CM Yogi Prayagraj Visit News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 45 दिनों तक चले इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक भक्तों ने संगम में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश पुलिस की अहम भूमिका रही, जिन्होंने लगातार दो महीनों तक दिन-रात मेहनत की। सरकार ने पुलिसकर्मियों के इस समर्पण को सराहते हुए बड़ा ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में ड्यूटी करने वाले करीब 50,000 पुलिसकर्मियों को एक हफ्ते की विशेष छुट्टी देने का फैसला किया है। इसके अलावा, इन पुलिसकर्मियों को 10,000 रुपये का बोनस भी दिया जाएगा।
CM Yogi Prayagraj Visit News: यूपी पुलिस के लिए सीएम योगी का बड़ा तोहफा मिलेगा स्पेशल बोनस और अवकाश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश पुलिस बल की सराहना करते हुए उनके लिए बड़े ऐलान किए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की क्षमता में लगातार वृद्धि हो रही है।
पहले गृह विभाग का बजट बेहद सीमित था, लेकिन अब अकेले पुलिस बल के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय था जब यूपी में हर दूसरे दिन दंगे होते थे, लेकिन अब कानून व्यवस्था मजबूत हो चुकी है।
#WATCH | Prayagraj: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says “Our government has decided to provide Rs 10,000 bonus to the sanitation and health workers at the Maha Kumbh in Prayagraj. We are going to ensure that from April, a minimum wage of Rs 16,000 will be provided to the… pic.twitter.com/QwywAUsD2S
— ANI (@ANI) February 27, 2025
विशेष रूप से महाकुंभ के दौरान पुलिस और अन्य विभागों ने सराहनीय कार्य किया है। योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कर्मियों की इस मेहनत को देखते हुए उन्हें विशेष अवकाश देने का फैसला लिया है। साथ ही, प्रत्येक पुलिसकर्मी को 10,000 रुपये का विशेष बोनस देने की घोषणा भी की गई है।
यूपी पुलिस की मेहनत से राज्य का गौरव बढ़ा !!
प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब कोई अधिकारी या कर्मचारी पूरी निष्ठा और परिश्रम से कार्य करता है, तो वह किसी भी आयोजन को ऐतिहासिक बना सकता है।
कुंभ मेले की सफलता में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी वजह से राज्य का नाम पूरे देश और दुनिया में सम्मानपूर्वक लिया जा रहा है।
प्रयागराज महाकुंभ में बने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
गंगा की सफाई, हैंड पेंटिंग और मेला क्षेत्र में झाड़ू लगाने को लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया#Mahakumbh #guinnessbookofworldrecord #CMYogi pic.twitter.com/d0gCvJz61y
— Zee Business (@ZeeBusiness) February 27, 2025
उन्होंने पुलिसकर्मियों के समर्पण को सलाम करते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से दिव्य और भव्य महाकुंभ का आयोजन संभव हो सका।
इस दौरान मुख्यमंत्री के पुलिसकर्मियों के साथ बैठकर भोजन करने की पहल को ऐतिहासिक बताया गया। यह प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों के बीच सौहार्द और सम्मान को दर्शाने वाला एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
Images: Twitter
असम से दिल्ली तक महसूस हुए भूकंप के झटके!

संस्कृति एक ब्लॉगर हैं। संस्कृति को ऑटोमोबाइल, फैक्ट्स, लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुडी पोस्ट लिखना पसंद है।