Companies To Rise Car Prices By 2025: अब यह साल खत्म होने वाला है और कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमतो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 1 जनवरी 2025 से काफी सारी कार कंपनियां अपने कारों की कीमत को बढ़ाने का अनाउंसमेंट कर दिया है।
आपको बता दे फेस्टिव सीजन शुरू होते ही कई कार कंपनियों ने आकर्षक डिस्काउंट्स ऑफर किया तो वहीं अब भारत की बड़ी कार कंपनियां फेस्टिव सीजन खत्म होते ही अपनी गाड़ियों के दाम भी बढ़ाने जा रहीं हैं।
Companies To Rise Car Prices By 2025: इन कार कंपनियां की गाड़ियों के बढ़ेंगे दाम!
कारों की कीमत को बढ़ाने वाले कंपनियों की लिस्ट में मारुति सुजुकी, हुंडई, महिंद्रा और जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियों तक के नाम शामिल है। प्राइस हाइक की वजह कोमोडिटी और ऑपरेशनल काॅस्ट का बढ़ना बताया गया है।
- महिंद्रा कंपनी- सबसे पहले बात कर लेते हैं महिंद्रा कंपनी की तो महिंद्रा कंपनी अपने एसयूवीएस पर 3% का प्राइस हाइक कर सकती है जो मॉडल्स के हिसाब से अलग-अलग होगा। कंपनी के हिसाब से थार और थार रॉक्स, बोलोरो और बोलोरो नियो, बोलेरो नियो प्लस, स्कॉर्पियो और स्कॉर्पियो एन, XUV 700, XUV 3XO, और XUV 400 EV भी शामिल है।
- JSW MG मोटर्स- अब बात करते हैं एमजी मोटर्स इंडिया की तो कॉमेट ईवी, जेड एस ईवी, विंडसर ईवी, एस्टर, हेक्टर रेंज और ग्लोस्टर जैसी एसयूवीस पर एमजी मोटर्स 3% की प्राइस हाइक करेगी।
- मारुति सुजुकी- भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कर कंपनी मारुति सुजुकी भी अपने नेक्सा और अरेना प्लेटफार्म पर 4% का प्राइस हाइक करने की प्लानिंग की है। ऐसे में हर मॉडल के दाम अलग-अलग होंगे लेकिन अब तक सही हाइक का अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
- हुंडई इंडिया- हुंडई इंडिया अपने पूरी लाइनअप पर₹25000 का प्राइस हाइक करने वाला है। कोरियन ब्रांड की लाइन अप में वेन्यू, क्रेटा और एक्स्टर जैसे मॉडल्स के साथ हाइक देखने को मिल सकती है।
- निशान इंडिया- अब बात कर लेते हैं निशान की निशान अपने हाल ही में लॉन्च हुए मैग्नाइट फेसलिफ्ट के दाम 2% तक बढ़ा सकता है। बता दे मैग्नाइट निशान की मेड इन इंडिया एसयूवी है जो भारत के अलावा कई देशों में एक्सपोर्ट भी होती है।
- ऑडी इंडिया- ऑडी इंडिया ने भी अपने कर और एसयूवीएस के दाम 3% तक बढ़ाने का अनाउंसमेंट किया है। भारत में ऑडी का लोकली असेंबल्ड रेंज A4 और A6 सेडान के साथ Q3, Q3 sportsback, Q5 और Q7 SUV में उपलब्ध है। ब्रांड इंपोर्टेड मॉडल्स जैसे A5 स्पोर्ट्सबैक, Q8 SUV और इसके इलेक्ट्रिक मॉडल्स etron GT और RS की etron GT भी भारत में बेचता है।
- बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज-बेंज – बीएमडब्ल्यू इंडिया और मर्सिडीज-बेंज ने भी अपने पूरे लाइनअप पर 3% तक का प्राइस हाइक करने की बात की है।
टाटा की कारें भी होंगी महंगी!
नए साल पर अगर आप टाटा की कोई भी कार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में आपको महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बाकी कार कंपनियों की तरह टाटा मोटर्स ने भी घोषणा कर दी है कि 2025 से सभी कारों की कीमत में 3% का इजाफा करेगी। इनमें इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल होंगी अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट्स के आधार पर कारों के अलग-अलग कीमत बढ़ाई जाएंगी।
Image: Twitter
मोक्षदा एकादशी व्रत खोलने का सही समय!!
संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।