड़ता है क्यूकि श्रीकृष्ण भक्त आनंद में भी भगवद गीता का पाठ करते हैं।

रामगढ ताल

शहर के एक छोर पर स्थित ये प्राकृतिक झील घूमने और टहलने के लिए बेहद खूबसूरत जगह है। इसके अलावा यहाँ पर नौकायन और क्रूज़ का मज़ा भी ले सकते हैं। रामगढ़ ताल के किनारे पर ही कई रेस्टोरेंट और होटल्स भी बनाये जा रहे हैं। इनके बनने पर अधिक से अधिक टूरिस्ट यहाँ रुक कर गोरखपुर में घूमने का मज़ा ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Floating Restaurant Gorakhpur: जानें क्या है स्पेशल

बौद्ध संग्रहालय ( म्यूजियम )

रामगढ़ ताल झील से सटे ही राजकीय बौद्ध संग्रहालय बनाया गया है। इसकी स्थापना वर्ष 1987 में की गयी थी। इस संग्रहालय में बौद्ध धर्म से जुड़ी विभिन्न प्रकार की प्राचीन मूर्तियों को और अवशेषों को संभाल कर रखा गया है। इससे आने वाली पीढ़ी को हमारी प्राचीन संस्कृति के बारे में पता चलता है कि हमारी विरासत कितनी अमूल्य और उच्चकोटि की रही है।

Famous places to visit in gorakhpur-buddha-museum
इमेज क्रेडिट: tripadvisor. In

गीता प्रेस

Famous Places to Visit in Gorakhpur की लिस्ट में गीता प्रेस का अलग ही स्थान है। पूरे विश्व में अपनी किताबों के लिए गीता प्रेस फेमस है। यहाँ की किताबों को सभी संतों और बिजनेसमैन के द्वारा भी पढ़ा जाता है। गीता प्रेस में सभी प्रकार की हिंदू धर्मग्रंथों और संस्कृति पर प्रिंटेड किताबें और पत्रिकाएं मिलती हैं।

गीता प्रेस से किताबों को मंगाने के लिए ऑनलाइन आर्डर करें ⇒  https://gitapress.org/

इमामबाड़ा

इमामबाड़ा गोरखपुर शहर के सबसे पुराने स्थलों में से एक है। इसका निर्माण अठारहवीं शताब्दी के लगभग हुआ था। इमामबाड़ा, इमामों के निवास स्थान के रूप में जाना जाता है। यह माया बाजार में स्थित है।

वीर बहादुर सिंह तारामंडल

वीर बहादुर सिंह प्लेनेटोरियम गोरखपुर का ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख प्लेनेटोरियम है। इसमें आप दिन में भी आसमान के तारों को देख सकते हैं। यहाँ 3 शो चलते हैं। प्रत्येक शो 45 मिनट का होता है। अगर आप गोरखपुर में हैं तो आपको यहाँ जरूर घूमना चाहिए।

Famous places to visit in gorakhpur-taramandal
इमेज क्रेडिट: tripadvisor. In

आरोग्य मंदिर

यह योग और आयुर्वेद सुविधाओं के साथ प्राकृतिक उपचार के लिए पूरे पूर्वांचल में बेहद पॉपुलर है। प्राकृतिक चिकित्सा के लिए आरोग्य मंदिर पूरे पूर्वांचल सहित उत्तर प्रदेश में चर्चित है। यहाँ पर हर बीमारी का उपचार एकदम प्राकृतिक तरीके से किया जाता है।

रेल संग्रहालय ( म्यूजियम )

इस म्यूजियम में रेलवे के पुराने मॉडल, पुरानी तस्वीरों के साथ साथ रेलवे से जुड़े पोस्टल स्टैम्प और कई पुरानी मशीनों को रखा गया है। यह रेल म्यूजियम हमारी रेल से जुड़ी विकास यात्रा को दर्शाता है। इसमें एक छोटी टॉय ट्रैन भी है, जिसमे बच्चे बैठ कर रेल का आनंद लेते हैं।

Famous places to visit in gorakhpur-rail-museum
इमेज क्रेडिट: tripadvisor. In

नीर निकुंज (वाटर पार्क)

यह वाटर पार्क गोरखपुर का पहला वाटर पार्क था, जिसे रामगढ़ ताल के किनारे ही बनाया गया था। अभी इस वाटर पार्क की मरम्मत का काम चल रहा है। गर्मियों की छुट्टियों में इस पार्क में होने वाली भीड़ से इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। घूमने और सैर-सपाटे के लिए ये एक बेहतरीन स्थान है।

विध्यवासिनी पार्क

रामगढ़ ताल से थोड़ी दूरी पर स्थित यह पार्क सभी के आकर्षण का मुख्य केंद्र है। इस पार्क में दौड़ने के लिए जॉगिंग ट्रैक, फव्वारा, कई तरह के झूले मौजूद हैं। साफ़-सुथरे और हरियाली से भरपूर होने के कारण यहाँ लोग सैर करने के लिए आते रहते हैं।

Famous places to visit in gorakhpur-vindhyavashini-park
Vindhyavashini-park

इमेज क्रेडिट:  https://www.tripadvisor.in/

इंदिरा बाल विहार

शहर के बीचो-बीच स्थित इंदिरा बाल विहार में बच्चों के खेलने के लिए एक पार्क मौजूद है। इसके अलावा यहाँ पर आप विभिन्न प्रकार के लजीज़ खानों का भी आनंद ले सकते हैं।

विनोद वन

गोरखपुर से एयरफोर्स स्टेशन के बीच कुसम्ही जंगल में यह एक छोटा प्राणी उद्यान है। यहाँ पर छोटे पशु-पक्षियों को संरक्षित किया जाता है। पिकनिक मनाने और घूमने के लिए ये भी एक अच्छा विकल्प है। यहाँ पर आप हिरण, बंदर और मोर आदि को देख सकते हैं।

Famous places to visit in gorakhpur-vinod-van
इमेज क्रेडिट: tripadvisor. In

बाबा मुंजेश्वर नाथ मंदिर

गोरखपुर से बनारस नेशनल हाईवे पर स्थित यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। इस मंदिर में भगवान शिव की आराधना की जाती है। श्रावण माह में और महाशिवरात्रि में यहाँ पर मेला भी लगता है। यू तो शहर में बहुत से प्राचीन शिव मंदिर हैं, परन्तु इस मंदिर का विशेष महत्त्व है।

Famous places to visit in gorakhpur-munjeshwar-nath-mandir

इमेज क्रेडिट:  https://www.etvbharat.com/

गोरखपुर चिड़ियाघर

शहीद अशफ़ाक़ उल्ला खां प्राणि उद्यान के नाम से प्रसिद्ध गोरखपुर चिड़ियाघर में अनेक प्रकार के जीव पाए जाते है। यह चिड़ियाघर कानपूर के बाद उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। इस चिड़ियाघर में लगभग 220 से भी ज्यादा प्रकार के जीव-जंतु देखने को मिल जायेंगे। यह 120 एकड़ से भी ज्यादा बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है।

Famous places to visit in gorakhpur-zoo
इमेज क्रेडिट: gorakhpurzoo. Org

चौरी चौरा शहीद स्मारक

गोरखपुर और देवरिआ के बीच में ही चौरी-चौरा नाम का एक छोटा स्थान है। यह गोरखपुर से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आज़ादी की लड़ाई में भाग लेने वाले 20 से भी ज्यादा क्रांतिकारियों को अंग्रेजों द्वारा एक साथ गोलियों से मारने के कारण ही इस स्थान पर उन शहीदों की याद में एक शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। यह स्थान हमें क्रांतिकारियों के बलिदान की याद दिलाता है।

Famous places to visit in gorakhpur--chauri-chaura
इमेज क्रेडिट: internet

गोरखपुर को और भी ख़ास बनाने में गोरखपुर विश्वविद्यालय , इंजीनियरिंग कॉलेज , एम्स और एयरफोर्स प्रमुख है। इसके अलावा गोरखपुर में कुछ नए-नए रेस्टोरेंट और रिसोर्ट भी बन रहे हैं जहाँ पर आपको अवश्य घूमना चाहिए। ये सभी प्राचीन स्थल हमारी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हैं।


इमेज क्रेडिट: विकिपीडिया, https://www.tripadvisor.in/, https://gorakhpurzoo.org/और https://www.etvbharat.com/

लेटेस्ट पोस्ट: Top 6 Most Beautiful Airports In The World: जानिए ऐसे 6 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स के बारे में जो दुनिया भर में है लोकप्रिय।

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल