Earthquake in Bihar and Jharkhand: पिछले कुछ दिनों में पूरी दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये जा चुके हैं। बीती रात जन्माष्टमी के उत्सव के बीच झारखंड और बिहार के कुछ जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गए। हालाँकि समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के जानमाल की कोई खबर नहीं मिली है।
Earthquake in Bihar and Jharkhand: बिहार और झारखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, कोई नुकसान नहीं
रिक्टर स्केल पर 4 की तीव्रता
भूकंप का केंद्र झारखंड के पाकुड़ में बताया जा रहा है। इस जगह पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 के करीब मापी गयी। वही यहाँ आये भूकंप के झटकों का असर पड़ोसी राज्य बिहार के कई जिलों में भी महसूस किया गया। भागलपुर में लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा करने में व्यस्त थे तभी कुछ लोगों को झटका महसूस हुआ।
Did anyone feel the shock of an earthquake in #Jharkhand..??#pakur pic.twitter.com/K4kpuy3Tey
— ताज़ा ख़बर NOW (@Tazakhabarnow) August 26, 2024
जिनको भी भूकंप के झटके महसूस हुए, वे सभी लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आये। स्थानीय लोगों के मुताबिक रात को 12 बजकर 40 मिनट के बाद भूकंप के झटके महसूस हुए। कुछ देर तक लोगों में एक डर बना रहा। परन्तु थोड़ी देर इन्तजार करने के बाद कोई और झटका महसूस नहीं हुआ तो लोग सोने चले गए।
इसे भी पढ़ें: रूस में भूकंप के जोरदार झटके, ज्वालामुखी में हुआ जोरदार विस्फोट
बिहार और झारखंड में अक्सर आता है भूकंप
Earthquake in Bihar and Jharkhand: चूँकि बिहार और झारखंड के कई जिलों को भूकंपीय क्षेत्र 3 , 4 और 5 में बांटा गया है। ये ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ भूकंप के हल्के झटके लगातार महसूस किये जाते रहते हैं। भूविज्ञानियों के अनुसार यहाँ आये भूकंप के झटकों से डरने की विशेष जरुरत नहीं है। इस तरह के झटके यहाँ पहले भी महसूस किये गए हैं।
EQ of M: 3.9, On: 27/08/2024 00:39:37 IST, Lat: 24.69 N, Long: 87.76 E, Depth: 10 Km, Location: Pakur, Jharkhand.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/oa3Jbw4jCv— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 26, 2024
जानमाल के नुकसान की खबर नहीं
भूकंप के केंद्र बिंदु झारखंड के पाकुड़ के अलावा देवघर और अन्य जिलों से किसी भी प्रकार के जानमाल या नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसके अलावा बिहार में भी भूकंप केसिर्फ झटके महसूस किये गए। बिहार से भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। (Earthquake in Bihar and Jharkhand)
बिहार-झारखंड में भूकंप के झटके
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आधी रात डोली धरती
कई जिलों में दिखा है भूकंप का असर
लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर आ गए
किसी भी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आयी#earthquake pic.twitter.com/MgRDye8Yiy— Punjab Kesari- Bihar/Jharkhand (@biharjkesari) August 27, 2024
पिछले कुछ दिनों में ही जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल के बाद बिहार और झारखंड में भूकंप के झटके महसूस हुए है। इससे यह स्पष्ट है कि पृथ्वी के नीचे की टेक्टॉनिक प्लेट धीरे धीरे ही खिसक रही हैं। ये आने वाले समय के लिए एक बड़ी चेतावनी हो सकती है।
इमेज सोर्स: Twitter
लेटेस्ट पोस्ट: जानिए कैसे अत्यधिक शराब के सेवन ने ली, इन दो अभिनेत्रीयों की जान
इसे भी पढ़ें: हुंडई अल्काजार का फेसलिफ्ट हुआ रिवील, जाने कब हो रही है लॉन्च

ब्लॉगिंग को पैशन की तरह फॉलो करने वाले आशीष की टेक्नोलॉजी, बिज़नेस, लाइफस्टाइल, ट्रैवेल और ट्रेंडिंग पोस्ट लिखने में काफी दिलचस्पी है।