TheRapidKhabar

Chhath Puja 2024 Date And Shubh Muhurat: छठ पूजा कब है 7 या 8 नवंबर, जानें अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त।

Chhath Puja 2024 Date And Shubh Muhurat: छठ पूजा कब है 7 या 8 नवंबर, जानें अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त।

Chhath Puja 2024 Date And Shubh Muhurat

Chhath Puja 2024 Date And Shubh Muhurat: पंचांग के अनुसार साल में दो बार छठ पर्व मनाया जाता है। एक चैत्र माह में और दूसरा कार्तिक माह में। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष में आने वाला छठ कार्तिक छठ के नाम से प्रचलित है। छठ पर्व की शुरुआत चतुर्थी तिथि से होकर सप्तमी को इसका समापन किया जाता है।

Chhath puja 2024 date and shubh muhurat

इस दिन सूर्य देव और छठी मैय्या की पूजा होती है। इस बार दिवाली की तरह ही छठ पर्व को लेकर भी कन्फ्यूज बना हुआ है। आईए जानते हैं साल 2024 में छठ कब है शुभ तिथियां, पूजा का शुभ मुहूर्त, सूर्य का अर्घ्य देने का समय और इसका महत्व क्या है।

Chhath Puja 2024 Date And Shubh Muhurat: छठ पूजा शुभ मुहूर्त 2024

  • साल 2024 में छठ पूजा 5 नवंबर से शुरू होगी और इसका समापन 8 नवंबर 2024 को होगा।
  • षष्ठी तिथि प्रारंभ- 7 नवंबर प्रातः काल 12:41 मिनट पर।
  • षष्ठी तिथि समाप्त- 8 नवंबर प्रातः काल 12:34 मिनट पर।
  • नहाए खाए तिथि- 5 नवंबर।
  • खरना तिथि-6 नवंबर।
  • संध्या अर्घ्य- 7 नवंबर शाम 05:32 मिनट।
  • 6 और 7 नवंबर को निर्जल व्रत रखा जाएगा।
  • उगते सूर्य को अर्घ्य और पारण 8 नवंबर प्रातः काल 06:38 मिनट।

नहाए खाए कब है।

Chhath puja 2024 date and shubh muhurat

2024 में नहाए खाए 5 नवंबर मंगलवार के दिन होगा पंचांग के अनुसार नहाए खाए कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को होता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं किसी पवित्र नदी में स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा करती हैं।

खरना कब है।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना मनाया जाता है। खरना के दिन महिलाएं निर्जला उपवास रखकर छठी मैया की पूजा करती हैं। इस साल खरना 6 नवंबर बुधवार के दिन हैं।

बंद हुए केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट, 6 महीने बाद कर सकेंगे दर्शन

कब दिया जायेगा डूबते और उगते सूर्य देव को अर्घ्य।

7 नवंबर के दिन यानी षष्ठी तिथि को छठ पूजा 2024 का तीसरा दिन है जिसमें डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद अगली सुबह 8 नवंबर यानि सप्तमी तिथि शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसी दिन व्रत का पारण कर छठ पूजा की समाप्ति हो जाएगी।

क्या हैं छठ पूजा का महत्व।

Chhath puja 2024 date and shubh muhurat

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है, कि छठ पूजा के दौरान व्रत रखकर सूर्य भगवान और उनकी बहन छठी मैया की पूजा अराधना करने से संतान के जीवन से सभी प्रकार के कष्ट और परेशानियां दूर होती है। इसके अलावा संतान की खुशहाली और तरक्की के लिए छठ पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

छठ पूजा 2024 पर क्या ना करें।

1.छठ पूजा करने वाले व्यक्ति को भूलकर भी बेड, पलंग या गद्दे पर नहीं सोना चाहिए।

2. छठ पूजा का प्रसाद और कोई नहीं बना सकता इसे केवल व्रत धारी ही बना सकते हैं।

3. पूजा के दौरान मिट्टी के बर्तनों का ही प्रयोग करें।

4. पूजा के लिए कभी भी पुरानी टोकरी का उपयोग न करें।

5. पूजा की किसी भी सामग्री को बगैर हाथ धोएं न छुए।

6. भूलकर भी पूजा में कांच या स्टील के बर्तनों का प्रयोग ना करें, ना ही सूर्य देव को स्टील के बर्तन से अर्घ्य दें।

7. किसी भी लड़ाई, झगड़ा या क्रोध से बचे, इस से व्रत का फल प्रभावित होता है।

8. पूजा के दौरान सोना या आलस बिल्कुल भी ना करें।

Photo by Dibakar Roy on Unsplash

लाल चौक पर ग्रेनेड हमले में कई घायल, तलाशी जारी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल