TheRapidKhabar

Delhi NCR Weather Forecast News: दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगा ठंड का कहर, अगले 12 घंटे में बारिश का अनुमान।

Delhi NCR Weather Forecast News: दिल्ली एनसीआर में बढ़ेगा ठंड का कहर, अगले 12 घंटे में बारिश का अनुमान।

Delhi NCR Weather Forecast News: आईएमडी रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली एनसीआर में 12 घंटे के अंदर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार आज रात से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली और आसपास के क्षेत्र पर लिखने लगेगा।

मौसम का यह बदलाव रविवार 8 दिसंबर से शुरू होगा जब सुबह के समय बादल होंगे और कुछ इलाको में हल्की बारिश की भी संभावना है। साथ ही 13 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Delhi ncr weather forecast news

Delhi NCR Weather Forecast News: रविवार से दिल्ली में बढ़ जाएगी ठंड, क्या है आज का तापमान?

दिल्ली मौसम केंद्र के अनुसार आज यानी शनिवार की शाम से ही दिल्ली में ठंड (Delhi NCR Weather) का असर बढ़ने लगेगी‌ और रविवार को हल्की बारिश के साथ ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।

इसके बाद सोमवार और मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिलेगा। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। आज दिल्ली एनसीआर और आसपास के क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन ठंड में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

फिलहाल दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) का तापमान का हाल कुछ इस प्रकार है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर है।इसके साथ ही अगर नोएडा की बात करें तो नोएडा में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर है।

अब अगर गाजियाबाद के तापमान की बात करें तो गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो वही न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पर है और गुड़गांव में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस।

दिल्ली के AQI लेवल में भी हो सकती है सुधार।

दिल्ली में तेज हवाओं की वजह से हवा की क्वालिटी में भी सुधार होने की संभावना है। बारिश के बाद हवा और ज्यादा साफ होगी जिसे दिल्ली एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 200 के आसपास या इसे नीचे आ सकता है।

शहर AQI लेवल
दिल्ली 338
गाजियाबाद 268
नोएडा 251
गुड़गाँव 217

इस रिपोर्ट से यह साफ हो जाता है की हवा की क्वालिटी में कुछ सुधार होने के बावजूद भी दिल्ली में अभी भी प्रदूषण काफी बढ़ा हुआ है।

कैसा रहेगा रविवार का मौसम।

Delhi ncr weather forecast news

रविवार 8 दिसंबर दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है साथ ही कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रहेंगे। इस दौरान तापमान में गिरावट देखी जा सकती है और हवा की गति में भी वृद्धि हो सकती है जिससे ठंड (Delhi NCR Weather) का असर और ज्यादा बढ़ सकता है।

तो वहीं सोमवार यानी 9 दिसंबर से दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा देखने को मिलेगा इसके साथ ही ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। बता दे यह ठंड मंगलवार 10 दिसंबर तक जारी रहने का अनुमान है और कोहरे के वजह से विजिबिलिटी में भी कमी हो सकती है। इसके साथ ही सुबह और शाम के समय ज्यादा ठंड महसूस होगा।

ImageSource: Twitter

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषड़ सड़क हादसा!!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल