The Rapid Khabar

Earthquake in Japan 2024 Latest News: जापान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

Earthquake in Japan 2024 Latest News: जापान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

Earthquake in Japan 2024 Latest News

Earthquake in Japan 2024 Latest News: जापान जोकि क्षेत्रफल में बहुत छोटा देश है। परन्तु अपनी टेक्नोलॉजी में अनेक पश्चिमी देशों से बहुत विकसित है। जब भी जापान की बात की जाती है तो वहाँ पर आने वाले भूकंप की चर्चा भी जरूर होती है और इस भूकंप से वहाँ पर हर साल बहुत नुकसान होता है।

Earthquake in japan 2024 latest news
जापान

Earthquake in Japan 2024 Latest News: जापान में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके

कल बुधवार देर रात भी जापान दक्षिण-पश्चिमी इलाके में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गए। अभी तक मिली जानकारी में लगभग नौ लोग बहुत ही मामूली रूप से घायल हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार किसी भी प्रकार के सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गयी है।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता

जापान में कल आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 के लगभग बताई जा रही है। इस तीव्रता पर आने वाले भूकंप को खतरनाक स्तर में रखा जाता है। जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक़ यह भूकंप समुद्र से लगभग 50 किलोमीटर नीचे आया था। (Earthquake in Japan 2024 Latest News)

Earthquake in japan 2024 latest news
सुनामी की लहरें

 

भूकंप का मुख्य केंद्र

जापान के मौसम विभाग के अनुसार कल के भूकंप का मुख्य केंद्र शिकोकू के नजदीक बुंगो चैनल नामक स्थान को बताया जा रहा है। यह क्षेत्र शिकोकू और क्यूशू के मुख्य द्वीप को अलग करने वाला स्थान है। भूकंप के झटके रात करीब 11:14 बजे महसूस किये गए।

भूकंप के झटकों से हुआ नुकसान

जापान के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ एहिमे और क्यूशू द्वीप में लगभग 9 लोगों को मामूली चोट आयी है। उनको प्राथमिक उपचार के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा कई स्थानों पर पानी के पाइप टूट गए और कई घरों के छत भी गिर गए। (Earthquake in Japan 2024 Latest News)

परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर प्रभाव

आपको बता दें कि जापान के शिकोकू और क्यूशू में ही कुछ परमाणु ऊर्जा संयंत्र चलते हैं। अभी तक की जानकारी के अनुसार इन रिएक्टरों से किसी भी प्रकार के जान-माल की सूचना नहीं मिली है।

Earthquake in japan 2024 latest news

जापान में यूं तो आये दिन लगातार ही भूकंप के झटके महसूस किये जाते रहते हैं और कभी-कभी तो बहुत अधिक तीव्रता वाले भूकंप भी आ जाते हैं। जिससे सुनामी भी आ जाती है और भारी जान-माल का नुकसान होता है। परन्तु इस भूकंप के झटके से सुनामी का खतरा ना होने से जापान के लोगों ने राहत की सांस ली है। फिर भी मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है।


इमेज क्रेडिट: Unsplash   & Freepik

 

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

ऑटोमोबाइल

How To