TheRapidKhabar

Burkina Faso Terrorist Attack News: अफ्रीकन देश बुर्किना फासो में अलकायदा ने की 600 लोगों की हत्या, जानें पूरी खबर

Burkina Faso Terrorist Attack News: अफ्रीकन देश बुर्किना फासो में अलकायदा ने की 600 लोगों की हत्या, जानें पूरी खबर

Burkina Faso Terrorist Attack News

Burkina Faso Terrorist Attack News: मिडिल ईस्ट और अफ्रीकन देशों में आतंकवाद की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ जहां इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच लगातार हमले हो रहे हैं तो वहीं अफ्रीका के कई देशों में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ती जा रही है।

आतंकवादी ग्रुप आईएसआईएस और अल–कायदा ने कई अफ्रीकन देशों में सैकड़ों लोगों की हत्या कर दी है। यह बात खुफिया एजेंसी की एक रिपोर्ट में सामने आई है।

Burkina faso terrorist attack news

Burkina Faso Terrorist Attack News: खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक बुर्किना फासो में 600 लोगों की हुई हत्या

क्या लिखा है रिपोर्ट में

यूनाइटेड नेशन और फ्रांस की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका के एक देश बुर्किना फासो के शहर बार्सलोघो में अगस्त के महीने में 600 से ज्यादा लोगों की एक साथ हत्या कर दी थी। इस घटना में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं मारी गई।

अलकायदा के आतंकियों ने किया कत्लेआम

रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के समय आतंकवादी मोटरसाइकिल पर सवार हो कर आए थे। उन्होंने बचाव के लिए एक गड्ढा खोद रहे लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद घटनास्थल पर लाशों का अंबार लग गया।

600 से ज्यादा लोगों की हुई हत्या

खुफिया रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादियों ने 600 से भी ज्यादा लोगों की गोलियों से हत्या कर दी थी। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं ज्यादा थे। रिपोर्ट में यह भी लिखा है कि इस घटना के बाद 600 से ज्यादा लाशों को दफन करने के लिए जगह की कमी हो गई थी। सभी लाशों को दफन करने में 3 से 4 दिन लग गया था।

जिंदा बचे व्यक्ति ने आपबीती सुनाई

Burkina Faso Terrorist Attack News: इस भयानक और वीभत्स गोलीबारी में किसी तरह जिंदा बचे एक इंसान ने आपबीती बताते हुए कहा कि गोलीबारी के बाद चारों ओर भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए मदद मांग रहे थे लेकिन आतंकवादियों ने किसी भी पर भी रहम ना करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की। इससे इतने ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

सेना का समर्थन ना करने की दी चेतावनी

अलकायदा और आईएसआईएस द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी संगठनों ने बुर्किना फासो के नागरिकों को सेना का साथ ना देने की धमकी देते हुए कहा कि यदि यहां के लोग जिंदा रहना चाहते हैं तो वे सेना का साथ ना दें। अगर यह जानकारी संगठन को मिलती है तो इस बार अंजाम और भी भयावह होगा।

कहाँ स्थित है बुर्किना फासो

पश्चिमी अफ्रीका में स्थित इस देश को गोल्ड कोस्ट के नाम से भी जाना जाता था। यह अफ्रीका में घाना के नजदीक ही स्थित है। बोलचाल की भाषा में फ्रेंच मुख्य है। वहीं इस देश के लोग खेती करके गुजारा करते हैं। इस देश की जनसंख्या 1.5 करोड़ के करीब बताई जाती है। क्षेत्रफल की दृष्टि से देखें तो यह बहुत ही छोटा देश है।

Burkina faso terrorist attack news

बुर्किना फासो में है अलकायदा का प्रभुत्व

फ्रांस की खुफिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि बुर्किना फासो  में अलकायदा द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी संगठन JNIM का वर्चस्व है। इसके कारण ही वहां के नागरिक अपनी जान बचाने को मजबूर हैं। लोगों को कई दिनों तक भूखा भी रहना पड़ता है।

इस समय मिडिल ईस्ट सहित अफ्रीका के कई देशों पर आतंकवादी हमले बढ़ गए हैं। इससे वर्ल्ड वॉर 3 के शुरू होने का खतरा दिनोदिन बढ़ता जा रहा है।


लेटेस्ट पोस्ट: अजय देवगन की कौन सी फिल्में हो रही हैं रिलीज, जानने के लिए पढ़ें

यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी मंदिर के कुछ अनोखे रहस्य

Image: Twitter

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
Instagram Page Join Now

मनोरंजन

ऑटोमोबाइल