TheRapidKhabar

Dev Uthani Ekadashi Vrat Niyam 2024: देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम।

Dev Uthani Ekadashi Vrat Niyam 2024: देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम।

Dev Uthani Ekadashi Vrat Niyam 2024: हर वर्ष कार्तिक की माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन देवउठनी एकादशी मनाई जाती है। यह पर्व भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा के बाद जागृत होते हैं। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।

Dev uthani ekadashi vrat niyam 2024

इसके अगले दिन तुलसी विवाह मनाया जाता है। देवउठनी एकादशी तिथि से सभी प्रकार के मांगलिक कार्य किए जाते हैं। धार्मिक मत है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ज्योतिषियों की माने तो देवउठनी एकादशी पर कई मंगलकारी शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होगी। देवउठनी एकादशी पर कुछ कार्यों को करने की मनाही है।

Dev uthani ekadashi vrat niyam 2024

मान्यता है इस दिन कुछ कार्यों को करने से नारायण रुष्ट हो सकते हैं। इसलिए लिए आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी 2024 पर किन कार्यों को करना वर्जित माना जाता है।

Dev Uthani Ekadashi Vrat Niyam 2024: देवउठनी एकादशी 2024 पर क्या नहीं करना चाहिए।

आईए जानते हैं देवउठनी एकादशी 2024 पर क्या नहीं करना चाहिए।

1.चावल

देव उठनी एकादशी पर चावल का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। मान्यता है इस दिन चावल का सेवन करने से दोष लगता है ।और भगवान विष्णु रुष्ट हो जाते हैं।

2.तुलसी की पत्तियां

Dev uthani ekadashi vrat niyam 2024

तुलसी की पत्तियां भगवान श्री हरि विष्णु को अति प्रिय है।इसके बिना भगवान को भोग नहीं लगाया जाता है। इसलिए देवउठनी एकादशी के दिन भूलकर भी तुलसी की पत्तियों को ना तो स्पर्श करना चाहिए और ना ही इन्हें तोड़ना चाहिए।

तुलसी की पत्तियां तोड़ने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं ।एकादशी व्रत से एक दिन पहले तुलसी के पत्ते जरूर तोड़कर रख लेने चाहिए।

3. काले वस्त्र

धार्मिक मान्यता के अनुसार किसी भी शुभ अवसर या फिर पूजा पाठ के दौरान काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

इसलिए देवउठनी एकादशी के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें ।भगवान विष्णु की असीम कृपा पाने के लिए इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करना अत्यंत शुभ होता है।

4. तामसिक भोजन

Dev uthani ekadashi vrat niyam 2024

एकादशी के दिन भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। वही यह भी कोशिश करें कि इस दिन आप किसी का दिल ना दुखाए और वाद विवाद से बचें ।

5. एकादशी के दिन झाड़ू लगाने से बचें

एकादशी के एक दिन पहले ही सूर्यास्त से पहले घर पर झाड़ू लगा करके सफाई कर ले। क्योंकि एकादशी पर झाड़ू नहीं लगना चाहिए ऐसा करने से गलती से हमसे चींटी और सूक्ष्म जीव मर जाते हैं। और इससे हमें पाप लगता है इसलिए एकादशी के दिन झाड़ू ना लगाएं।

6.चने की दाल

देवउठनी एकादशी 2024 के दिन कुछ चीजें ऐसे हैं।जिनको खाने से बचना चाहिए। जैसे मसूर दाल, चना दाल, उड़द दाल, गोभी ,गाजर ,शलगम ,पालक का साग आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।साथ इस दिन शारीरिक व मानसिक तौर पर किए जाने वाले बुरे कार्यों को भी करने से बचना चाहिए।

क्योंकि शास्त्रों में देवउठनी एकादशी को मोक्षदायिनी तिथि भी कहा गया है। इसलिए देवउठनी एकादशी तिथि के दिन इन चीजों का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। वरना आपका जीवन दुर्भाग्य में बदल सकता है।

7. साबुन तेल

Dev uthani ekadashi vrat niyam 2024

देवउठनी एकादशी 2024 के दिन साबुन तेल और शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मान्यता है कि देवउठनी एकादशी 2024 के दिन इन चीजों का इस्तेमाल करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

जिस से घर में अशांति का माहौल बना रहता है।इसके अलावा भगवान श्री हरि विष्णु नाराज हो सकते हैं। जिससे साधक को भगवान श्री हरि की कृपा से वंचित रह सकता है।

8. ब्रह्मचर्य

अगर आप देवउठनी एकादशी 2024 का व्रत कर रहे हैं।तो आपको इस पवित्र दिन पर ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करना चाहिए। अगर आप व्रत नहीं भी रखते हैं बस पूजा अर्चना करते हैं।

तब भी शरीर और तन मन में शुद्धता बनाए रखनी चाहिए नहीं तो आपको शुभ परिणाम की जगह अशुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। और आपसे भगवान श्री हरि विष्णु जी भी नाराज हो सकते है।

भारत की सबसे लोकप्रिय सेडान अब नए अवतार में लांच होने को तैयार

Image: Unsplash

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल