TheRapidKhabar

Delhi BJP President Virendra Sachdeva Hospitalized: सांस लेने में दिक्कत के बाद वीरेंद्र सचदेवा हॉस्पिटल में भर्ती, लगाई थी यमुना में डुबकी

Delhi BJP President Virendra Sachdeva Hospitalized: सांस लेने में दिक्कत के बाद वीरेंद्र सचदेवा हॉस्पिटल में भर्ती, लगाई थी यमुना में डुबकी

Delhi BJP President Virendra Sachdeva Hospitalized

Delhi BJP President Virendra Sachdeva Hospitalized: भारत में नदियों के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। गंगा, यमुना और ब्रह्मपुत्र सहित सैकड़ों छोटी बड़ी नदियां भारत में बहती हैं। हिंदू धर्म में कई त्योहारों और मेलों पर लोग इन नदियों में स्नान करते है।

ऐसे में यदि किसी नदी का पानी दूषित हो जाय तो शरीर में कई तरह के इन्फेक्शन होना स्वाभाविक है। प्रदूषण की वजह से बेहद दूषित दिल्ली की यमुना नदी में डुबकी लगाने से दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष की तबियत बिगड़ गई। उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi bjp president virendra sachdeva hospitalized

Delhi BJP President Virendra Sachdeva Hospitalized: वीरेंद्र सचदेवा हॉस्पिटल में भर्ती, लगाई थी यमुना में डुबकी

कैसे हुए बीमार

दिल्ली में यमुना नदी की सफाई को लेकर आए दिन पॉलिटिकल पार्टी के नेताओं में बहस होती रहती है। कोई पुरानी सरकार को दोष देता है तो कोई वर्तमान में आम आदमी पार्टी की सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोष देता है। अपने एक भाषण में केजरीवाल ने 2025 तक यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने की भी बात कही थी। जिसके बाद से ही उनकी काफी आलोचना हो रही है।


ऐसे में आरोपों के बीच यमुना नदी की सफाई को सरकार के सामने लाने के लिए ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगाई थी। यमुना में नहाने के बाद से ही उन्हें खुजली की समस्या शुरू हो गई। पहले तो उन्होंने इसे सामान्य समझा। परन्तु जब उन्हें सांस लेने में कुछ परेशानी होने लगी तो उन्होंने अस्पताल जाना उचित समझा। (Delhi BJP President Virendra Sachdeva Hospitalized)

डॉक्टरों ने किया एडमिट

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष का जब डॉक्टरों ने चेकअप किया तो उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार यदि उनका इलाज अच्छे से नहीं किया गया तो उनके शरीर में कई तरह के इंफेक्शन फैलने की संभावना है। इसके अलावा उन्हें सांस की भी दिक्कत हो सकती है।

Delhi bjp president virendra sachdeva hospitalized
यमुना में फोम का बनना

पहले नहीं थी कोई बीमारी

Delhi BJP President Virendra Sachdeva Hospitalized: दिल्ली में भाजपा कार्यालय और खुद वीरेंद्र सचदेवा ने भी कहा है कि मुझको पहले किसी भी प्रकार की सांस की या खुजली की कोई समस्या नहीं थी। जब से मैने यमुना में डुबकी लगाई है, उसके बाद से यह समस्या बढ़ रही है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी का पानी कितना जहरीला हो गया है।

आखिर दिल्ली में यमुना क्यों है प्रदूषित

उत्तराखंड के यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली के कई इलाकों से होकर गुजरती है। इनमें उत्तराखंड, हिमाचल और उत्तर प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर यमुना का पानी उतना गंदा नहीं है, जितना दिल्ली के कुछ इलाकों में है।

Delhi bjp president virendra sachdeva hospitalized
यमुना में झाग

सूत्रों की मानें तो दिल्ली में जहां यमुना का पानी गंदा है और उसमें फोम दिखता है, ऐसे इलाकों के आस पास कई ऐसी फैक्ट्रियां और सीवेज प्लांट हैं, जहां से गंदा कचरा यमुना में सीधे बहा दिया जाता है। सरकार ये सब जानते हुए भी ऐसी फैक्ट्रियों पर कोई कार्यवाही नहीं करती। जिसके कारण यमुना का पानी दिनोदिन गंदा होता जा रहा है।

छठ में होती है भारी भीड़

Delhi BJP President Virendra Sachdeva Hospitalized: वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी कहा कि यदि मेरी तबियत खराब हो सकती है तो सोचिए जब दिल्ली में छठ जैसा महापर्व मनाया जाएगा तो लोग इसी यमुना नदी के किनारे बने घाटों पर पूजा करेंगे। ऐसे में आम जनता की भी तबियत बिगड़नी तय है।

अरविंद केजरवाल की सरकार ने यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार के पैसे का दुरुपयोग किया है और आम जनता को भी भ्रम में रखा। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को यमुना नदी की सफाई के लिए 8000 करोड़ से भी ज्यादा का धन उपलब्ध कराया था। ये पैसे कहां गए, इसका कोई ब्यौरा दिल्ली की आप सरकार नहीं दे पाई है।

Delhi bjp president virendra sachdeva hospitalized

आप भी यदि दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में रहते हैं तो दिल्ली में बहने वाली यमुना नदी में नहाने या एक डुबकी भी ना लगाए। इससे आपको कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं।


इमेज: Twitter & आज तक

Nvidia और रिलायंस की मदद से भारत में डेवलप होगा एडवांस्ड एआई इंफ़्रास्ट्रक्चर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल

How To